Breaking News

  • दुबई में वेयर हाउस की नौकरी : कांगड़ा में 27 सितंबर को इंटरव्यू, अच्छी सैलरी, रहना और आना-जाना फ्री
  • लॉरेट इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी में मनाया विश्व फार्मासिस्ट दिवस, निकली भव्य रैली-किए नुक्कड़ नाटक
  • हमीरपुर के SP बलवीर सिंह को राष्ट्रीय स्तर पर बड़ा सम्मान : देश के TOP-25 एसपी में शामिल
  • हिमाचल में सरकारी नौकरी : HPPSC ने कृषि विकास अधिकारी के पदों पर निकाली भर्ती
  • हिमाचल में भारी से बहुत भारी और भारी बारिश को लेकर अलर्ट जारी-डिटेल में जानें
  • देहरा के दरकाटा के नितिन कुमार की करें मदद, गंभीर किडनी बीमारी से हैं पीड़ित
  • HPRCA : साइकोलॉजी शिक्षक भर्ती का फाइनल रिजल्ट घोषित, 68 उम्मीदवार चयनित
  • मैक्लोडगंज : विदेशी नागरिकों के C-Form न भरने पर गेस्ट हाउस और होमस्टे के खिलाफ FIR
  • कांगड़ा : सुदहेड़ खास में पुलिस ने रोकी ऑल्टो कार, 5.92 ग्राम चिट्टे के साथ दो युवक गिरफ्तार
  • ऑटो कंपोनेंट निर्माता प्रतिष्ठित कंपनी में अप्रेंटिसशिप का मौका, ITI मंडी में 25 सितंबर को कैंपस प्लेसमेंट ड्राइव

पांच जुलाई को शाहपुर आ रहे सीएम, मॉडर्न पुलिस थाना भवन का करेंगे शिलान्यास

ewn24news choice of himachal 04 Jul,2023 1:45 am

    धर्मशाला। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू 5 जुलाई को शाहपुर विधानसभा क्षेत्र के दौरे पर आएंगे। इस दौरान वे पांच करोड़ की लागत से बनने वाले मॉडर्न पुलिस थाना शाहपुर के भवन का शिलान्यास करेंगे। मुख्यमंत्री के प्रस्तावित दौरे की तैयारियों को लेकर आज सोमवार को लोक निर्माण विभाग विश्राम गृह शाहपुर में विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ आयोजित बैठक में शाहपुर के विधायक केवल सिंह पठानिया ने यह बात कही।

    धर्मशाला : खुद को IPS अधिकारी बताकर युवक से ठग लिए 85 हजार रुपए

    केवल सिंह पठानिया ने कहा कि यह मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू का शाहपुर विधानसभा क्षेत्र का पहला आधिकारिक कार्यक्रम है। उन्होंने विभागों के अधिकारियों को इसे सफल बनाने के लिए सभी आवश्यक तैयारियां समय से करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के कार्यक्रम में किसी प्रकार की कोई कमी न रहे इसके लिए सभी विभाग अपनी-अपनी जिम्मेदारी के तहत व्यवस्थाएं सुनिश्चित करें।

    ऐतिहासिक होगा कार्यक्रम

    केवल सिंह पठानिया ने कहा कि मुख्यमंत्री बनने के बाद ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू पहली बार शाहपुर विधानसभा क्षेत्र के आधिकारिक दौरे पर आ रहे हैं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के आगमन पर कांगड़ा एयरपोर्ट से लेकर शाहपुर तक विभिन्न स्थानों पर जनता द्वारा उनका जोरदार स्वागत किया जाएगा। उन्होंने कहा कि इस दौरान मुख्यमंत्री मार्डन पुलिस थाना शाहपुर के परिसर का शिलान्यास करने के साथ जनसभा को भी संबोधित करेंगे।

     

    उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के प्रवास को लेकर क्षेत्र की जनता उत्साहित है और यह कार्यक्रम ऐतिहासिक होगा। केवल सिंह पठानिया ने कहा कि मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने शाहपुर विधानसभा क्षेत्र को मात्र छः महीने में ही बहुत सी सौगातें दी हैं। उन्होंने क्षेत्र की जनता से आग्रह किया कि वे बुधवार को बड़ी संख्या में यहां आकर मुख्यमंत्री का स्वागत करें।

    शाहपुर में पर्यटन विकास को लगेंगे पंख

    पठानिया ने कहा कि जिला कांगड़ा को पर्यटन राजधानी के रूप में विकसित करने के मुख्यमंत्री के संकल्प से जहां पूरे जिले का कायाकल्प होगा, वहीं शाहपुर विधानसभा क्षेत्र में पर्यटन विकास को पंख लगेंगे। उन्होंने कहा कि शाहपुर विधानसभा क्षेत्र में पर्यटन की अपार संभावनाओं को देखते हुए यहां टूरिज़्म से जुड़े अहम प्रोजेक्ट्स को लाया जाएगा।
    Breaking : हिमाचल में 9 तहसीलदार बदले, एक को नई तैनाती-अधिसूचना जारी 

    उन्होंने कहा मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने स्वयं यहां पर्यटन गतिविधियों को विकसित करने की प्रतिबद्धता जाहिर की है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के दौरे से इन परियोजनाओं को गति मिलेगी और शाहपुर का नाम भी आने वाले समय में पर्यटन मानचित्र में उभरकर आएगा।

    इस अवसर पर अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी रोहित राठौड़, एसडीएम शाहपुर करतार चंद, मुख्य अभियंता जल शक्ति विभाग सुरेश महाजन, उपनिदेशक बागवानी कमलशील नेगी, उपनिदेशक कृषि राहुल कटोच डीएसपी वीरबहादुर, जिला कार्यक्रम अधिकारी अशोक शर्मा, जिला कल्याण अधिकारी नरेन्द्र जरयाल, बीएमओ शाहपुर डॉ. विक्रम कटोच, बीडीओ कंवर सिंह, अधिशासी अभियंता जल शक्ति अमित डोगरा, अधिशासी अभियंता विद्युत बोर्ड अंग्रेज सिंह, अधिशासी अभियंता लोक निर्माण जगतार पटियाल, अधिशासी अभियंता गज सुभाष शर्मा, सीडीपीओ रैत सन्तोष ठाकुर, प्रधानाचार्य आईटीआई शाहपुर संजीव सल्होत्रा, तहसीलदार शाहपुर नरेश कुमार सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।
    Video Story : विधायक जनक राज ने उठाया सड़क निर्माण कार्य में अनियमितता का मुद्दा







     
    हिमाचल और देश दुनिया से जुड़ी हर बड़ी अपडेट के लिए जुड़ें EWN24 NEWS की वेबसाइट https://ewn24.in/ फेसबुक https://www.facebook.com/ewn24 और यूट्यूब https://www.youtube.com/@ewn24news/videos के साथ

Himachal Latest

Live video

Jobs/Career

Trending News

  • Crime

  • Accident

  • Politics

  • Education

  • Exam

  • Weather