Breaking News

  • Job Alert : हाउसकीपिंग, इलेक्ट्रीशियन व रिलेशनशिप मैनेजर के पदों पर नौकरी, शिमला में इंटरव्यू
  • सर्विस स्टुअर्ड और किचन हेल्पर के 400 पदों पर भर्ती : कांगड़ा जिला में 4 नवंबर से साक्षात्कार
  • हमीरपुर में सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर 60 पदों पर भर्ती, 5 नवंबर को होंगे इंटरव्यू
  • चंबा में सिक्योरिटी गार्ड की भर्ती, 10वीं पास युवाओं के लिए सुनहरा मौका-6 नवंबर तक इंटरव्यू
  • मंडी में महिलाओं के लिए रोजगार : करियर एजेंट के 500 पदों पर भर्ती- 3 से 6 नवंबर तक इंटरव्यू
  • हिमाचल : सहायक वन रक्षक के 500 पदों पर बंपर भर्ती, 12वीं पास और वन मित्रों के लिए सुनहरा मौका
  • धर्मशाला में 30 अक्टूबर को BJP की पदयात्रा : पुलिस ने जारी की Traffic Advisory, जानें रूट और पार्किंग प्लान
  • हमीरपुर के सर्वेश शर्मा को नहीं मिली 3.5 करोड़ की ग्रांट : iDEX और DIO ने दावे को बताया फर्जी
  • आरएनटी पब्लिक हाई स्कूल में मेहंदी प्रतियोगिता, ज्योति सदन की तमन्ना ने मारी बाजी
  • आरएनटी स्कूल रैंखा में ई-वेस्ट मैनेजमेंट पर जागरुकता कार्यक्रम, छात्रों ने दी शानदार प्रस्तुतियां

ICC One Day World Cup का शेड्यूल जारी, धर्मशाला में होंगे पांच मैच

ewn24news choice of himachal 27 Jun,2023 7:39 pm

    5 अक्टूबर से 19 नवंबर तक होगा टूर्नामेंट

    नई दिल्ली। आईसीसी वन डे वर्ल्ड कप (ICC One Day World Cup) का शेड्यूल जारी हो गया है। वर्ल्ड कप भारत की मेजबानी में खेला जाएगा। यह पूरा टूर्नामेंट 46 दिनों का होगा। यह 5 अक्टूबर से 19 नवंबर तक होगा। वर्ल्ड कप का आगाज 5 अक्टूबर को अहमदाबाद में डिफेंडिंग चैंपियन इंग्लैंड और रनरअप टीम न्यूजीलैंड के मैच के साथ होगा। फाइनल मुकाबला 19 नवंबर को अहमदाबाद में खेला जाएगा।
    नूरपुर : SDM के अधिकारियों और कर्मचारियों को निर्देश, स्विच ऑफ न रखें मोबाइल

    World Cup में भारत का पहला मुकाबला 8 अक्टूबर को ऑस्ट्रेलिया के साथ चेन्नई में होगा। एचपीसीएस स्टेडियम धर्मशाला में भी पांच मैच खेले जाएंगे। धर्मशाला में 7 अक्टूबर को बंगलादेश और अफगानिस्तान के बीच भिड़ंत होगी। 10 अक्टूबर को इंगलैंड व बंगलादेश के बीच मुकाबला होगा। 17 अक्टूबर को साउथ अफ्रीका का क्वालिफायर एक से मुकाबला होगा। 22 अक्टूबर को भारत और न्यूजीलैंड के बीच मुकाबला होगा। ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड टीमें 28 अक्टूबर को एचपीसीए स्टेडियम में भिड़ेंगी।
    कांगड़ा : बहन की शादी में चलाई गोली, भाई को लगे छर्रे, पीजीआई रेफर

     

    भारत और पाकिस्तान के बीच मुकाबला 15 अक्टूबर (रविवार) को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा। क्रिकेट इतिहास में पहली बार ऐसा हो रहा है, जब पूरा वर्ल्ड कप (World Cup) ही भारत में खेला जाएगा। इससे पहले भारत 1987, 1996 और 2011 के वनडे क्रिकेट वर्ल्ड कप की संयुक्त मेजबानी कर चुका है।



    बता दें कि वर्ल्ड कप के दौरान 10 टीमें राउंड रॉबिन लीग में एक-दूसरे से भिड़ेंगी। इसमें 45 मुकाबले होंगे। प्रत्येक टीम राउंड रॉबिन प्रारूप में अन्य 9 टीमें से खेलेंगी, जिसमें शीर्ष चार टीमें नॉक-आउट चरण (सेमीफाइनल) के लिए क्वालिफाई होंगी। वर्ल्ड कप का पहला सेमीफाइनल 15 नवंबर को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में होगा। दूसरा सेमीफाइनल 16 नवंबर को कोलकाता के ईडन गार्डन्स में खेला जाएगा।


    शाहपुर : सड़क से लुढ़की बोरवेल ड्रिलिंग मशीन, एक की गई जान-दो घायल





     
    शिमला : PRTC ड्राइवर को कार के साथ घसीटा, वीडियो वायरल

     


    हिमाचल और देश दुनिया से जुड़ी हर बड़ी अपडेट के लिए जुड़ें EWN24 NEWS की वेबसाइट https://ewn24.in/ फेसबुक https://www.facebook.com/ewn24 और यूट्यूब https://www.youtube.com/@ewn24news/videos के साथ



Himachal Latest

Live video

Jobs/Career

Trending News

  • Crime

  • Accident

  • Politics

  • Education

  • Exam

  • Weather