Categories
Top News Himachal Latest KHAS KHABAR Shimla State News

राजेश धर्माणी बोले- मुख्यमंत्री सुक्खू ने पूछा होता तो बताता अपनी पसंद

विभाग देना मुख्यमंत्री का होता है विशेष अधिकार

शिमला। हिमाचल प्रदेश सरकार में तकनीकी शिक्षा मंत्री राजेश धर्माणी ने कहा कि वह युवाओं को स्वरोजगार के लिए प्रशिक्षित करने की दिशा में काम करेंगे। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश के युवाओं को इंडस्ट्री की जरूरत के मुताबिक ट्रेनिंग देने की जरूरत है। यह सब कुछ सामाजिक विकास के लिए भी बेहद जरूरी है।

हिमाचल में शिक्षक भर्ती को लेकर बड़ी अपडेट : HPPSC लेगा लिखित परीक्षा

 

विभाग सौंपे जाने को लेकर कैबिनेट मंत्री राजेश धर्माणी ने कहा कि विभाग देना मुख्यमंत्री का विशेष अधिकार होता है। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने उनसे इस बारे में कोई बात नहीं की, यदि मुख्यमंत्री ने पूछा होता, तो वह इस बारे में बताते। अब उन्हें जो विभाग मिला है, वह उसी में काम करेंगे।

राजेश धर्माणी ने साल 2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव में चारों सीट पर जीत का दावा किया। उन्होंने कहा कि भाजपा और कांग्रेस में जमीन आसमान का अंतर है। भाजपा प्रचार-प्रसार पर ज्यादा ध्यान देती है. भाजपा को हमेशा ही आरएसएस का साथ मिलता है।

मंडी : सिक्योरिटी गार्ड के 120 पदों पर होगी भर्ती, जोगिंदर नगर में होंगे साक्षात्कार

 

अगर आरएसएस भाजपा का साथ न दे, तो भाजपा कुछ भी नहीं है। उन्होंने दावा किया कि कांग्रेस चारों सीट पर जीत हासिल करेगी। धर्माणी ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के सांसद तो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह से बात करने की हिम्मत भी नहीं जुटा पाते हैं। केवल कांग्रेस सांसद प्रतिभा सिंह ने ही हिमाचल प्रदेश की पैरवी केंद्र सरकार के सामने की।

HPBOSE : दसवीं और 12वीं कक्षा की बोर्ड परीक्षाओं की अस्थाई डेटशीट जारी, यहां देखें

हिमाचल : भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा ने नियुक्त कीं जिला प्रभारी और प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य

कांगड़ा : सिक्योरिटी गार्ड व सुपरवाइजर के 150 पदों पर हो रही भर्ती, इंटरव्यू के लिए पहुंचें

मध्य प्रदेश में छाई सोलन की मां-बेटी : पहाड़ी और हरियाणवी डांस में जीते पदक
हिमाचल : पोस्ट कोड 981 स्क्रीनिंग टेस्ट की तिथि तय, सिलेबस और पैटर्न भी जारी

हिमाचल : पोस्ट कोड 981 स्क्रीनिंग टेस्ट की तिथि तय, सिलेबस और पैटर्न भी जारी
कांगड़ा : इन स्थानों पर होगा उचित मूल्य की दुकानों का आवंटन, ऑनलाइन करें आवेदन

हरिपुर: बनेर खड्ड की दलदल में फंसा बारहसिंगा, सुरक्षित किया रेस्क्यू 

कांगड़ा : कुरुक्षेत्र के टूरिस्ट युवकों की करतूत, दुकानदार पर चाकू से हमला, टांडा में भर्ती
धर्मशाला : टिप्पर से टकराई बाइक, सकोह निवासी युवक की गई जान

हिमाचल में इलेक्ट्रीशियन, फिटर, प्लंबर, मल्टी पर्पस वर्कर के 9 हजार पदों पर होगी भर्ती

हिमाचल पुलिस कांस्टेबल भर्ती : RTC के बाद चार सप्ताह का होगा स्पेशल कमांडो कोर्स
कुल्लू में NHAI का इंजीनियर 50 हजार रिश्वत लेते धरा, NOC की एवज में मांगी थी राशि
हिमाचल में प्राइवेट जॉब के लिए eemis पोर्टल पर कैसे करें पंजीकरण और आवेदन-जानें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *