Categories
Top News Himachal Latest KHAS KHABAR

हिमाचल: कॉलेज से निकाले जा रहे यूजी में फेल छात्र, ABVP भड़की

छात्रों के पेपरों की निशुल्क रिचेकिंग की मांग उठाई

शिमला। एबीवीपी ने अंडर ग्रेजुएट (यूजी) के रिजल्ट में फेल छात्रों के पेपरों की निशुल्क रिचेकिंग करने को आवाज बुलंद की है। उन्हें तब तक उसी कक्षा में पढ़ने दिए जाने की मांग भी की है। बता दें कि हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय ने करीब पांच माह बाद यूजी का रिजल्ट घोषित किया, लेकिन इस परीक्षा में प्रदेश के विभिन्न कॉलेजों के 80 फीसदी छात्र फेल हो गए।

विश्वविद्यालय की ओर से घोषित किए गए पहले और दूसरे साल के रिजल्ट में करीब 80 फीसदी छात्र परीक्षा पास नहीं कर सके हैं। जिसके बाद छात्र संगठन विश्वविद्यालय प्रशासन के खिलाफ उग्र हो गए हैं। छात्रों का आरोप है कि इस बार एचपीयू ने पेपर चेकिंग के लिए कम्प्यूटर का इस्तेमाल किया यानी मैनुअल आधार पर पेपर चेक नहीं हुए। ईआरपी सिस्टम में खामी के चलते छात्र फेल हुए हैं।

छात्र संगठन एबीवीपी ने आज विश्वविद्यालय में धरना-प्रदर्शन किया। एबीवीपी के प्रदेश मंत्री आकाश नेगी ने कहा कि विश्वविद्यालय की लापरवाही के कारण 80 फीसदी छात्र फेल हो गए हैं। इसको लेकर विश्वविद्यालय के प्रो वीसी को ज्ञापन दिया गया था और उन्होंने दो दिन का समय मांगा, लेकिन इतने दिन बाद भी वह गायब हैं। उन्होंने कहा कि फेल हुए छात्रों को कॉलेज से निकाला जा रहा है। एबीवीपी मांग करती हैं कि फेल हुए छात्रों की निशुल्क रिचेकिंग हो, ओर उन्हें तब तक उसी कक्षा में पढ़ने दिया जाए।

Categories
Top News Himachal Latest KHAS KHABAR

तरसूह युवक हत्या मामला: लड़की ने ब्लॉक कर दिया तो हो गई जलन

मृतक रमन कुमार के परिजन पहुंचे पुलिस स्टेशन कांगड़ा

कांगड़ा। हिमाचल के जिला कांगड़ा के तरसूह में युवक की हत्या का मामला सामने आया है। पांच दिन पहले रमन कुमार (23) का शव घर के पास ही पड़ा मिला। रास्ते में खून पड़ा था और 10 फीट नीचे युवक का शव था। युवक का मोबाइल भी गायब था।

युवक कांगड़ा में पेंटर का काम करता था। सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी थी। मामले में अरला देहरा पोस्ट ऑफिस सकोट निवासी युवक ऋषि को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। युवक के पास से हत्या के लिए प्रयोग हथियार और मृतक रमन का मोबाइल भी बरामद कर लिया है।

पुलिस जांच में प्रेम प्रसंग का एंगल सामने आया है। रमन कुमार और ऋषि एक ही लड़की से बात करते थे। पर लड़की ने ऋषि का नंबर मोबाइल से ब्लॉक कर दिया था। इसके चलते ही आरोपी को रमन कुमार से जलन हो गई थी। उसने इसी जलन के चलते रमन कुमार को बुलाकर इस हत्याकांड को अंजाम दिया।

