Categories
Exam Top News Himachal Latest KHAS KHABAR National News Shimla State News

CBSE : 10वीं और 12वीं के प्राइवेट छात्रों के लिए रजिस्ट्रेशन की डेट बढ़ी, पढ़ें डिटेल

नई दिल्ली। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा 2024 के लिए एग्जाम फॉर्म भरने यानी रजिस्ट्रेशन की डेट बढ़ा दी है। अब प्राइवेट छात्र 18 अक्टूबर, 2023 तक बिना लेट फीस दिए आवेदन कर सकते हैं।

वहीं, लेट फीस के साथ 19 से 25 अगस्त, 2023 तक आवेदन किए जा सकते हैं। निर्धारित तिथि के बाद आवेदन एक्सेप्ट नहीं किया जाएगा। आधिकारिक वेबसाइट cbse.gov.in पर जाकर आवेदन किए जा सकते हैं।

नवरात्र पर HRTC का बड़ा फैसला : हिमाचल के दो शक्तिपीठों के लिए दौड़ेगी बस

इसके अलावा जिन छात्रों को वर्ष 2018, 2019, 2020, 2021 और 2022 में असफलता का सामना करना पड़ा वे भी इस परीक्षा में शामिल हो सकते हैं। वहीं, जो छात्र 2023 परीक्षा उत्तीर्ण कर चुके हैं और जिनका लक्ष्य विशिष्ट विषयों में अपना प्रदर्शन बढ़ाना है वे भी 2024 की बोर्ड परीक्षा में भाग ले सकते हैं।

नोटिफिकेशन के मुताबिक निजी छात्र, जो पांच सीबीएसई 10वीं और 12वीं कक्षा की परीक्षा देना चाहते हैं उनके लिए रजिस्ट्रेशन शुल्क 1,500 रुपये निर्धारित है। हालांकि, नेपाल के बाहर के परीक्षार्थियों के लिए शुल्क 10,000 रुपये है। इसके अलावा अतिरिक्त विषयों के लिए भारत के आवेदकों से प्रति विषय 300 रुपये अतिरिक्त शुल्क लिया जाता है।

HPPSC : असिस्टेंट प्रोफेसर कॉमर्स के पर्सनैलिटी टेस्ट का रिजल्ट आउट

 

नेपाल के आवेदकों को प्रति अतिरिक्त विषय 1,000 रुपये का भुगतान करना होगा एवं अन्य देशों के आवेदकों से प्रति अतिरिक्त विषय 2,000 रुपये का शुल्क लिया जाएगा। ये शुल्क भिन्नताएं छात्रों के स्थान और सीबीएसई परीक्षा में शामिल होने के लिए चुने गए विषयों की संख्या के आधार पर लागू होती हैं।

[pdf-embedder url=”https://ewn24.in/wp-content/uploads/2023/10/cbse-1.pdf” title=”cbse 1″]

शीतकालीन स्कूलों में प्रैक्टिकल परीक्षा की डेटशीट जारी

बता दें कि केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने वर्ष 2024 की बोर्ड परीक्षा का शेड्यूल जारी करना शुरू कर दिया है। सबसे पहले बोर्ड ने अपने शीतकालीन स्कूलों के लिए प्रैक्टिकल बोर्ड परीक्षा 2024 की डेट जारी की है।

सीबीएसई बोर्ड ने शीतकालीन स्कूलों के कक्षा 10वीं, 12वीं प्रैक्टिकल परीक्षा 2024 की डेटशीट जारी की है। शैक्षणिक सत्र 2023-24 के लिए कक्षा 10वीं, 12वीं की प्रैक्टिकल परीक्षाएं/ प्रोजेक्ट/ इंटर्नल असिस्मेंट 14 नवंबर से शुरू होंगी। सीबीएसई बोर्ड के छात्र इस संबंध में आधिकारिक सूचना बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट cbse.gov.in पर देख सकते हैं।

हिमाचल : शास्त्री बैचवाइज भर्ती में NCERT की शर्तें लागू, संघ ने जताई आपत्ति 

सीबीएसई बोर्ड की शीतकालीन स्कूलों की कक्षा 10वीं और कक्षा 12वीं की प्रैक्टिकल परीक्षाएं/ प्रोजेक्ट/ इंटर्नल असिस्मेंट 14 नवंबर से शुरू होकर 14 दिसंबर 2023 तक चलेंगी।

प्रैक्टिकल परीक्षाएं एक दिन में दो या तीन सेशन में आयोजित की जाएंगी, बशर्ते छात्रों की संख्या 30 से ज्यादा हो, वहीं बोर्ड के देश में देश के बाहर मान्यता प्राप्त स्कूलों के कक्षा 10वीं, 12वीं की प्रैक्टिकल परीक्षाएं 1 जनवरी, 2024 से शुरू होंगी।

कांगड़ा ब्लाइंड केस : ज्वालामुखी का छोटू चिट्टे का बड़ा आदी, उम्रकैद ही हुई है सजा 
परीक्षा के साथ ही अपलोड कर दिए जाएंगे मार्क्स

नोटिफिकेशन के मुताबिक CBSE बोर्ड की शीतकालीन स्कूल की कक्षा 10वीं की प्रैक्टिकल परीक्षा के लिए बोर्ड द्वारा कोई बाहरी परीक्षक नियुक्त नहीं किया जाएगा और बोर्ड द्वारा प्रैक्टिकल आंसर बुक भी नहीं दी जाएगी।

