Categories
TRENDING NEWS Weather Top News Himachal Latest Shimla State News

हिमाचल मौसम अपडेट : 13 के बाद फिर सक्रिय हो सकता है मानसून

13 सितंबर तक मौसम में कोई खास बदलाव नहीं

शिमला। हिमाचल प्रदेश में मानसून अब थोड़ा कमजोर पड़ गया है। 13 सितंबर तक फिलहाल कम ही बारिश प्रदेश में होगी। हालांकि, 13 सितंबर के बाद मौसम में बदलाव होगा और कुछ स्थानों पर बारिश की संभावना है।
मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के वैज्ञानिक संदीप कुमार शर्मा ने बताया कि 13 सितंबर तक प्रदेश में मौसम में कोई खास बदलाव नहीं होगा।

शिमला में होगा इंटरनेशनल फ्लाइंग फेस्टिवल, देश-विदेश के पैराग्लाइडर लेंगे भाग

हालांकि, एक दो स्थानों पर बारिश होने की संभावना है। फिलहाल प्रदेश में मानसून की सामान्य से 26 फीसदी ज्यादा बारिश हो चुकी है। 13 सितंबर के बाद मौसम में एक बार फिर बदलाव हो सकता है, जिसमें मानसून कुछ स्थानों पर सक्रिय हो सकता है।

जरा दें ध्यान-देरी से पहुंचेगा आपका पार्सल, उत्तर रेलवे ने लेन देन में लगाई रोक 

 

बता दें कि इस बार बरसात में हिमाचल में काफी कहर बरपा है। 375 से अधिक लोगों की जान गई है। 12 हजार से अधिक घर क्षतिग्रस्त हुए हैं। सड़कों आदि को नुकसान पहुंचा है। बरसात में प्रदेश को अब तक करीब 10 हजार करोड़ रुपए नुकसान हो चुका है।

किन्नौर : NH-5 अभी भी बंद, निगुलसरी के पास हटाया जा रहा मलबा, मार्ग बहाली का काम जारी

अभी कुछ दिन से मौसम साफ है। इसके चलते उमस भरी गर्मी से लोगों का हाल बेहाल है। हालांकि, कुछ जगह हल्की बारिश हो रही है। कांगड़ा शहर और आसपास के क्षेत्रों में शनिवार सुबह करीब पांच बजे बारिश हुई है।

एल्बम टिकट मामला : HRTC प्रबंधन ने मानी गलती, यात्री को वापस दिया जाएगा पैसा

 

हिमाचल : सेब नाले में बहाने का मामला, नरेश चौहान बोले-नियमों के तहत हुई कार्रवाई 

 

किन्नौर : निगुलसरी में भारी भूस्खलन से अवरुद्ध NH-5, देश दुनिया से कटा संपर्क

 

 

हिमाचल के परवाणू और कालाअंब शहर को मिला स्वच्छ वायु सर्वेक्षण पुरस्कार 

हिमाचल : गाड़ी चलाते मोबाइल पर कर रहे बात और सोच रहे कोई नहीं देख रहा-तो गलत हैं आप

 

हिमाचल : मैदानों में अभी और सताएगी उमस भरी गर्मी, 12 सितंबर तक मौसम साफ

 

मंडी एएसपी की सरकारी गाड़ी और स्कूटी टक्कर मामले में बड़ा खुलासा, देखें वीडियो

 

दिल्ली जाने और हिमाचल आने वाले यात्री ध्यान दें, HRTC बसों को लेकर बड़ी अपडेट 

 

ऊना : सिक्योरिटी गार्ड एवं सुपरवाइजर के 100 पदों पर भर्ती, 19 हजार तक वेतन
हिमाचल और देश दुनिया से जुड़ी हर बड़ी अपडेट के लिए जुड़ें EWN24 NEWS की वेबसाइट https://ewn24.in/ फेसबुक https://www.facebook.com/ewn24 और यूट्यूब https://www.youtube.com/@ewn24news/videos के साथ
Categories
TRENDING NEWS Weather Top News Himachal Latest Shimla State News

हिमाचल : मानसून ने अब तक ली 168 की जान, 5361 करोड़ रुपए का नुकसान

236 दुकानें 1668 गौशालाएं और 101 लेबर शेड व पुल ध्वस्त

शिमला। हिमाचल में इस बार मानसून कहर बनकर बरस रहा है। इससे जान व माल का रिकॉर्ड नुकसान हो चुका है। चिंता इस बात की है कि अगले कुछ दिन तक बारिश से राहत के आसार नहीं है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने 28 जुलाई तक के लिए भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।

