Categories
TRENDING NEWS Top News Himachal Latest Crime Shimla State News

हिमाचल में माइनिंग का बड़ा घोटाला : बिना लीज के चल रहे थे 63 स्टोन क्रशर

मुख्यमंत्री सुक्खू ने इस पर सख्ती से पेश आने के दिए निर्देश

शिमला। हिमाचल प्रदेश में माइनिंग का बड़ा घोटाला सामने आया है। प्रदेश में बीते 5 साल से 63 के करीब स्टोन क्रशर बिना लीज के चल रहे थे। इससे सरकार को करीब 100 करोड़ का चूना लगा है। इन स्टोन क्रशर के द्वारा कोई भी रॉयल्टी उद्योग विभाग को नहीं दी गई। वहीं, मुख्यमंत्री ने इस पर सख्ती से पेश आने के निर्देश दिए हैं।

मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि आपदा के दौरान स्टोन क्रेशर को लेकर हाई पावर कमेटी का गठन किया गया था और उसने अपनी रिपोर्ट सौंपी है।

HRTC ने कॉलेज के छात्र-छात्राओं को दी बड़ी राहत, अब होगा ऐसा-पढ़ें खबर 

 

इसमें ब्यास बेसन में कुल्लू, मंडी, हमीरपुर और कांगड़ा में 131 स्टोन क्रेशर पाए गए। इसमें हैरानी की बात है कि 63 स्टोन क्रेशर के पास लीज ही नहीं थी। पूर्व की भाजपा सरकार में बिना लीज के ही प्रदेश में स्टोन क्रशर चल रहे थे। यह माइनिंग का बहुत बड़ा घोटाला है।

बीते पांच साल में प्रदेश को 50 से 100 करोड़ का नुकसान इसकी वजह से हुआ है। अभी केवल 4 जिलों में ही स्टोन क्रशर की जांच की है और उसमें ही इतने क्रशर बिना अनुमति के चल रहे थे। अन्य जिलों में भी देखा जाएगा कि जो क्रेशर चल रहे हैं, उनके पास लीज है या नहीं है।

AIIMS बिलासपुर में निकली भर्ती : भरे जाएंगे विभिन्न 55 पद, पढ़ें डिटेल

 

प्रदेश में 63 स्टोन क्रशर बिना अनुमति के चल रहे थे, जिन्होंने किसी भी प्रकार की रॉयल्टी सरकार को नहीं दी। इसको लेकर सरकार सख्त है और विभाग को रॉयल्टी लेने को कहा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिन स्टोन क्रेशर के पास लीज है, उन्हें खोलने के निर्देश दे दिए गए हैं और जिनकी थोड़ी बहुत कमियां हैं, उनको दूर करने को कहा है।

Breaking : हिमाचल में माइनिंग इंस्पेक्टर, असिस्टेंट माइनिंग इंस्पेक्टर के पदों पर निकली भर्ती 

 

वहीं, राजस्व विभाग से जुड़े मामलों पर मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह ने कहा कि वर्तमान सरकार ने प्रदेश में पहली बार तेजी से इंतकाल के मामलों को निपटाया है। सरकार जल्द ही इंतकाल अदालतों के माध्यम से प्रदेश में इंतकाल के जीरो मामले होने का लक्ष्य प्राप्त कर लेगी।

इसके बाद पार्टीशन और म्यूटेशन को लेकर जुड़े मामलों के लिए भी सरकार इसी आधार पर अदालतें चलाएगी।

भोरंज और नादौन में आंगनबाड़ी वर्कर के साक्षात्कार स्थगित- जानें कारण

इस दौरान मुख्यमंत्री सुखविंदर सुक्खू ने पूर्व भाजपा सरकार के जनमंच कार्यक्रम पर प्रहार करते हुए कहा कि वर्तमान सरकार पूर्व सरकार की तरह सार्वजनिक कार्यक्रमों में अधिकारियों को डांट फटकार लगाने का काम नहीं करेगी। मुख्यमंत्री सुक्खू ने इसे आजादी के बाद सबसे बड़ा व्यवस्था परिवर्तन बताया है।

 

हिमाचल के बिलासपुर जिला में डोली धरती, 2.9 तीव्रता का भूकंप रिकॉर्ड

 

हिमाचल : सिक्योरिटी गार्ड, ऑपरेटर सहित इन 421 पदों पर नौकरी का मौका-जानें डिटेल

होटल वाइल्ड फ्लावर हॉल मामला : सीएम सुक्खू बोले – हक के लिए लड़ेंगे कानूनी लड़ाई

हिमाचल कैबिनेट : जल शक्ति विभाग में 4500 पदों पर भर्ती की मंजूरी

हिमाचल : पहली कक्षा में दाखिले के लिए बच्चे की आयु 6 साल जरूरी- मिली मंजूरी

DSSSB ने 863 पदों पर निकाली भर्ती, जल्द शुरू होगी आवेदन प्रक्रिया
हिमाचल : अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी, अगले 6 दिन कैसा रहेगा मौसम-जानें

हिमाचल : पटवारी और कानूनगो को स्टेट कैडर में शामिल करने के आदेश वापस
हिमाचल : असिस्टेंट इंजीनियर सिविल के इन पदों पर भर्ती शुरू
SBI में 8283 पदों पर बंपर भर्ती, हिमाचल के लिए भी 180 पद-करें आवेदन

HAS मुख्य परीक्षा को लेकर HPPSC का बड़ा फैसला-डिटेल में जानें 
हिमाचल : ऑफिस मैनेजर, क्लर्क व ग्राफिक डिजाइनर के पदों पर होगी भर्ती

हिमाचल में जेल वार्डर के भरे जाएंगे 91 पद, 12वीं पास कर सकेंगे आवेदन
हिमाचल : शास्त्री की बैचवाइज भर्ती के साक्षात्कार स्थगित, जानें कारण

HAS मुख्य परीक्षा को लेकर HPPSC का बड़ा फैसला-डिटेल में जानें 
हिमाचल के परविंदर फांकर की चमकी किस्मत, रातों रात बने करोड़पति

हिमाचल : स्कूलों में छात्रों के लिए 220 टीचिंग डे होंगे अनिवार्य, तैयार होगा कैलेंडर
हिमाचल में PGT के 585 पदों पर भर्ती को लेकर बड़ी अपडेट, पढ़ें खबर

हमीरपुर : सेना भर्ती कार्यालय में रखा जाएगा मल्टी टास्क वर्कर, करें अप्लाई
हिमाचल : ई-केवाईसी न करने वाले डिपो होल्डरों पर होगी कड़ी कार्रवाई 

हिमाचल और देश दुनिया से जुड़ी हर बड़ी अपडेट के लिए जुड़ें EWN24 NEWS की वेबसाइट https://ewn24.in/ फेसबुक https://www.facebook.com/ewn24 और यूट्यूब https://www.youtube.com/@ewn24news