वहीं, मामले के पांच दिन बाद रमन कुमार के परिजन अन्य ग्रामीणों के साथ पुलिस स्टेशन कांगड़ा पहुंचे। उनका कहना है कि उन्हें इंसाफ चाहिए और आरोपी इसमें अकेला नहीं है। पुलिस मामले की गहनता से जांच करे और मामले में संलिप्त आरोपियों को गिरफ्तार करे। रमन के परिजन पंचायत प्रधान और उपप्रधान से भी खफा दिखे। रमन कुमार की माता और अन्य महिलाओं का कहना है कि प्रधान और उपप्रधान एक बार भी उनके घर नहीं आए।

थाना प्रभारी कांगड़ा विजय कुमार शर्मा ने बताया कि अब तक की जांच में आरोपी युवक की संलिप्तता सामने आ रही है। फिर भी पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है। उन्होंने कहा कि रमन कुमार और ऋषि एक ही लड़की से बात करते थे। लड़की ने आरोपी को ब्लॉक कर दिया था। इससे खफा आरोपी ने इस वारदात को अंजाम दिया।

Categories
Top News Himachal Latest KHAS KHABAR Shimla State News

बड़े आंदोलन की तैयारी में सेब बागवान, शिमला में बनाई रणनीति

हिमाचल, कश्मीर, केरल के पूर्व विधायकों ने लिया भाग

शिमला। हिमाचल के सेब बागवान सरकार के खिलाफ बड़े आंदोलन की तैयारी में जुट गए हैं। हिमाचल सेब उत्पादक संघ अन्य किसान संगठनों को संगठित करके सरकार के खिलाफ आंदोलन की रणनीति तैयार करने में जुट गया है। इसी कड़ी में आज शिमला में हिमाचल, कश्मीर, केरल के पूर्व विधायकों व विशेषज्ञों ने सेब बागवानी की चुनौतियों पर विचार साझा किए और भविष्य में बागवानी बचाने के लिए आंदोलन की रणनीति तैयार की।

हिमाचल: खाई में गिरी कार, धू-धू कर जली-फौजी युवक ने ऐसे बचाई जान

शिमला के रोटरी टाउन हॉल में सेब उत्पादकों ने सेब बागवानी को आगे ले जाने के लिए मंत्रणा की। ठियोग से सीपीआईएम विधायक व बागवान नेता राकेश सिंघा ने कहा कि जम्मू कश्मीर सबसे बड़ा सेब उत्पादक है। हिमाचल में बागवानी को आगे बढ़ाने के लिए जो शोध व कार्य किए जाने चाहिए थे वह नहीं हो पाए हैं।

सरकार बागवानों को उनकी दशा पर छोड़ देती है। सरकार ने बागवानों के सामने आ रही चुनौतियों का आकलन आज तक नहीं किया। लेखकों और वैज्ञानिकों ने इस पर शोध व लेख लिखे हैं, जिसके माध्यम से सेब की खेती में आ रही चुनौतीयों को समझने की कोशिश की है। भविष्य में किसान संगठनों को साथ लेकर एक बड़ा आंदोलन खड़ा किया जाएगा।

वहीं, कश्मीर से आए पूर्व विधायक मोहम्मद यूसुफ बताते हैं कि सेब उत्पादक राज्यों के सामने आज कई बड़ी चुनौतियां हैं। सरकार बागवानों की मांगों को अनदेखा कर रही है। बागवान लागत से भी कम कमा पाता है। स्वामीनाथन कमेटी की सिफारिशों के अनुसार ही बागवानों को मुआवजा दिया जाना चाहिए। किसान कर्ज के बोझ में दबे हैं। एक तरफ सरकारी पैसा ना होने के बात कहती है, दूसरी तरफ पूंजीपतियों के लाखों करोड़ कर्ज माफ किए गए हैं। सेब उत्पादक राज्यों को आज एकजुट होकर हक के लिए आवाज उठाने की जरूरत हैं।

… तो क्या डॉक्टर नहीं बन पाएगी सरोत्री की मेधावी निकिता चौधरी? 