मौसम केंद्र शिमला के निदेशक सुरेंद्र पॉल के अनुसार बीते 24 घंटे में प्रदेश के कई इलाकों बारिश हुई है। प्रदेश में अब तक भारी बारिश से जान और माल दोनों को रिकॉर्ड नुकसान हुआ है। 24 जून से अब तक फ्लैश फ्लड व लैंडस्लाइड की चपेट में आने से 168 लोगों की जान जा चुकी है।

किन्नौर : सतलुज में गिरी पिकअप, एक महिला घायल, तीन लोग लापता

 

प्रदेश में 5361 करोड़ रुपए की निजी व सरकारी संपत्ति बारिश की भेंट चढ़ चुकी है। प्रदेश में 669 घर पूरी तरह जमींदोज हो गए हैं, जबकि 5491 घरों को आंशिक क्षति पहुंची है। 236 दुकानें 1668 गौशालाएं और 101 लेबर शेड व पुल ध्वस्त हुए हैं। इससे हजारों लोग बेघर हुए हैं।

भारी बारिश के कारण आई आपदा की वजह से 566 सड़कें बंद पड़ी हैं। इससे प्रदेशवासियों की आवाजाही बुरी तरह प्रभावित हुई है। चिंता इस बात की है कि प्रदेश में आगे भी मौसम साफ होने की संभावना नहीं है। बार-बार हो रही बारिश सड़कों की बहाली के काम में बाधा उत्पन्न कर रही है।

कांगड़ा : दिल्ली पुलिस में ASI रह चुका है अवैध शराब मामले में पकड़ा आरोपी 

 

ताजा अपडेट के अनुसार हिमाचल प्रदेश में अगले 48 घंटे के दौरान चंबा, कांगड़ा, शिमला, कुल्लू, मंडी, बिलासपुर, सोलन व सिरमौर जिले में भारी बारिश हो सकती है। इसके लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान कुछेक स्थानों पर बादल फटने जैसी घटनाएं भी हो सकती है।

इसे देखते हुए जनता को सावधानी बरतने, लैंडस्लाइड संभावित क्षेत्रों व उफनते नदी-नालों के आसपास नहीं जाने की एडवाइजरी जारी की गई है। हालांकि, 29 जुलाई से प्रदेश में मानसून की बारिश में कुछ कमी देखने को मिल सकती है।

सिरमौर : रोनहाट में भारी भूस्खलन, शिलाई-शिमला मार्ग अवरुद्ध

 

 

हमीरपुर : अग्निवीर भर्ती रैली के लिए एडमिट कार्ड जारी, वेबसाइट पर किए अपलोड 

 

 

हाटी समुदाय को जनजातीय दर्जा दिलाने वाला बिल राज्यसभा में पारित

 

कांगड़ा : मल्टी एक्सल ट्रेलर में छिपाकर लाई जा रही थी शराब, 1000 पेटी बरामद

 

हिमाचल में 22 बीडीओ इधर-उधर : किसे कहां लगाया, जानने के लिए पढ़ें खबर

 

पौंग डैम से 3 दिन छोड़ा जाएगा पानी, हाई अलर्ट पर कांगड़ा के लो लाइन क्षेत्र

 

 

हिमाचल और देश दुनिया से जुड़ी हर बड़ी अपडेट के लिए जुड़ें EWN24 NEWS की वेबसाइट https://ewn24.in/ फेसबुक https://www.facebook.com/ewn24 और यूट्यूब https://www.youtube.com/@ewn24news/videos के साथ
Categories
Top News Himachal Latest KHAS KHABAR Shimla State News

हिमाचल : मानसून ने पकड़ी रफ्तार, धुंध की चपेट में हिल्स क्वीन

शिमला। हिमाचल प्रदेश में मानसून ने एक बार फिर रफ्तार पकड़ ली है। राजधानी शिमला सहित प्रदेश के कई हिस्सों में बुधवार सुबह से ही बारिश का सिलसिला जारी है। बारिश के साथ राजधानी धुंध की आगोश में है। मौसम विभाग ने प्रदेश में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार प्रदेश के कई भागों में 10 जुलाई तक बारिश का सिलसिला जारी रहने के आसार हैं।

हिमाचल : मानसून ने पकड़ी रफ्तार, धुंध की चपेट में हिल्स क्वीन

मौसम विभाग ने हिमाचल प्रदेश में 8 जुलाई तक येलो अलर्ट जारी किया है। इस दौरान कई क्षेत्रों में गर्जना के साथ भारी बारिश होने के आसार हैं। मैदानी और मध्य पर्वतीय इलाकों में ओलावृष्टि की भी चेतावनी दी गई है। प्रशासन ने पर्यटकों व आम लोगों को नदी-नालों से दूर रहने की अपील की है।

