Categories
Top News Himachal Latest KHAS KHABAR Mandi State News

मंडी जिला में बरसात की पहली बारिश में ही 62 करोड़ रुपए से ज्यादा की चपत

बारिश के चलते पीडब्ल्यूडी को 36 करोड़ का नुकसान

मंडी। हिमाचल के मंडी जिला में बारिश के कारण अब तक 62.35 करोड़ रुपये का नुकसान हो चुका है। पीडब्ल्यूडी को 36.92 करोड़, जल शक्ति विभाग को 22.46 करोड़ जबकि बागवानी में लगभग 2 करोड़ का नुकसान हो चुका है। इसके अतिरिक्त कच्चा तथा पक्के मकानों के क्षतिग्रस्त होने से करीब चालीस लाख, नगर निगम मंडी में करीब चालीस लाख के करीब अनुमानित नुक्सान की रिपोर्ट प्राप्त हुई है।

वर्षा के कारण कई मकान भी क्षतिग्रस्त हुए हैं। पिछले 24 घंटों के अंदर जिला में 8.69 करोड़ का नुकसान आंका गया है। इस दौरान एक दुकान और एक घर क्षतिग्रस्त हुआ है। लोक निर्माण विभाग को 6.58 करोड़ और बागवानी में लगभग 2 करोड़ का नुकसान हुआ है।

हिमाचल : डिपुओं में सरसों के बाद अब रिफाइंड तेल भी मिलेगा सस्ता, जानें नई दरें

 

मंडी डीसी अरिंदम चौधरी ने बताया कि जिला में बंद सड़कों को खोलने का कार्य यु़द्धस्तर पर जारी है। लोक निर्माण विभाग दिन रात कार्य कर बंद सड़कों को खोलने में जुटा हुआ है। बारिश के कारण जिला में 59 सड़कें अवरूद्ध हो गई थीं, अब केवल 27 सड़कें ही बंद हैं, जिनमें 3 मुख्य जिला सड़कें, 23 ग्रामीण सड़कें और एक लिंक रोड है। 32 सड़कों को बहाल कर दिया गया है।

Kangra Breaking : पहली जुलाई से शुरू होगा पेंशनरों का वार्षिक सत्यापन

 

उन्होंने बताया कि सुंदरनगर मंडल में सलापड़ से तत्तापानी और करांगल से किंडर सड़क बंद है। सराज मंडल में 18 बंद सड़कों में अब केवल छह सड़कें संगवार से तरमबालीधार, तपनाली से घाट, लम्बाथाच से शिल्लीभागी, चैल-जंजैहली से धार , थूनाग से लमसेफर और चैल-जंजैहली से तुंगाधार सड़कें बंद हैं। करसोग मंडल में कोटलू से कटंडा सड़क बंद है।

हिमाचल के पहलवान जितेंद्र चौहान ने ग्रेपलिंग प्रतियोगिता में जीते दो स्वर्ण पदक

 

थलौट मंडल में मसार से बनोल, दियोड़ से हटुआं-बहावास, खोलाना से कुन, थाच से कसोड़, हनोगी से सलोई, काशिमलीधार से बनवाड़, लिंक रोड बनोटी, सुराड़ से नलवागी, थाच से खारी, सुधरानी से तीलधार, थाट्टा से समलवास, सेगला से डांडी-चिऊंतापानीऔर चक्कीधार से डोबा सड़क बंद है।

हिमाचल : बरसात ने अब तक ली 9 की जान, 104 करोड़ का नुकसान

जोगिन्द्रनगर मंडल में कुण्डुनी से कास, एजजु से बसाही और डगौन से सलेरा सड़क बंद है। धर्मपुर मंडल में केवल दो सड़कें लिंक रोड बडयार हराबाग और हलवानी से बारल वाया रीयुर सड़क बंद है। जिला में स्थापित 4013 ट्रांसफार्मर में केबल एक ट्रांसफार्मर में विद्युत सप्लाई बहाल नहीं हो पाई है। जिसे भी शीघ्र ही बहाल कर दिया जाएगा।

ICC One Day World Cup का शेड्यूल जारी, धर्मशाला में होंगे पांच मैच 

वहीं, एसडीएम मंडी ओम कांत ने आम जनमानस से पहाड़ों तथा नदी नालों की तरफ जाने से गुरेज करने के लिए कहा है इसके साथ ही स्थिति समान्य नहीं होने तक पराशर झील तक भी पर्यटकों को जाने के लिए मनाही की गई है, ताकि किसी भी तरह की अप्रिय घटनाओं को रोका जा सके।