आज की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज़, लाइव न्यूज अपडेट पढ़ें https://ewn24.in/ पर,  ताजा अपडेट के लिए हमारा Facebook Page Like करें  
Categories
Politics Top News Himachal Latest KHAS KHABAR Kangra State News

कांगड़ा: वोटों की गिनती को तैयारियां तेज, एक हजार कर्मी देंगे सेवाएं

जिला प्रशासन ने कसी कमर, तैयारियां तेज

धर्मशाला। हिमाचल में विधानसभा चुनाव के नतीजों को 9 दिन ही शेष बचे हैं। हिमाचल विधान सभा सामान्य निर्वाचन- 2022  को लेकर वोटों की गिनती 8 दिसंबर को सुबह 8 बजे आरंभ होगी। कांगड़ा जिले में मतगणना को लेकर पुख्ता प्रबंध करने को प्रशासन ने कमर कस ली है। मतों की गिनती से जुड़ी तैयारियों को लेकर कवायद और तेज की गई है।

इसी कड़ी में डीसी कार्यालय सभागार में सोमवार को जिले के सभी निर्वाचन अधिकारियों के लिए प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन किया गया।
जिला निर्वाचन अधिकारी एवं डीसी डॉ. निपुण जिंदल ने निर्वाचन अधिकारियों को मतगणना की संपूर्ण प्रक्रिया और मतगणना केंद्रों की समुचित व्यवस्था समेत मतों की गिनती से जुड़े सभी इंतजामों को लेकर
अहम दिशा-निर्देश दिए।

उन्होंने निर्देश दिए कि मतों की गिनती के लिए 5 दिसंबर तक मतगणना केंद्र पूरी तरह तैयार कर लें।
वोटों की गिनती की संपूर्ण प्रक्रिया में पारदर्शिता और निष्पक्षता सुनिश्चित हो।
सभी अधिकारी चुनाव आयोग की मतगणना से जुड़ी नियमावली को ध्यान से पढ़ लें, ताकि किसी तरह की दुविधा न रहे। जिला निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि मतगणना के लिए जिले में करीब 1,000 कर्मियों की सेवाएं ली जाएंगी। मतगणना कर्मियों के लिए पहली रिहर्सल 3 दिसंबर को रखी गई है।

उन्होंने कहा कि मतगणना के दौरान केवल अधिकृत लोगों को ही मतगणना स्थल के अंदर जाने की अनुमति होगी। पूरी प्रक्रिया की वीडियोग्राफी की जाएगी।
डॉ. निपुण जिंदल ने कार्यशाला में अधिकारियों द्वारा मतगणना प्रबंधों को लेकर पूछे सवालों के जवाब देकर शंका समाधान भी किया।

इससे पहले निर्वाचन अधिकारियों ने चुनाव आयोग द्वारा वर्चुअल माध्यम से आयोजित प्रशिक्षण सत्र में भाग लेकर मतगणना प्रक्रिया की जानकारी प्राप्त की।

कार्यशाला में एडीएम रोहित राठौर, एएसपी बद्री सिंह और पुनीत रघु,जिले के सभी 15 विधानसभा क्षेत्रों के निर्वाचन अधिकारी, मतगणना केंद्रों की सुरक्षा व्यवस्था से जुड़े अधिकारी और निर्वाचन विभाग के तहसीलदार, नायब तहसीलदार संजय कपूर सहित अन्य अधिकारियों ने भाग लिया।

