Categories
Top News Himachal Latest KHAS KHABAR Mandi State News

मंडी अंतरराष्ट्रीय शिवरात्रि महोत्सव : शहीदों को समर्पित रही अंतिम संध्या, वीर नारियां नवाजी

मेला समिति ने वीर नारियों को किया सम्मानित

मंडी। शहीदों को समर्पित अंतरराष्ट्रीय शिवरात्रि महोत्सव मंडी की अंतिम सांस्कृतिक संध्या में मेला समिति की ओर से डीसी अपूर्व देवगन ने वीर नारियों को सम्मानित किया।

HPBose : इन छात्रों को परीक्षा देने के लिए मिलेगा विशेष अवसर, लिखित में भेजें 

उन्होंने शहीद सिपाही किशन चंद की पत्नी चिंता देवी, शहीद नायक धर्म सिंह की पत्नी पुष्पा देवी, शहीद सीएफएन संदीप कुमार की पत्नी नेहा शर्मा, शहीद राइफलमैन इंद्र सिंह की पत्नी इंद्रा देवी, शहीद नायक अमित कुमार की पत्नी प्रीति कपूर , शहीद नायब सूबेदार खेम सिंह की पत्नी सत्या देवी , शहीद सिपाही मनोज कुमार की पत्नी पुष्पलता, शहीद सिपाही शेषराम की पत्नी सुनीता देवी, शहीद सिपाही हीरा सिंह की वीर मां निर्मला देवी, शहीद नायक इंद्र सिंह की पत्नी उर्मिला देवी, शहीद भूपेंद्र कुमार की पत्नी नीतू देवी को सम्मानित किया।

हिमाचल : अगर 15 दिन में वापस नहीं आया आवेदन फॉर्म तो समझो मिलेंगे 1500 रुपए 

साथ ही शहीद हवलदार प्रकाश चंद की पत्नी व्यासा देवी को भी सम्मानित किया। सम्मान समारोह के अवसर पर एडीसी रोहित राठौर, कारगिल विजय के हीरो सेवानिवृत्त ब्रिगेडियर खुशाल ठाकुर , डिफेंस वूमेन वेलफेयर एसोसिएशन और जिला पूर्व सैनिक लीग के पदाधिकारी भी मौजूद रहे।

शिमला में मुख्यमंत्री के आवास ओक ओवर पहुंचे JOA IT 817 के अभ्यर्थी

हिमाचल महिला सम्मान निधि योजना, यहां फ्री मिलेंगे फॉर्म, कौन से लगेंगे दस्तावेज- जानें

लोकसभा चुनाव : हिमाचल की चार में से दो सीटों पर भाजपा के प्रत्याशी घोषित 

Categories
Top News Himachal Latest KHAS KHABAR Mandi State News

शिवरात्रि महोत्सव : देवमयी हुआ मंडी शहर, लोगों को मिल रहा देवी-देवताओं का आशीर्वाद

वाद्य यंत्रों की मधुर देव धुन से गुंजायमान हो रहा क्षेत्र

मंडी। मंडी जिला के साथ अन्य क्षेत्रों से देवी-देवता अंतरराष्ट्रीय शिवरात्रि महोत्सव मंडी में पहुंचे हैं। इससे मंडी शहर देवमयी हो गया है। महोत्सव के दौरान संपूर्ण मंडी शहर देवी-देवताओं के वाद्य यंत्रों की मधुर देव धुन से गुंजायमान हो रहा है।

महोत्सव में पहुंचकर श्रद्धालु भी देवी-देवताओं के दर्शन कर उनका आशीर्वाद ले रहे हैं। लोगों को एक जगह पर सभी देवी देवताओं के दर्शन करने को मिल रहे हैं।

हिमाचल : मंदिर जा रहे थे 8 लोग, खेत में पलटी बोलेरो, दादा-पोते की गई जान

देव दर्शन के साथ लोग सांस्कृतिक संध्याओं को भी लुत्फ उठा रहे हैं। अंतरराष्ट्रीय शिवरात्रि महोत्सव की चौथी संध्या में आज सारेगामापा लिटिल चैंप फेम पायल ठाकुर, गीता भारद्वाज और शिल्पा सरोच स्वर लहरियां बिखेरेंगीं।

वहीं, अंतरराष्ट्रीय शिवरात्रि मेला की तीसरी सांस्कृतिक संध्या के कार्यक्रम की अध्यक्षता नगर एवं ग्राम नियोजन, तकनीकी  शिक्षा मंत्री राजेश धर्माणी ने की।

हरिपुर युवती मामला : फिर पुलिस कस्टडी में आरोपी युवक, कब्जे में ली कार

उनके साथ विधायक धर्मपुर चंद्रशेखर, एपीएमसी अध्यक्ष संजीव गुलेरिया, जिला परिषद् सदस्य चंपा ठाकुर सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे। मेला समिति के अध्यक्ष एवं डीसी मंडी अपूर्व देवगन ने इस अवसर पर समिति की ओर से उन्हें स्वयं सहायता समूह द्वारा तैयार गिफ्ट हैंपर भेंट किए।

चंबा : चवर्ख से लौट रहे थे चार युवक, खड्ड में गिरी बोलेरो- 2 की गई जान 

मंडी शिवरात्रि महोत्सव : पारंपरिक वाद्य यंत्रों से गूंजा पड्डल मैदान 

पालमपुर से अंब दौड़ी वंदे भारत बस,  प्रति सीट 600 रुपए किराया तय

जयराम ठाकुर ने महिला सम्मान निधि पर उठाए सवाल, सीएम सुक्खू से पूछा सवाल

UPSC : नर्सिंग ऑफिसर के 1930 पदों पर भर्ती शुरू, हिमाचल में यहां होंगे परीक्षा केंद्र

मंडी में मुख्यमंत्री सुक्खू ने जनक्रांति को भरी हुंकार, भाजपा और बागियों पर भी वार 

मंडी : देवी-देवताओं का नजराना और बजंतरियों का बढ़ाया भत्ता, सीएम का ऐलान

पालमपुर से अंब दौड़ी वंदे भारत बस,  प्रति सीट 600 रुपए किराया तय 

हिमाचल में एक्साइज इंस्पेक्टर सहित इन पदों पर निकली भर्ती- करें आवेदन

दिल्ली में केंद्रीय मंत्री अमित शाह से मिले हर्ष महाजन, पढ़ें खबर 

हिमाचल कैबिनेट बैठक : महिलाओं को 1500 रुपए देने की योजना पर लगी मुहर

लोक सेवा आयोग ने HAS और HPS का रिजल्ट निकाला- जानें डिटेल 

जूनियर क्लर्क भर्ती : दो चरणों में होगी परीक्षा, नहीं होगा इंटरव्यू

हिमाचल जल शक्ति विभाग में इन पदों पर निकली भर्ती, 29 तक करें आवेदन

कांगड़ा : बनखंडी में बस में सफर कर रही महिला के बैग से उड़ाए गहने, हरियाणा निवासी तीन धरे

मुख्यमंत्री की बड़ी घोषणा : हिमाचल की महिलाओं को नए वित्त वर्ष से मिलेगी 1500 रुपए पेंशन

हिमाचल और देश दुनिया से जुड़ी हर बड़ी अपडेट के लिए जुड़ें हमारे फेसबुक पेज से यहां करें क्लिक- https://www.facebook.com/ewn24
Categories
Top News Himachal Latest Mandi State News

मंडी शिवरात्रि महोत्सव : हाफ मैराथन में बिलासपुर के अनीश कुमार अव्वल

मंडी के राजेंद्र दूसरे तो रमेश कुमार तीसरे स्थान पर रहे

मंडी। अंतरराष्ट्रीय शिवरात्रि महोत्सव मंडी के अवसर पर आयोजित 21 किमी मंडी हाफ मैराथन बिलासपुर जिला के अनीश कुमार ने जीती। उन्होंने यह दूरी 1 घंटा 10 मिनट 40 सेकंड में पूरी की। उन्हें 21,000 रुपये की राशि देकर सम्मानित किया गया। विजेताओं को डीआईजी मध्य क्षेत्र जी शिवा कुमार ने सम्मानित किया। दूसरा स्थान मंडी के राजेंद्र कुमार ने प्राप्त किया और तीसरा स्थान मंडी के रमेश कुमार ने प्राप्त किया।

चंबा में लैंडस्लाइड : चंद सेकंड में पहाड़ी धड़ाम, वीडियो वायरल

महिलाओं की 11 किमी की हाफ मैराथन में कांगड़ा की गारगी प्रथम स्थान पर रही। उन्होंने यह दूरी 47 मिनट 50 सेकंड में पूरी की। उन्हें 15,000 रुपये की राशि देकर सम्मानित किया।  दूसरे स्थान पर मंडी के बल्ह की मानसी ठाकुर रही और तीसरे स्थान पर जोगिंद्रनगर की आस्था रही।

तीन किमी फन दौड़ के 10 से 16 आयु वर्ग में प्रथम स्थान पर सौरभ ठाकुर, दूसरे स्थान पर गौरव और तीसरे स्थान पर आदित्य कुमार रहे। 17 से 35 आयु वर्ग में चमन लाल प्रथम, रूस्तम द्वितीय और बक्शीश तृतीय स्थान पर रहे।

36 से 60 आयु वर्ग में तारा चंद पहले, सुख राम दूसरे और तुलसी राम तीसरे स्थान पर रहे। 60 से अधिक आयु वर्ग में गोपाल सिंह ने बाजी मारी। हरबंस सिंह ने दूसरा और सुरेंद्र सिंह ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। तीन किमी फन दौड़ में प्रथम स्थान प्राप्त करने वालों को 4100, द्वितीय को 3100 और तृतीय स्थान प्राप्त करने वालों को 2100 रुपये की राशि भेंट कर सम्मानित किया गया।

पालमपुर से अंब दौड़ी वंदे भारत बस,  प्रति सीट 600 रुपए किराया तय

पुलिस अधीक्षक मंडी साक्षी वर्मा ने दौड़ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया था। इस अवसर पर युवा सेवाएं एवं खेल अधिकारी दीप्ती वैद्य, डीएसपी हेडक्वार्टर देव राज, आईपीएस प्रोबेशनर गौरवजीत सिंह, एचपीएस प्रोबेसनर रश्मि सहित पुलिस महकमे के अधिकारी और जवान उपस्थित रहे।

हिमाचल : पीएम मोदी करेंगे किरतपुर-नेरचौक फोरलेन का पुंग तक लोकार्पण