चंबा : सर्च ऑपरेशन में मिले दो शव, खड़ामुख में कार सहित लापता युवक का न लगा सुराग

हिमाचल और देश दुनिया से जुड़ी हर बड़ी अपडेट के लिए जुड़ें EWN24 NEWS की वेबसाइट https://ewn24.in/ फेसबुक https://www.facebook.com/ewn24 और यूट्यूब https://www.youtube.com/@ewn24news/videos के साथ
Categories
Weather TRENDING NEWS Top News Himachal Latest Shimla State News

हिमाचल : 20 के बाद दस्तक दे सकता है मानसून, 48 घंटे में मौसम बिगड़ने की संभावना

शिमला। हिमाचल प्रदेश में अभी मौसम और खराब बने रहने की संभावना है। मौसम विज्ञान केंद्र की ताजा रिपोर्ट के अनुसार अगले 48 घंटे में प्रदेशभर में मौसम खराब बना रहेगा। तापमान भी सामान्य से कम रहेंगे। मई महीने में पश्चिमी विक्षोभ अधिक असरदार होने के कारण प्रदेश भर में वर्षा का दौर जारी है जिसके कारण तापमान में भी कमी दर्ज की गई।

कांगड़ा : मां चामुंडा मंदिर के पास बनेर किनारे मिला युवती का शव, जांच जारी 

 

मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार 20 जून के बाद हिमाचल प्रदेश में मानसून दस्तक दे सकता है। अगले 48 घंटे में केरल तट पर मानसून दस्तक देगा। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के निदेशक सुरेंद्र पाल ने कहा कि अगले 48 घंटों के दौरान प्रदेश में भर में मौसम खराब रहने की संभावना है। प्रदेश के कुछ क्षेत्रों में वर्षा हो सकती है, जिसके चलते तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई है। हालांकि, एक सप्ताह तक अधिक वर्षा होने की संभावना नहीं है।

कुल्लू : उड़ान भरते ही पैराग्लाइडर क्रैश, पायलट व पर्यटक घायल

 

डॉ सुरेंद्र पॉल ने कहा कि मई माह में पश्चिमी विक्षोभ अधिक सक्रिय होने के कारण प्रदेश भर में 84% अधिक वर्षा दर्ज की गई है और लगभग 20 वर्ष बाद मई महीने में सामान्य से अधिक वर्षा हुई है। इसके चलते हैं अधिकतम तापमान भी सामान्य से कम चल रहे हैं।

उन्होंने कहा कि अगले 48 घंटों में मानसून के केरल तट पर दस्तक देने की संभावना है। उसके पश्चात उत्तर क्षेत्र की तरफ उसकी रफ्तार के अनुसार ही संभावना जताई जा सकती है कि प्रदेश में मानसून कब तक दस्तक देगा।

धर्मशाला : कार में छिपा कर ले जा रहा था 5.40 किलो चरस, मंडी निवासी गिरफ्तार

 

उन्होंने कहा कि अमूमन प्रतिवर्ष 22 जून के बाद ही मानसून हिमाचल प्रदेश में दस्तक देता है। इसके साथ ही जब उत्तर क्षेत्र के मध्यवर्ती इलाकों में मानसून दस्तक देगा तत्पश्चात ही प्रदेश में मानसून के दस्तक देने की संभावना जताई जा सकती है।

अभी तक के अनुसार इस वर्ष मानसून के हल्के रहने की संभावना है परंतु फिर भी जब तक मानसून प्रदेश में दस्तक नहीं देता उसके पश्चात ही कुछ कहा जा सकता है।

हिमाचल कैबिनेट बैठक : अब बार 12 बजे से एक बजे तक रहेंगे खुले-मिली मंजूरी

हिमाचल कैबिनेट बैठक : भरे जाएंगे ये पद, पंचायत चौकीदारों का मानदेय बढ़ा 

 

HRTC बस का धर्मशाला-अनूपगढ़ रूट : जानें की टाइमिंग और किराया

 

हिमाचल : निजी क्षेत्र में रोजगार का मौका, 15 जून तक करें ऑनलाइन आवेदन 

 

जॉब अलर्ट : IB में जूनियर इंटेलिजेंस ऑफिसर के 797 पदों पर भर्ती-आवेदन शुरू

हिमाचल और देश दुनिया से जुड़ी हर बड़ी अपडेट के लिए जुड़ें EWN24 NEWS की वेबसाइट https://ewn24.in/ फेसबुक https://www.facebook.com/ewn24 और यूट्यूब https://www.youtube.com/@ewn24news/videos के साथ