विभाग देना मुख्यमंत्री का होता है विशेष अधिकार
शिमला। हिमाचल प्रदेश सरकार में तकनीकी शिक्षा मंत्री राजेश धर्माणी ने कहा कि वह युवाओं को स्वरोजगार के लिए प्रशिक्षित करने की दिशा में काम करेंगे। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश के युवाओं को इंडस्ट्री की जरूरत के मुताबिक ट्रेनिंग देने की जरूरत है। यह सब कुछ सामाजिक विकास के लिए भी बेहद जरूरी है।
हिमाचल में शिक्षक भर्ती को लेकर बड़ी अपडेट : HPPSC लेगा लिखित परीक्षा
विभाग सौंपे जाने को लेकर कैबिनेट मंत्री राजेश धर्माणी ने कहा कि विभाग देना मुख्यमंत्री का विशेष अधिकार होता है। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने उनसे इस बारे में कोई बात नहीं की, यदि मुख्यमंत्री ने पूछा होता, तो वह इस बारे में बताते। अब उन्हें जो विभाग मिला है, वह उसी में काम करेंगे।
राजेश धर्माणी ने साल 2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव में चारों सीट पर जीत का दावा किया। उन्होंने कहा कि भाजपा और कांग्रेस में जमीन आसमान का अंतर है। भाजपा प्रचार-प्रसार पर ज्यादा ध्यान देती है. भाजपा को हमेशा ही आरएसएस का साथ मिलता है।
मंडी : सिक्योरिटी गार्ड के 120 पदों पर होगी भर्ती, जोगिंदर नगर में होंगे साक्षात्कार
अगर आरएसएस भाजपा का साथ न दे, तो भाजपा कुछ भी नहीं है। उन्होंने दावा किया कि कांग्रेस चारों सीट पर जीत हासिल करेगी। धर्माणी ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के सांसद तो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह से बात करने की हिम्मत भी नहीं जुटा पाते हैं। केवल कांग्रेस सांसद प्रतिभा सिंह ने ही हिमाचल प्रदेश की पैरवी केंद्र सरकार के सामने की।