Categories
TRENDING NEWS Top News Himachal Latest Mandi State News

चंडीगढ़-मनाली एनएच फिर बंद, 6 मील के पास लगातार हो रहा भूस्खलन

मंडी-कुल्लू वाया कटौला मार्ग सभी प्रकार के वाहनों के लिए खुला

मंडी। हिमाचल प्रदेश के जिला मंडी में 6 मील के पास पहाड़ी से पत्थर गिरे हैं जिसके कारण चंडीगढ़-मनाली नेशनल हाईवे एक बार फिर यातायात के लिए बंद हो गया है। पहाड़ी से पत्थरों का गिरना लगातार जारी है।

हालांकि प्रशासन मशीनरी के साथ मौके पर हैं। चंडीगढ़-मनाली सड़क मार्ग बहाली का कार्य चालू है लेकिन लगातार हो रहे भूस्खलन के कारण काम मुश्किल होता जा रहा है और खतरा भी बढ़ता जा रहा है।

चंडीगढ़-शिमला एनएच बंद : बसों में महंगा हुआ सफर, 20 फीसदी बढ़ा किराया

कुल्लू जिला प्रशासन की तरफ से जारी अपडेट के अनुसार मंडी-कुल्लू वाया पंडोह मार्ग एनएच 21 भूमि खिसकने के कारण 6 मील के पास अवरुद्ध हो गया है।

इसके अलावा मंडी-कुल्लू वाया कटौला मार्ग सभी प्रकार के वाहनों के लिए खुला है। सुंदरनगर-कुल्लू वाया गोहर मार्ग भी सभी वाहनों के लिए खुला है।

वहीं, चंडीगढ़-शिमला नेशनल हाईवे 5 चक्की मोड़ के समीप लैंडस्लाइड के कारण अभी भी बंद है। इसके चलते सभी वाहन वैकल्पिक मार्गों से भेजे जा रहे हैं। एनएचएआई मार्ग बहाली के कार्य में जुटा हुआ है।

कांगड़ा : फतेहपुर में ममता शर्मसार, खेतों में पड़ी मिली नवजात

 

 

परवाणू अग्निकांड : बिल्डिंग से कूदी मां-बेटी ने तोड़ा दम, बाप-बेटा लड़ रहे जिंदगी की जंग
Categories
TRENDING NEWS Top News Himachal Latest Kullu Mandi State News

मंडी-कुल्लू एनएच-21 यातायात के लिए बहाल, 6 मील के पास भूस्खलन से था बंद

पहाड़ी से गिरे थे मिट्टी, पत्थर व बड़ी-बड़ी चट्टानें

मंडी। हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश के चलते हो रहे भूस्खलन के कारण मंडी-कुल्लू नेशनल हाइवे 21 बार-बार बंद हो रहा है।

मंगलवार रात एक बार फिर मंडी से कुल्लू सड़क मार्ग 6 मील के पास पहाड़ी से भूस्खलन होने के कारण अवरुद्ध हो गया था। बुधवार सुबह करीब 10 घंटे के बाद नेशनल हाइवे आवाजाही के लिए बहाल कर दिया गया है।

शिमला : रामपुर के कंधार में बादल फटने से मची तबाही, बह गए कई घर व मवेशी

 

पुलिस नियन्त्रण कक्ष मंडी (01905223374) से ली गई जानकारी के अनुसार देर रात करीब बजे NH-21 मंडी से कुल्लू सड़क मार्ग 06 मील के पास पहाड़ी से मिट्टी, पत्थर व बड़ी-बड़ी चट्टानें गिरने के कारण अवरुद्ध हो गया था।

Breaking : हिमाचल में 22 बीडीओ इधर-उधर : किसे कहां लगाया, जानने के लिए पढ़ें खबर

 

गनीमत यह रही कि लैंडस्लाइड की चपेट में कोई वाहन या व्यक्ति नहीं आया। गाड़ियों को सुंदरनगर से चैलचौक, चैलचौक से गोहर, गोहर से पंडोह होकर भेजा जा रहा था।

 

पौंग डैम से 3 दिन छोड़ा जाएगा पानी, हाई अलर्ट पर कांगड़ा के लो लाइन क्षेत्र

 

 

हिमाचल कैबिनेट : क्या हुए बड़े फैसले, भरे जाएंगे कितने पद- पढ़ें विस्तार से

 

हिमाचल : 26 व 27 जुलाई को भारी से बहुत भारी बारिश, ऑरेंज अलर्ट जारी

 

 

धर्मशाला : दस्तावेजों में जालसाजी कर बढ़ाई जन्मतिथि, 6 साल अधिक कर ली नौकरी

 

 

शिमला सचिवालय के बाहर कर्मचारियों का हल्ला, उग्र आंदोलन को चेताया 

 

 

हिमाचल और देश दुनिया से जुड़ी हर बड़ी अपडेट के लिए जुड़ें EWN24 NEWS की वेबसाइट https://ewn24.in/ फेसबुक https://www.facebook.com/ewn24 और यूट्यूब https://www.youtube.com/@ewn24news/videos के साथ