हिमाचल उच्च न्यायालय में जजों की संख्या हुई 12
शिमला। हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट को तीन नए जज मिल गए हैं। वरिष्ठ अधिवक्ता रंजन शर्मा, बिपिन चंद्र नेगी और जिला और सत्र न्यायाधीश राकेश कैंथला ने हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट के जज के रूप में शपथ ली है। शुक्रवार को केंद्र सरकार ने इनकी नियुक्ति की अधिसूचना जारी की थी।
सड़कें बंद-फसलें हो रही बर्बाद : बेघर लोगों को टेंट तक नहीं दे पाई सरकार
राजभवन में आयोजित एक सादे समारोह में राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने तीनों नए न्यायाधीशों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। इसी के साथ अब हिमाचल उच्च न्यायालय में चीफ जस्टिस को मिलाकर जजों की संख्या 12 हो गई है। हिमाचल प्रदेश में 17 जजों के पद हैं।
हिमाचल के इस जिला में 5 अगस्त तक बंद रहेंगे स्कूल व आंगनबाड़ी केंद्र
शपथ समारोह में मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू, नेता विपक्ष जयराम ठाकुर और कई व गणमान्य लोग भी मौजूद रहे। इस मौके पर मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह ने कहा कि प्रदेश हाई कोर्ट को तीन नए जज मिलने से लंबित मामलों के निपटारे में मदद मिलेगी।
शिमला : सड़कें बंद-सड़ गए सेब, बागवानों ने नाले में बहाए, देखें वीडियो
Video Story : बिलासपुर की विवाहिता के साथ आखिर क्या हुआ, 14 दिन से थी लापता
सनकी युवक ने पेट्रोल से नहला दी बुलेट : वीडियो हुआ वायरल, तीन पकड़े
कांगड़ा : बनखंडी में जल्द शुरू होगा चिड़ियाघर का कार्य, CZA से मिली मंजूरी
विक्रमादित्य सिंह बोले – हिमाचल पर्यटन के लिए सुरक्षित, निश्चिंत होकर आएं सैलानी
विष्णु जी को किसने दिया सुदर्शन चक्र, पढ़िए भोलेनाथ से जुड़ी ये रोचक कथा