Categories
Top News Himachal Latest SPORTS NEWS KHAS KHABAR Mandi State News

मंडी में वन विभाग की खेलकूद स्पर्धा शुरू, 700 खिलाड़ी ले रहे भाग

मंडी। स्वस्थ शरीर और दिमाग को विकसित करने के लिए खेल महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। सभी नागरिकों को जीवन पर्यंत खेलों से जुड़े रहना चाहिए। यह उद्गार प्रधान मुख्य अरण्यपाल एवं वन बल प्रमुख अजय श्रीवास्तव ने सोमवार को मंडी के पड्डल मैदान में वन विभाग की 23 वें राज्य स्तरीय वन खेलकूद एवं ड्यूटी मीट का शुभारंभ करने के उपरांत प्रतिभागी खिलाड़ियों को बतौर मुख्यातिथि संबोधित करते हुए व्यक्त किए। इससे पहले प्रधान मुख्य अरण्यपाल अजय श्रीवास्तव ने ध्वजारोहण तथा मार्च की सलामी भी ली। वन विभाग के उत्कृष्ट खिलाड़ियों कुलविंद्र, हंसराज, उषा, अंबिका तथा शालू शर्मा ने मशाल प्रज्ज्वलित की।

हिमाचल: खाई में गिरी कार, धू-धू कर जली-फौजी युवक ने ऐसे बचाई जान

अतिरिक्त प्रधान मुख्य अरण्यपाल एवं राज्य खेल नोडल अधिकारी नागेश गुलेरिया ने कहा कि खेलों से ओजस्वी एवं उदात स्वभाव विकसित होता है। इसके साथ ही सहजता तथा प्रतिस्पर्द्वा बढ़ने से लक्ष्य प्राप्त करने की भावना का निर्माण भी होता है। मुख्य अरण्यपाल अनिल जोशी ने मुख्यातिथि का स्वागत करते हुए कहा कि तीन दिवसीय राज्य स्तरीय वन खेलकूद प्रतियोगिता में राज्य के 13 वन सर्कल के 700 खिलाड़ी भाग ले रहे हैं। इसमें पहली मर्तबा महिला वर्ग के टीम इवेंट भी आयोजित किए जा रहे हैं। राज्य भर से आए खिलाड़ियों के लिए लोक संस्कृति से ओतप्रोत सांस्कृतिक संध्या भी आयोजित की जाएगी।  इस अवसर पर मुख्यातिथि विजेता खिलाड़ियों को मैडल पहनाकर सम्मानित भी किया।

प्रतियोगिता के पहले दिन पुरुष वर्ग की 800 मीटर दौड़ में धर्मशाला के प्रदीप कुमार ने पहला, हमीरपुर के जतिन ने दूसरा, मंडी के कुलविंद्र ने तीसरा स्थान हासिल किया। इसी तरह से ऊंची कूद के ओपन पुरूष वर्ग में हमीरपुर के अंकुर ने पहला, चंबा के जतिन ने दूसरा तथा वन निगम के हरीश कुमार ने तीसरा स्थान हासिल किया। ऊंची कूद वेटरन वर्ग में डायरेक्शन ऑफिस के नरेश कुमार ने पहला तथा चंबा को दूसरा स्थान, मंडी के कमल सिंह को तीसरा स्थान हासिल हुआ। मार्च पास्ट में नाहन को पहला, मंडी को दूसरा तथा रामपुर तथा शिमला को संयुक्त रूप से तीसरा स्थान हासिल हुआ।

भाला फैंक पुरुष वर्ग प्रतियोगिता में सोलन के सन्नी प्रथम व केवल राम दूसरे स्थान और हमीरपुर के विकास कौशल तीसरे स्थान पर रहे। वहीं, महिला ओपन भाला फैंक प्रतिस्पर्धा में मंडी की प्रिया ठाकुर प्रथम, रामपुर की उषा दूसरे व हमीरपुर की बबीता तीसरे स्थान पर रही है। भाला फैंक में पुरुष वैटर्रन वर्ग में वाइल्ड लाइफ के कर्मचारी देवी राम ने प्रथम स्थान, मंडी के कमल सिंह दूसरे और डारेक्षन ऑफिस के नरेश कुमार तीसरे स्थान पर रहे।   इस अवसर पर भारतीय वन सेवा अधिकारी अनिल ठाकुर, सुशील कापटा, के तीरूमल, अजित ठाकुर, अनिल शर्मा, मुख्य अरण्यपाल धर्मशाला डीआर कौशल, मुख्य अरण्यपाल हमीरपुर प्रदीप ठाकुर तथा जिला वन अधिकारी उपस्थित रहे।

… तो क्या डॉक्टर नहीं बन पाएगी सरोत्री की मेधावी निकिता चौधरी? 

आज की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज़, लाइव न्यूज अपडेट पढ़ें https://ewn24.in/ पर,  ताजा अपडेट के लिए हमारा Facebook Page Like करें  
Categories
Top News Himachal Latest KHAS KHABAR Shimla State News

हिमाचल : साढ़े चार साल का बच्चा तकलुंग चेतुल रिनपोछे का चौथा पुनर्वतार

लाहौल-स्पीति के नवांग ताशी के रूप में हुई पहचान
काजा। हिमाचल प्रदेश के लाहौल-स्पीति में स्पीति घाटी के ताबो क्षेत्र के रंगरिक गांव के साढ़े चार साल के बच्चे की पहचान तिब्बती बौद्ध धर्म के निंगमा स्कूल के प्रमुख तकलुंग चेतुल रिनपोछे के चौथे पुनर्वतार के रूप में की गई है।
दोरजीडक मठ शिमला में तिब्बती बौद्ध भिक्षुओं और हिमाचल प्रदेश के हिमालयी क्षेत्र के अन्य बौद्ध शिष्यों ने बालक भिक्षु का स्वागत किया और इस दौरान बालक के बौद्ध धर्म के अनुसार बाल काटे गए और वस्त्र धारण करवाए गए।
लाहौल-स्पीति के ताबो में सेरकोंग पब्लिक स्कूल की नर्सरी कक्षा का नन्हा नवांग ताशी राप्टेन औपचारिक रूप से गुरु बन गया है। शिमला के पंथाघाटी में दोरजीडक मठ में अपनी धार्मिक शिक्षा शुरू करेगा।
बौद्ध गुरुओं ने बालक के घर जाकर इसकी पहचान करने के बाद आज शिमला में विधिवत बालक का नाम बदलकर तकलुंग चेतुल रिनपोछे रख दिया है जो दोरजीडक मठ के अनुयायियों का आगामी गुरु होगा।
बालक के दादा छेतन अंगचूक ने बताया कि यह लाहौल-स्पीति, किन्नौर के साथ-साथ देश और दुनिया के बौद्ध अनुयायियों के लिए हर्ष का विषय है। उनके घर में तकलुंग चेतुल रिनपोछे के पुनर्वतार से वह काफी खुश हैं।
वहीं, बौद्ध धर्म के अनुयायी तकलुंग चेतुल रिनपोछे के पुनर्वतार से काफी खुश हैं। पिछले सात साल से लोग इसका इंतजार कर रहे थे जो आज विधिवत रूप से दोरजीडक मठ में संपन्न हो गया है। लोग उनका आशीर्वाद लेने के लिए नेपाल, भूटान, लद्दाख और हिमाचल प्रदेश के अलग अलग हिस्सों से आज शिमला पहुंचे है।
नवांग ताशी का जन्म 16 अप्रैल, 2018 को रंगरिक गांव लाहौल-स्पीति में हुआ है, लेकिन अब आगामी शिक्षा शिमला के दोरजीडक मठ पंथाघाटी में होगी क्योंकि बालक की पहचान उच्च बौद्ध भिक्षुओं द्वारा तकलुंग चेतुल रिनपोछे के चौथे अवतार के रूप में हुई है।
शिमला : बर्फबारी से निपटने को प्रशासन ने कसी कमर, पांच सेक्टर में बांटा शहर

आज की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज़, लाइव न्यूज अपडेट पढ़ें https://ewn24.in/ पर,  ताजा अपडेट के लिए हमारा Facebook Page Like करें  

Categories
Top News Himachal Latest Kangra State News

हिमाचल केंद्रीय विवि में संस्कृत की विशिष्ट कक्षाओं का आगाज

संस्कृत-विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. बृहस्पति मिश्र ने की अध्यक्षता

धर्मशाला। हिमाचल प्रदेश केंद्रीय विश्वविद्यालय के संस्कृत-विभाग की ओर से विभागीय स्नातकोत्तर प्रथम सत्र (2022-24) तथा शास्त्री प्रथम सत्र (2022-24) छात्रों के लिए कार्यशाला स्वरूप संस्कृत की 10 दिवसीय विशिष्ट कक्षाओं का शुभारंभ किया गया। कक्षाओं का आगाज धौलाधार परिसर एक में हुआ। विशिष्ट कक्षाओं के शुभारंभ कार्यक्रम के मुख्य अतिथि हिमाचल प्रदेश केंद्रीय विश्वविद्यालय के पुस्तकालय अध्यक्ष डॉ. विक्रम शर्मा मौजूद रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता संस्कृत-विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. बृहस्पति मिश्र ने की।

कांगड़ा-चंबा अग्निवीर भर्ती लिखित परीक्षा का रिजल्ट आउट-देखें यहां

इस मौके पर बतौर मुख्य अतिथि छात्रों को संबोधित करते हुए डॉ. विक्रम शर्मा ने कहा कि आधुनिक शिक्षा क्षेत्र में आ रही क्रान्ति में संस्कृत भाषा एक महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाने वाली है। विश्व के अनेक स्थानों पर हम इसके उदाहरण देख भी रहे हैं। इसलिए हमें समाज की इस मानसिकता को ध्यान में रखते हुए संस्कृत अध्ययन पर विशेष बल देनें की आवश्यकता है।

कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे संस्कृत-विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. बृहस्पति मिश्र ने त्रिभाषा सूत्र का उल्लेख करते हुए बताया कि किस प्रकार समय-समय पर संस्कृत पर कुठाराघात हुआ है। उन्होंने कक्षा के महत्त्व को प्रतिपादित करते हुए संस्कृत सम्भाषण के महत्त्व को बताया। बीज वक्तव्य विशिष्ट कक्षाओं के संयोजक डॉ. नरेन्द्र पाण्डेय ने किया।

अतिथि परिचय डॉ. कुलदीप शर्मा ने तथा धन्यवाद ज्ञापन विशिष्ट कक्षाओं के सह संयोजक डॉ. वैति सुब्रह्मणियन ने किया। कार्यक्रम का संचालन विशिष्ट कक्षाओं के शिक्षक विशाल शर्मा ने दिया। कार्यक्रम का शुभारंभ वैदिक मंत्रोच्चार के साथ हुआ। उद्घाटन कार्यक्रम में विभागीय शिक्षक डॉ. अर्चना कुमारी, डॉ. विवेक शर्मा, डॉ. भजहरि दास सहित समस्त संस्कृत-विभाग के छात्र उपस्थित रहे।

डीसी के निर्देश: दफ्तरों में जरूरत अनुसार चलाएं हीटिंग उपकरण 

आज की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज़, लाइव न्यूज अपडेट पढ़ें https://ewn24.in/ पर,  ताजा अपडेट के लिए हमारा Facebook Page Like करें  

Categories
TRENDING NEWS Top News Himachal Latest Result Chamba Kangra State News

कांगड़ा-चंबा अग्निवीर भर्ती लिखित परीक्षा का रिजल्ट आउट-देखें यहां

13 नवंबर को आयोजित की थी परीक्षा

पालमपुर। कांगड़ा-चंबा के युवाओं के लिए अग्निपथ योजना के तहत आयोजित अग्निवीर भर्ती लिखित परीक्षा का रिजल्ट आउट कर दिया है। हिमाचल के कांगड़ा जिला के पालमपुर सेना भर्ती, निदेशक कर्नल मनीष ने बताया कि जिला कांगड़ा-चंबा के लिए 13 नवंबर 2022 को आयोजित लिखित परीक्षा परिणाम घोषित कर दिया गया है।

शिमला : बर्फबारी से निपटने को प्रशासन ने कसी कमर, पांच सेक्टर में बांटा शहर

 

उन्होंने बताया कि परीक्षा परिणाम ज्वाइन इंडियन आर्मी https://www.joinindianarmy.nic.in/final-result.htm वेबसाइट पर प्रकाशित किया गया है। सभी अभ्यर्थी अपना परिणाम उक्त वेबसाइट पर देख सकते हैं।

[pdf-embedder url=”https://ewn24.in/wp-content/uploads/2022/11/Agniveer.pdf”]

 

उन्होंने बताया कि अभ्यर्थी अपने प्रमाण पत्र और दस्तवेज़ों तैयार रखे स्थानीय एवं राष्ट्रीय समाचार पत्रों के माध्यम से रिपोर्टिंग की तिथि के बारे सूचित किया जाएगा।

…तो क्या डॉक्टर नहीं बन पाएगी सरोत्री की मेधावी निकिता चौधरी?

बता दें कि हिमाचल के कांगड़ा जिला के पालमपुर में कांगड़ा और चंबा जिले के युवाओं के लिए 11 सितंबर से अग्निवीर भर्ती शुरू हुई थी। अग्निवीर भर्ती रैली 28 सितंबर को सफलतापूर्वक संपन्न हुई थी। इस रैली के दौरान लगभग 32,000 युवाओं ने बहुत जोश और उत्साह के साथ भाग लिया था। इसके बाद 13 नवंबर को लिखित परीक्षा का आयोजन किया था। आज लिखित परीक्षा का रिजल्ट घोषित कर दिया है।

हिमाचल: खाई में गिरी कार, धू-धू कर जली-फौजी युवक ने ऐसे बचाई जान

 

 

आज की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज़, लाइव न्यूज अपडेट पढ़ें https://ewn24.in/ पर,  ताजा अपडेट के लिए हमारा Facebook Page Like करें  

 

Categories
Top News Himachal Latest Shimla State News

शिमला : बर्फबारी से निपटने को प्रशासन ने कसी कमर, पांच सेक्टर में बांटा शहर

शिमला। हिमाचल प्रदेश में बारिश व बर्फबारी का दौर शुरू होने वाला है। राजधानी शिमला में भी बर्फबारी के चलते कई तरह की परेशानी का सामना करना पड़ता है। इससे निपटने के लिए जिला प्रशासन ने पहले ही प्लान तैयार कर लिया है।

बर्फबारी में शहर की सभी आवश्यक सेवाएं सुचारू चलती रहें इसके लिए शहर को पांच सेक्टर में बांटा गया है। इसके लिए नगर निगम पीडब्ल्यूडी व बिजली विभाग को समय रहते तैयारियां करने के निर्देश भी दे दिए गए हैं।

उपायुक्त शिमला आदित्य नेगी ने कहा कि शहर को हिमपात के लिए पांच सेक्टर में विभाजित किया गया है। प्रत्येक सेक्टर में संबंधित विभाग के अधिकारियों की ड्यूटी सुनिश्चित की गई है। उन्होंने सेक्टर अनुसार सभी नोडल अधिकारियों के साथ बैठक कर कदम उठाने के निर्देश दिए। बर्फबारी में पर्यटक सीजन भी चरम पर होता हैं ऐसे में ट्रैफिक जाम न हो इसके लिए भी योजना बनाई जाएगी।

Categories
TRENDING NEWS Top News Himachal Latest KHAS KHABAR Hamirpur State News

डीसी के निर्देश: दफ्तरों में जरूरत अनुसार चलाएं हीटिंग उपकरण

सर्दियों में किसी भी तरह की आपदा से निपटने के लिए रहें तैयार

हमीरपुर। डीसी एवं जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (डीडीएमए) की अध्यक्ष देबश्वेता बनिक ने सभी संबंधित विभागों के अधिकारियों को सर्दियों के मौसम के दौरान किसी भी तरह की आपदा से निपटने तथा बचाव एवं राहत कार्यों के लिए आवश्यक प्रबंध करने के निर्देश दिए हैं। सर्दियों के मौसम के दौरान आवश्यक प्रबंधों की समीक्षा के लिए सोमवार को यहां आयोजित की गई बैठक की अध्यक्षता करते हुए उपायुक्त ने ये निर्देश दिए।

मैक्लोडगंज : खड़ा डंडा मार्ग पलटी कार, तीन घायल-टांडा में भर्ती

डीसी ने कहा कि सर्दियों के मौसम के दौरान पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने की स्थिति में जिला हमीरपुर में भी बारिश, आंधी या आसमानी बिजली से नुक्सान हो सकता है। ऐसी स्थिति से निपटने के लिए संबंधित विभाग आवश्यक प्रबंध करें। उन्होंने कहा कि किसी भी तरह की आपदा से निपटने तथा त्वरित कदम उठाने के लिए जिला इमरजेंसी ऑपरेशन सेंटर 24 घंटे सक्रिय रहता है।

हिमाचल: खाई में गिरी कार, धू-धू कर जली-फौजी युवक ने ऐसे बचाई जान

इसलिए किसी भी तरह की आपदा या नुक्सान की सूचना इस सेंटर के दूरभाष नंबरों या टॉल फ्री नंबर 1077 पर दें। उन्होंने कहा कि जिला में सभी कार्यालय प्रमुख अपने-अपने कार्यालय के लिए एक नोडल अधिकारी नियुक्त करें, ताकि किसी भी तरह की आपात स्थिति में त्वरित कदम उठाए जा सकें।

डीसी ने बिजली बोर्ड के अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे विद्युत लाइनों के आस-पास सूखे एवं खतरनाक पेड़ों को चिह्नित करके इनकी काट-छांट के लिए आवश्यक प्रक्रिया तेजी से पूरी करें। लोक निर्माण विभाग, नेशनल हाईवे और शहरी निकायों के अधिकारी भी ऐसे पेड़ों को हटाने के लिए त्वरित कदम उठाएं। डीसी ने कहा कि सर्दियों में सभी कार्यालयों, संस्थानों तथा आम घरों में हीटर, गीजर और अन्य विद्युत उपकरणों का प्रयोग ज्यादा होता है।

इससे शार्ट सर्किट एवं आग की घटनाओं की आशंका बढ़ जाती है। इसलिए सभी अधिकारी विशेष एहतियात बरतें। सभी कार्यालयों में हीटिंग उपकरण जरुरत के अनुसार ही चलाएं। डीसी ने जलशक्ति विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे सभी उठाऊ पेयजल योजनाओं के पंप स्टेशनों को रात के समय ही चलाना सुनिश्चित करवाएं, ताकि आम लोगों को वोल्टेज की समस्या का सामना न करना पड़े।

बैठक में आपदा प्रबंधन से संबंधित अन्य मुद्दों पर भी विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में एडीसी जितेंद्र सांजटा, होमगार्ड के कमांडेंट सुशील कुमार कौंडल, डीएसपी रोहिन डोगरा, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. आरके अग्रिहोत्री और अन्य अधिकारी भी उपस्थित थे।

जवाली : टिप्पर ने बाइक को मारी टक्कर, जेबीटी टीचर की गई जान 

आज की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज़, लाइव न्यूज अपडेट पढ़ें https://ewn24.in/ पर,  ताजा अपडेट के लिए हमारा Facebook Page Like करें