Breaking News

  • मुंबई के जुहू में अभिनेता टाइगर श्रॉफ पर अंधाधुंध फायरिंग : बाल-बाल बचे, ड्राइवर व एक व्यक्ति घायल
  • HPPWD शिमला में ड्राइवर के पदों पर भर्ती : जानें योग्यता, चयन प्रक्रिया और आवेदन की पूरी जानकारी
  • चंबा में हादसा : शल्यूंड नाले के पास गहरी खाई में गिरी कार, टिकरू स्कूल की अध्यापिका की गई जान
  • सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर के भरे जा रहे पद : 24 अक्तूबर को इंटरव्यू-पहुंचें बड़सर
  • भरवाईं चौक पर हादसा : ट्रैफिक जाम खुलवा रहे SI राजेश कुमार की दो बसों के बीच फंसने से गई जान
  • आईटीआई धर्मशाला में 21 अक्तूबर को कैंपस इंटरव्यू, ट्रेनिंग में मिलेगी फ्री रहने की सुविधा
  • कांगड़ा : चिट्टे के साथ पकड़ा 19 साल का युवक, दरगेला का रहने वाला
  • शिमला में तड़के हिली धरती, महसूस किए गए भूकंप के झटके, तीव्रता 4.1 दर्ज
  • कुल्लू दशहरा 2026 : यातायात रूट बदला, नो-पार्किंग और नई पार्किंग लिस्ट जारी-देखें ट्रैफिक गाइडलाइन
  • कांगड़ा के विकास को पंख : धर्मशाला में अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस इंडोर आइस स्केटिंग रिंक और सीवरेज संयंत्र की सौगात

धर्मशाला G20 : विदेशी मेहमानों के लिए गाला डिनर, कांगड़ा पेंटिंग्स देकर किए सम्मानित

ewn24news choice of himachal 20 Apr,2023 4:54 am

    कृषि मंत्री चंद्र कुमार ने डेलीगेट्स को भेंट किए उपहार

    धर्मशाला। जी 20 बैठक में सम्मिलित विदेशी मेहमानों के सम्मान में प्रदेश सरकार ने एचपीसीए स्टेडियम में गाला डिनर का आयोजन किया। इस मौके उन्हें हिमाचली परंपरा के अनुरूप प्रदेश सरकार द्वारा सम्मानित किया गया। प्रदेश सरकार की तरफ से कृषि मंत्री चंद्र कुमार ने डेलीगेट्स को उपहार भेंट किए, जिसमें सरकार द्वारा डेलीगेट्स को हिमाचली टोपी-शॉल के अलावा कांगड़ा पेंटिंग्स देकर सम्मानित किया गया।

    वहीं उन्हें पाइन निडल ईयर रिंग्स, किन्नौरी फ्लावर कोस्टर, देव संस्कृति के प्रतीक मोहरों के साथ ही हिमाचली हस्तशिल्प उत्पाद ट्वीड टोट बैग और जूट मैट उपहार में दिए गए। इस दौरान पर्यटन विकास निगम के अध्यक्ष आरएस बाली, कांगड़ा के सांसद किशन कपूर, मुख्य सचिव प्रबोध सक्सेना और डीसी डॉ. निपुण जिंदल सहित तमाम प्रशासनिक अमला उपस्थित रहा।
    हिमाचल : 80 पदों पर होगी भर्ती, 17 हजार रुपये मिलेगा न्यूनतम वेतन

    गाला डिनर के दौरान विदेशी मेहमानों को हिमाचल की समृद्ध लोक संस्कृति से भी अवगत करवाया गया। प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों से आए लोक कलाकारों ने नृत्य और संगीत के माध्यम से डेलीगेट्स को हिमाचल की सांस्कृतिक समृद्धि की झलक दिखाई। विदेशी मेहमानों ने मुक्त कंठ से हिमाचली लोक प्रस्तुतियों की प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि हिमाचल की स्मृद्ध लोक संस्कृति से रूबरू होने का जो अवसर प्रदेश सरकार ने उन्हें दिया उससे वे अभिभूत हैं।

    उन्होंने हिमाचल सरकार की मेहमान नवाजी का आभार जताते हुए कहा इसे जीवनभर के लिए एक सुंदर स्मृति बताया। इस अवसर पर कुछ डेलीगेट्स कलाकारों के साथ हिमाचली लोक धुनों में थिरकते हुए भी नजर आए।
    लाहौल-स्पीति : उदयपुर-पांगी किलाड़ राजमार्ग पर गिरे पत्थर, आवाजाही बंद


    आज की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज़, लाइव न्यूज अपडेट पढ़ें https://ewn24.in/ पर,  ताजा अपडेट के लिए हमारा Facebook Page Like करें 

Himachal Latest

Live video

Jobs/Career

Trending News

  • Crime

  • Accident

  • Politics

  • Education

  • Exam

  • Weather