IGMC पहुंचे उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री, करवा रहे रूटीन चेकअप

हिमाचल और देश दुनिया से जुड़ी हर बड़ी अपडेट के लिए जुड़ें EWN24 NEWS की वेबसाइट https://ewn24.in/ फेसबुक https://www.facebook.com/ewn24 और यूट्यूब https://www.youtube.com/@ewn24news/videos के साथ

Categories
Weather TRENDING NEWS Top News Himachal Latest Shimla State News

हिमाचल : 20 के बाद दस्तक दे सकता है मानसून, 48 घंटे में मौसम बिगड़ने की संभावना

शिमला। हिमाचल प्रदेश में अभी मौसम और खराब बने रहने की संभावना है। मौसम विज्ञान केंद्र की ताजा रिपोर्ट के अनुसार अगले 48 घंटे में प्रदेशभर में मौसम खराब बना रहेगा। तापमान भी सामान्य से कम रहेंगे। मई महीने में पश्चिमी विक्षोभ अधिक असरदार होने के कारण प्रदेश भर में वर्षा का दौर जारी है जिसके कारण तापमान में भी कमी दर्ज की गई।

कांगड़ा : मां चामुंडा मंदिर के पास बनेर किनारे मिला युवती का शव, जांच जारी 

 

मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार 20 जून के बाद हिमाचल प्रदेश में मानसून दस्तक दे सकता है। अगले 48 घंटे में केरल तट पर मानसून दस्तक देगा। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के निदेशक सुरेंद्र पाल ने कहा कि अगले 48 घंटों के दौरान प्रदेश में भर में मौसम खराब रहने की संभावना है। प्रदेश के कुछ क्षेत्रों में वर्षा हो सकती है, जिसके चलते तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई है। हालांकि, एक सप्ताह तक अधिक वर्षा होने की संभावना नहीं है।

कुल्लू : उड़ान भरते ही पैराग्लाइडर क्रैश, पायलट व पर्यटक घायल

 

डॉ सुरेंद्र पॉल ने कहा कि मई माह में पश्चिमी विक्षोभ अधिक सक्रिय होने के कारण प्रदेश भर में 84% अधिक वर्षा दर्ज की गई है और लगभग 20 वर्ष बाद मई महीने में सामान्य से अधिक वर्षा हुई है। इसके चलते हैं अधिकतम तापमान भी सामान्य से कम चल रहे हैं।

उन्होंने कहा कि अगले 48 घंटों में मानसून के केरल तट पर दस्तक देने की संभावना है। उसके पश्चात उत्तर क्षेत्र की तरफ उसकी रफ्तार के अनुसार ही संभावना जताई जा सकती है कि प्रदेश में मानसून कब तक दस्तक देगा।

धर्मशाला : कार में छिपा कर ले जा रहा था 5.40 किलो चरस, मंडी निवासी गिरफ्तार

 

उन्होंने कहा कि अमूमन प्रतिवर्ष 22 जून के बाद ही मानसून हिमाचल प्रदेश में दस्तक देता है। इसके साथ ही जब उत्तर क्षेत्र के मध्यवर्ती इलाकों में मानसून दस्तक देगा तत्पश्चात ही प्रदेश में मानसून के दस्तक देने की संभावना जताई जा सकती है।

अभी तक के अनुसार इस वर्ष मानसून के हल्के रहने की संभावना है परंतु फिर भी जब तक मानसून प्रदेश में दस्तक नहीं देता उसके पश्चात ही कुछ कहा जा सकता है।

हिमाचल कैबिनेट बैठक : अब बार 12 बजे से एक बजे तक रहेंगे खुले-मिली मंजूरी

हिमाचल कैबिनेट बैठक : भरे जाएंगे ये पद, पंचायत चौकीदारों का मानदेय बढ़ा 

 

HRTC बस का धर्मशाला-अनूपगढ़ रूट : जानें की टाइमिंग और किराया

 

हिमाचल : निजी क्षेत्र में रोजगार का मौका, 15 जून तक करें ऑनलाइन आवेदन 

 

जॉब अलर्ट : IB में जूनियर इंटेलिजेंस ऑफिसर के 797 पदों पर भर्ती-आवेदन शुरू

हिमाचल और देश दुनिया से जुड़ी हर बड़ी अपडेट के लिए जुड़ें EWN24 NEWS की वेबसाइट https://ewn24.in/ फेसबुक https://www.facebook.com/ewn24 और यूट्यूब https://www.youtube.com/@ewn24news/videos के साथ