Categories
TRENDING NEWS Top News Himachal Latest Kangra State News

पालमपुर : बिना अनुमति के पोस्टर और होर्डिंग्स लगाने पर पुलिस में शिकायत

चिन्हित स्थानों पर ही अनुमति से लगाए जा सकते हैं

पालमपुर। नगर निगम क्षेत्र पालमपुर में नियमों के विरुद्ध हार्डिंग्स तथा पोस्टर लगाने वालों के खिलाफ नगर निगम पालमपुर ने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई है। निगम आयुक्त डॉ. आशीष शर्मा ने बताया कि नगर निगम ने हाल ही में कुछ रेन शेल्टरों तथा गजीबो को सुंदर बनाने के लिए वॉल पेंटिंग करवाई थी। कुछ निजी कंपनियों इसकी परवाह किए बिना इन पेंटिंग्स पर ही पोस्टर चिपकाने के साथ होर्डिंग्स लगा दिए हैं।

सिरमौर : गोवंश के बछड़े को काटने के मामले में एक गिरफ्तार, हिंदू संगठनों का हल्ला

 

उन्होंने बताया कि डिफेसमेंट को लेकर पालमपुर नगर निगम के दायरे में पहले से ही नियम लागू है तथा बिना नगर निगम की अनुमति के इस प्रकार से पोस्टर चिपकाना तथा होर्डिंग्स आदि लगाना इन नियमों के विरुद्ध है। उन्होंने कहा कि नियमों के अनुसार चिन्हित स्थानों पर ही नगर निगम की अनुमति से ही पोस्टर एवं होर्डिंग आदि लगाए जा सकते हैं।

कालका-शिमला NH पर दत्यार में पहाड़ी से गिरे पत्थर, बाल-बाल बची कार

 

उन्होंने कहा कि सीताराम पार्क में बने गजीबों में नियमों की उल्लंघना कर होर्डिंग तथा पोस्टर में लगा दिए गए। उन्होंने बताया कि उनके संज्ञान में मामला आते ही पुलिस को लिखित शिकायत कर कोताही बरतने वाले व्यवसायिक कंपनियों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज किए जाने का आग्रह किया है।

कुल्लू : श्रीखंड महादेव यात्रा शुरू, 50 श्रद्धालुओं का जत्था रवाना, डीसी ने दिखाई हरी झंडी

नगर निगम आयुक्त आशीष शर्मा ने कहा कि नगर निगम ने पालमपुर के सौंदर्यीकरण के दृष्टिगत रेन शेल्टर तथा गजीबो में पेंटिंग करवाई गई है। उन्होंने बताया कि बिना नगर निगम की अनुमति के इन पेंटिंग पर ही पोस्टर चिपकाने और होर्डिंग भी टांगने की शिकायत पुलिस में की गई है।

चंबा में आधी रात को डोली धरती, 8 घंटे बाद किन्नौर जिला में आया भूकंप

हिमाचल और देश दुनिया से जुड़ी हर बड़ी अपडेट के लिए जुड़ें EWN24 NEWS की वेबसाइट https://ewn24.in/ फेसबुक https://www.facebook.com/ewn24 और यूट्यूब https://www.youtube.com/@ewn24news/videos के साथ

Categories
Top News ENTERTAINMENT State News

इंतजार खत्म, लौट आया पुष्पा : धमाकेदार टीजर ने उड़ाए सबके होश, देखें

साउथ सुपरस्टार अल्लू अर्जुन की फिल्म पुष्पा के दूसरे पार्ट का इंतजार उनके फैंस बड़ी बेसब्री से कर रहे हैं। अल्लू अर्जुन ने जन्मदिन पर फैंस को खास तोहफा मिला है। “पुष्पा : द रूल” का धमाकेदार टीजर और पोस्टर सामने आया है जिसे देखकर हर किसी के होश उड़ गए हैं। पोस्टर में अल्लू अर्जुन खतरनाक लुक में नजर आ रहे हैं।

हिमाचल में कोरोना से एक और मौत, 68 वर्षीय बुजुर्ग ने तोड़ा दम

पोस्टर में देखा जा सकता है कि अल्लू अर्जुन साउथ इंडियन साड़ी में दिख रहे हैं। उनके गले में नींबू की माला है। एक्टर चूड़ियां, अंगूठी और कई सारे नेकलेस पहने हुए नजर आ रहे हैं। अल्लू ने कमर पर बेल्ट भी पहनी है, जो महिलाएं ट्रेडिशनल कपड़ों के साथ पहनती हैं। थे पर बिंदी लगाई है, जो शिव की तीसरी आंख की तरह दिख रहा है। हाथ में बंदूक थामे अल्लू अर्जुन का ये लुक बेहद डरावना है।

गौरतलब है कि ‘पुष्पा द राइज’ साल 2021 के दिसंबर महीने में रिलीज हुई थी। इसमें अल्लू अर्जुन ने चंदन तस्कर पुष्पा का रोल निभाया था। फिल्म में रश्मिका मंदाना के साथ अल्लू अर्जुन की केमिस्ट्री को बहुत पसंद किया गया। इस बार मेकर्स ने ‘पुष्पा 2’ को और बड़े लेवल पर बनाया है। ‘पुष्पा द राइज’ ने दुनियाभर में 300 करोड़ रुपये से ज्यादा का कलेक्शन किया था। अब देखना है कि ‘पुष्पा: द रूल’ बॉक्स ऑफिस पर क्या कमाल दिखा पाती है।

हिमाचल में बढ़ने लगा तापमान, कल से यहां बिगड़ सकता है मौसम

पार्ट 2 में आपको काफी कुछ नया देखने को मिलेगा। जैसा कि पुष्पा ने शेखावत से कहा था कि शरीर पर वर्दी तो होगी लेकिन उसकी कोई इज्जत नहीं करेगा। ऐसा ही आगे दिखाया जाएगा क्योंकि गावंवालों के मसीहा को पुलिस ने जेल में डाला और फिर गोलियां बरसाईं। ऐसे में हर कोई पुलिस प्रशासन के खिलाफ मोर्चा खोल देगा।

दूसरे पार्ट में रश्मिका मंदाना उर्फ श्रीवल्ली पत्नी के रूप में नजर आएंगी। शायद इनका एक बच्चा भी दिखाया जाए। इस फिल्म में पुष्पा का एक बड़ा एम्पायर खड़ा हो चुका होगा। ठीक वैसे ही जैसे KGF में रॉकी भाई का होता है। हर कोई उनका ही गुणगान करेगा। आधी फिल्म तो पुष्पा को खोजने में ही निकल जाएगी कि पुष्पा कहां है। वो जेल कैसे गया और उसके पीठ पीछे आखिर क्या-क्या हुआ।

टीजर में पुष्पा की एंट्री धमाकेदार है और उनके कदम बढ़ाते ही शेर कदम पीछे कर लेता है। आप भी देखिए “पुष्पा : द रूल” का धमाकेदार टीजर ….

हिमाचल: पर्यटकों की आमद बढ़ी, 7 दिन में 26,658 वाहनों ने क्रॉस की अटल टनल

आज की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज़, लाइव न्यूज अपडेट पढ़ें https://ewn24.in/ पर,  ताजा अपडेट के लिए हमारा Facebook Page Like करें