Categories
Top News Himachal Latest KHAS KHABAR Kangra State News

कुठेहड़ पंचायत मामला : सच में उपप्रधान दोषी या राजनीति की चढ़ी बलि, आप करें तय

पंचायत घर और श्मशान घाट को लेकर सुर्खियों में रही थी पंचायत

नगरोटा सूरियां। हिमाचल के जवाली विधानसभा क्षेत्र के तहत ग्राम पंचायत कुठेहड़ पंचायत उपप्रधान वीना शर्मा को निलंबित कर दिया गया है। पंचायत उपप्रधान वीना शर्मा को बिना अनुमति और एनओसी के वन भूमि पर श्मशान घाट निर्माण का दोषी पाते हुए निलंबित किया है। जिला पंचायत अधिकारी नीलम कटोच ने इस बाबत आदेश जारी किए हैं‌।

क्यों सुर्खियों में रही थी कुठहेड़ पंचायत

बीडीओ ऑफिस नगरोटा सूरियां की कुठहेड़ पंचायत आलीशान पंचायत घर और श्मशान घाट निर्माण को लेकर सुर्खियों में आई थी। सोशल मीडिया पर भी फोटो व वीडियो खूब वायरल हुए थे। लोगों ने पंचायत प्रतिनिधियों की भी काफी प्रशंसा की थी। यहां पर करीब 66 लाख खर्च कर श्मशान घाट का निर्माण हुआ है‌। पंचायत में जो कार्य हुए हैं, वे दिखते भी हैं।

धर्मशाला में एशिया का पहला और विश्व का सबसे ऊंचा लुंगडू, पढ़ें खबर

उपप्रधान वीना शर्मा पहले प्रधान थीं और पति सुशील कनौजिया उपप्रधान थे। अब उनके पति प्रधान हैं। जब वह प्रधान थीं तो कुठहेड़ पंचायत मनरेगा में देश भर में नंबर तीन पर भी रह चुकी है। पंचायत में विकास को देखते हुए लोग वीना शर्मा के परिवार पर ही भरोसा जताते हैं। लोग उनके परिवार को ही सत्ता सौंपते आए हैं।

एक पहलू यह भी है कि पूर्व भाजपा कार्यकाल में पंचायत बेहतरीन विकास को लेकर खासी सुर्खियों में रही थी। इससे राजनीति गलियारों में भी काफी हलचल हुई थी। हालांकि भाजपा सरकार के समय ही कुछ लोग पंचायत में विकास कार्यों को लेकर सवाल उठाते रहे हैं।

 

 

ऊना में सिक्योरिटी गार्ड के 170 पदों पर होगी भर्ती, 10वीं पास ले सकते हैं भाग

 

सत्ता बदलते ही यह कार्रवाई अमल में लाई गई है। सूत्रों की मानें तो जवाली क्षेत्र के कांग्रेस के एक बड़े नेता और उनके समर्थक पंचायत उपप्रधान से नाराज थे। नाराजगी का कारण राजनीतिक है। कांग्रेस की सरकार सत्ता में आते ही श्मशान घाट में अनियमितताओं की शिकायत पर कार्रवाई शुरू हो गई थी।

क्या है निलंबन आदेशों में

मामले को लेकर शिकायत अब्बास खान और ईश्वर सिंह ने की थी। मामले की प्रारंभिक जांच बीडीओ नगरोटा सूरियां ने की थी। प्रारंभिक जांच रिपोर्ट के आधार पर विकास कार्यों के क्रियान्वयन में अनियमितताएं बरतने के लिए उपप्रधान (तत्कालीन प्रधान) वीना शर्मा को बीडीओ नगरोटा सूरियां ने 19 अगस्त 2023 को कारण बताओ नोटिस जारी किया था।

हिमाचल में बेरोजगार युवक दें ध्यान, 70 बस रूटों के लिए ऑनलाइन आवेदन शुरू

इस जवाब 14 दिसंबर 2023 को कारण बताओ नोटिस का जवाब प्राप्त हुआ। आदेशों में लिखा गया है कि जवाब का गहनता से अध्ययन और समीक्षा करने पर उत्तर संतोषजनक नहीं पाया गया है। पंचायत उपप्रधान को जवाब के एक माह में ही दोषी करार दिया गया।

आरोप के अनुसार जांच रिपोर्ट में ग्राम पंचायत कुठहेड़ द्वारा श्मशान घाट घमीरतल के लिए वर्ष 2015-16 से वर्ष 2020-21 तक भिन्न-भिन्न सात मदों में कुल 66 लाख 73 हजार 746 रुपए की राशि व्यय की गई है, जबकि श्मशान घाट का निर्माण मौजा अंबल टीका ध्याला के खसरा नंबर 22,22/1 वन भूमि पर बिना विभागीय अनुमति/अनापत्ति प्रमाण के किया गया, जोकि ग्राम पंचायत द्वारा बरती गई लापरवाही का परिचायक है।

सूट-सलवार, बिंदी, चूड़ी पहनकर प्रेमिका के बदले पेपर देने पहुंचा युवक, ऐसे पकड़ा गया

इसके अलावा ग्राम पंचायत कुठहेड़ द्वारा कथित श्मशान घाट का निर्माण ग्राम पंचायत नढौली के अधिकार क्षेत्र में स्थित भूमि पर किया गया है, लेकिन इस निर्माण कार्य को न्यायोचित ठहराने के लिए ग्राम पंचायत कुठेहड़ द्वारा न तो संबंधित ग्राम सभाओं का संयुक्त प्रस्ताव पारित किया है और न ही संबंधित ग्राम पंचायतों की संयुक्त निर्माण समिति का गठन किया है, जोकि नियमानुसार अनुचित है।

साथ ही पंचायत पदाधिकारी द्वारा उक्त कारण बताओ नोटिस का उत्तर निर्धारित अवधि के भीतर प्रस्तुत नहीं किया है, जबकि कथित पंचायत पदाधिकारी को नोटिस की प्रति पंजीकृत डाक और पंचायत चौकीदार के माध्यम से तामिल के लिए भेजी गई थी। पर उक्त पदाधिकारी ने नोटिस प्राप्त नहीं किया जोकि विभागीय आदेशों की सरासर अवहेलना है।

 

आदि हिमानी चामुंडा माता मंदिर के रास्ते सोलर लाइट के मामले में बड़ी अपडेट

उपरोक्त के दृष्टिगत जिला पंचायत अधिकारी कांगड़ा स्थित धर्मशाला नीलम कटोच ने हिमाचल प्रदेश पंचायती राज अधिनियम 1994 की धारा 145()1 (ग) पठित हिमाचल प्रदेश पंचायती राज (नियम) 1997 के नियम 142(1) (क) के तहत प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए तत्काल प्रभाव से उपप्रधान ग्राम पंचायत कुठहेड़ वीना शर्मा को पद से निलंबित कर दिया। साथ ही निर्देश दिए कि ग्राम पंचायत कुठहेड़ की चल/अचल संपत्ति यदि कोई उनके पास हो तो, वह उसे तुरंत ग्राम पंचायत सचिव को सौंपना सुनिश्चित करें।

अगर 8 जनवरी 2024 को जारी निलंबन आदेशों की बात करें तो इसमें कार्रवाई का कारण जनहित में वन भूमि पर बिना अनुमति श्मशान घाट निर्माण और कारण बताओ नोटिस का समय पर जवाब नहीं देना है। इसके अलावा पैसे आदि किसी प्रकार की अनियमितता का जिक्र इसमें नहीं है।

मंडी : दो चरस तस्करों को 12-12 साल के कठोर कारावास की सजा

जनहित में किए इस कार्य के लिए पंचायत उपप्रधान सच में दोषी हैं या नहीं हैं, नियम तोड़ने पर प्रधान बनती थी या नहीं, यह समझ पाना मुश्किल है।   पर इतना जरूर है कि कहीं न कहीं इसमें राजनीति की बू भी आ रही है।

बीडीओ नगरोटा सूरियां श्याम सिंह का कहना है कि कुठहेड़ पंचायत उपप्रधान को निलंबन करने के आदेश जारी हुए हैं। निलंबन का मुख्य कारण वन भूमि पर बिना अनुमति श्मशान घाट का निर्माण ही है।

कांगड़ा: 21 क्विंटल मक्खन से हुआ मां बज्रेश्वरी की पावन पिंडी का श्रृंगार, घृत मंडल शुरू

हिमाचल : मिड डे मील वर्कर को बड़ी राहत, सरकार ने लिया यह फैसला

Himachal में ATS सुविधा होगी शुरू, फिटनेस में दो बार फेल तो कबाड़ में जाएगी गाड़ी

हिमाचल जेल वार्डर भर्ती : शिमला, मंडी और धर्मशाला में फिटनेस टेस्ट, 17 जनवरी से शुरू

हिमाचल  : एक्साइज एंड टैक्सेशन डिपार्टमेंट को लेकर बड़ा फैसला
Categories
Top News Himachal Latest KHAS KHABAR Kangra State News

जवाली विधानसभा क्षेत्र में आपदा के चलते 100 करोड़ रुपए की लगी चपत

कृषि व पशुपालन मंत्री चौधरी चंद्र कुमार ने दी जानकारी

ऋषि महाजन/जवाली। कृषि व पशुपालन मंत्री चौधरी चंद्र कुमार ने कहा कि हिमाचल में बरसात के दौरान 50 साल में सबसे बड़ी आपदा घटी है, जिससे निजी तथा सरकारी संपत्ति को भारी क्षति पहुंची है। उन्होंने बताया कि जवाली विधानसभा क्षेत्र में आपदा से लगभग 100 करोड़ रुपए का नुकसान हुआ है। बावजूद इसके, राज्य सरकार इस आपदा से लड़ने के लिए लोगों के साथ मजबूती से खड़ी है।

सिरमौर में बड़ा हादसा : अंतिम संस्कार के लिए जा रहे लोगों की कार खाई में गिरी

भारी वर्षा से हुए नुकसान का वे स्वयं अधिकारियों के साथ धरातल पर जा कर जायजा ले रहे हैं, ताकि लोगों को अधिक से अधिक राहत पहुंचाई जा सके। उन्होंने बताया कि प्रदेश सरकार लोगों को फौरी राहत उपलब्ध करवाने के अतिरिक्त मकान बनाने के लिए भी हर संभव सहयोग प्रदान करेगी, जो लोग भूस्खलन के दौरान कारण भूमिहीन हो गए हैं, उनको मकान बनाने के लिए भूमि भी उपलब्ध करवाई जाएगी।

कांगड़ा : 700 करोड़ रुपए का नुकसान, 1300 मकान क्षतिग्रस्त-400 पूरी तरह ध्वस्त

 

यह जानकारी उन्होंने मंगलवार को जवाली विधानसभा क्षेत्र के लुधियाड़ में 75 लाख रुपए से बनने वाले नलकूप का शिलान्यास करने के उपरांत जनसभा को संबोधित करते हुए दी। उन्होंने बताया कि लुधियाड़ एवं पलौहड़ा उठाऊ पेयजल योजना पर इस नलकूप के लगने से क्षेत्र के लगभग दो हजार लोगों को लाभ पहुंचेगा।

कुल्लू : श्रीखंड महादेव मार्ग अगले आदेशों तक बंद, अवहेलना पर होगी सख्त कार्रवाई

 

उन्होंने इस मौके पर नलकूप खुदाई मशीन का बटन दबा कर विधिवत शुभारंभ किया। संबोधन में चौधरी चंद्र कुमार ने कहा कि ज्वाली विधानसभा क्षेत्र के तहत कोटला, नगरोटा सूरियां की बस्तियों के अतिरिक्त जवाली नगर पंचायत क्षेत्र में मल निकासी सुविधा उपलब्ध करवाने पर लगभग 80 करोड़ रुपए व्यय किए जाएंगे।

धर्मशाला: रक्षाबंधन पर HRTC बसों में महिलाओं के लिए मुफ्त यात्रा, न हो असुविधा नोडल अधिकारी तैनात

 

कृषि मंत्री ने बताया कि विधानसभा क्षेत्र के नगरोटा सूरियां में मल निकासी योजना पर 36 करोड़ 54 लाख, कोटला में 24 करोड जबकि नगर पंचायत क्षेत्र जवाली में इस योजना पर 19 करोड़ 58 लाख रुपए खर्च किए जाएंगे। उन्होंने बताया कि क्षेत्र में लोगों को शुद्ध पेयजल की आपूर्ति को सुचारू बनाने के लिए मकड़ाहन, मनारा, कैरियाँ तथा मावा में एक-एक ट्यूबवेल लगाया जाएगा। इसके अतिरिक्त क्षेत्र के 15 ट्यूबवेलों को पूर्ण रूप से स्वचलित करने का कार्य शीघ्र शुरू किया जाएगा।

मंडी में ‘राहत की उड़ान’ चौथे दिन भी जारी, अब तक 28 टन राशन पहुंचाया

चंद्र कुमार ने बताया कि विधानसभा क्षेत्र का जब भी उन्हें प्रतिनिधित्व करने का अवसर मिला है। उन्होंने विकास की एक नई इबारत लिखी है। उन्होंने क्षेत्र में करवाए गए विकास कार्यों पर बोलते हुए कहा कि इस क्षेत्र में सड़कों तथा पेयजल योजनाओं का जाल बिछाया है। इसके अतिरिक्त कई उपमंडल स्तरीय कार्यालय खोलने के साथ कॉलेज व अन्य शिक्षण संस्थान खोले गए हैं।

 

उन्होंने बताया कि क्षेत्र में बिजली व पेयजल की समस्या को दूर करने एवम समुचित आपूर्ति सुनिश्चित बनाने के लिए अतिरिक्त बिजली ट्रांसफार्मर, ट्यूबवेल व हैंडपम्प लगाए गए थे। उन्होंने बताया कि क्षेत्र के लोगों को शुद्ध पेयजल एवं समुचित आपूर्ति उपलब्ध करवाने के लिए वह वचनबद्ध हैं। उन्होंने बताया कि इस क्षेत्र में हुए विकास का श्रेय केवल कांग्रेस पार्टी की सरकारों को जाता है।

हिमाचल : IAS अधिकारी वायरल पत्र मामला, हिरासत में लिए 3 लोग-2 चंबा से

कृषि मंत्री ने सरोल-अप्पर लुधियाड़ सड़क के सुधार कार्य को शीघ्र पूरा करने का आश्वासन दिया। उन्होंने स्थानीय स्तर पर रखी गई मांगों को भी प्राथमिकता के आधार पर पूरा करने का भरोसा दिया। उन्होंने इस अवसर पर जनसमस्याएं सुनीं तथा संबंधित अधिकारिओं को समस्याओं के शीघ्र समाधान व पूरी लग्न से कार्य करने के निर्देश दिए ताकि लोगों को सभी मूलभूत सुविधाएं घर-द्वार के नजदीक उपलब्ध हो सकें।

ये रहे मौजूद

जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष बशीर मोहम्मद, पंचायती राज प्रकोष्ठ प्रधान मनमोहन सिंह, ओबीसी जिला संगठन जिला उपाध्यक्ष अश्वनी चौधरी, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष चैन सिंह गुलेरिया,कांग्रेस प्रवक्ता संसार सिंह संसारी,महामंत्री सुरेंद्र छिंदा, सेवादल प्रधान शिवदेव,कांग्रेस उपाध्यक्ष साहिल गुलेरिया,लुधियाड़ पंचायत प्रधान मीना कुमारी,पलौहड़ा पंचायत के प्रधान रघुवीर भाटिया, कांग्रेस कार्यकर्ता मनु शर्मा, किशोर चंद, महासू राम, जल शक्ति विभाग के एसडीओ पवन कौंडल सहित अन्य विभागों के अधिकारी, कर्मचारी,पंचायत प्रतिनिधि तथा अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

 

HRTC बस में दो लैपटॉप का नहीं लगेगा किराया, अतिरिक्त पर चौथा हिस्सा करना होगा अदा

 

राहत : मंडी के कलहनी में पहुंचा राशन, नगवाईं से दो गर्भवती महिलाएं एयरलिफ्ट

Breaking : हिमाचल में DElEd CET 2023 काउंसलिंग स्थगित, जानें नई डेट

कांगड़ा : जलाड़ी में जल शक्ति विभाग के जेई के बनेर खड्ड में बह जाने के मामले में बड़ी अपडेट
हिमाचल और देश दुनिया से जुड़ी हर बड़ी अपडेट के लिए जुड़ें EWN24 NEWS की वेबसाइट https://ewn24.in/ फेसबुक https://www.facebook.com/ewn24 और यूट्यूब https://www.youtube.com/@ewn24news/videos के साथ