स्कूल इसकी व्यवस्था खुद करेंगे। दूसरी ओर, कक्षा 12वीं की प्रैक्टिकल परीक्षाओं के लिए बोर्ड परीक्षा और प्रोजेक्ट मूल्यांकन के लिए प्रत्येक स्कूल में बाहरी परीक्षकों की नियुक्ति करेगा।

CBSE बोर्ड की कक्षा 10वीं, 12वीं की सभी प्रैक्टिकल परीक्षाओं के मार्क्स प्रैक्टिकल परीक्षाओं के साथ ही अपलोड कर दिए जाएंगे। अंकों को अपलोड करने का काम प्रैक्टिकल परीक्षा की अंतिम तिथि तक पूरा कर लिया जाएगा।

हिमाचल में प्राइवेट जॉब के लिए अब वेबसाइट पर जारी होगी अधिसूचना, यहां है लिंक

[pdf-embedder url=”https://ewn24.in/wp-content/uploads/2023/10/cbse-2_compressed.pdf” title=”cbse 2_compressed”]

 

हिमाचल में इन्हें घर बनाने के लिए 280 रुपए में मिलेगी सीमेंट की बोरी 

हिमाचल में एक बेटी पर मिलेंगे दो लाख, दो पर दिया जाएगा एक लाख रुपए का इंसेंटिव

हिमाचल : जल शक्ति विभाग के इन कर्मचारियों को दिवाली से पहले मिला तोहफा

हिमाचल वन मित्र योजना : 2061 की होगी तैनाती, 10 हजार वेतन-क्या क्राइटेरिया-जानें

हिमाचल : निजी कंपनियों में नौकरी के इंटरव्यू के लिए अब ऑनलाइन होंगे आवेदन 

चंबा मेडिकल कॉलेज में कुछ दिन नहीं होंगे सिटी स्कैन और MRI टेस्ट
हिमाचल : सरकारी स्कूलों से छात्रों का पलायन, शिक्षा विभाग की रिपोर्ट ने बढ़ाई चिंता 

हिमाचल कैबिनेट : वन मित्र योजना को मंजूरी, फॉरेस्ट गार्ड के भरे जाएंगे 100 पद

हिमाचल : नौकरी का मौका, भरे जाएंगे 76 पद- यहां करें आवेदन
हिमाचल में पीजीटी भर्ती का इंतजार कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर 

हिमाचल : SOS परीक्षा नियमों में संशोधन, आवेदन से पहले जरूर पढ़ें
SSC : आवेदन पत्र में तीन माह से अधिक पुरानी फोटो न करें अपलोड

हिमाचल : OBC के छात्र भी ले सकेंगे UPSC व HPPSC परीक्षाओं की कोचिंग 
ABHA कार्ड क्या है, जानिए इसके फायदे और कैसे बना सकते हैं पढ़ें डिटेल
हिमाचल और देश दुनिया से जुड़ी हर बड़ी अपडेट के लिए जुड़ें EWN24 NEWS की वेबसाइट https://ewn24.in/ फेसबुक https://www.facebook.com/ewn24 और यूट्यूब https://www.youtube.com/@ewn24news
Categories
Education TRENDING NEWS Top News Himachal Latest Kangra State News

हिमाचल : 12वीं कक्षा में टॉप करने वाले छात्रों के साथ उनके टीचर भी होंगे सम्मानित

 हिमाचल स्कूल शिक्षा बोर्ड की रिव्यू बैठक लिया निर्णय

धर्मशाला। हिमाचल स्कूल शिक्षा बोर्ड की परीक्षा में 12वीं में टॉप करने वाले छात्रों को सम्मानित किया जाएगा। यही नहीं टॉप करने वाले छात्रों के टीचर भी सम्मानित होंगे। यह निर्णय हिमाचल स्कूल शिक्षा बोर्ड की रिव्यू बैठक में लिया गया।  हिमाचल स्कूल शिक्षा बोर्ड के सभागार में शुक्रवार को आयोजित बैठक की अध्यक्षता शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने की। इस दौरान मुख्य संसदीय सचिव शिक्षा आशीष बुटेल और बोर्ड के अध्यक्ष तथा डीसी कांगड़ा डॉ. निपुण जिंदल भी उपस्थित रहे।

राजकीय अध्यापक संघ के चुनाव 15 अक्टूबर को हमीरपुर में होंगे

शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने कहा कि प्रदेश में अच्छा प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों और शिक्षकों को हर वर्ष सम्मानित किया जाना चाहिए। उन्होंने बैठक में अधिकारियों को निर्देश दिए कि प्रदेश में 10वीं और 12वीं कक्षा में शिक्षा बोर्ड के टॉपर्स को मेडल देकर सम्मानित किया जाए। उन्होंने कहा कि बैठक में 12वीं की परीक्षा में अच्छा प्रदर्शन करने वाले छात्रों को सम्मानित करने का फैसला लिया है। साथ ही अच्छा प्रदर्शन करने वाले छात्रों के शिक्षकों को भी सम्मानित किया जाएगा।

नौहराधार में हिमाचल यंग्स करवा रहा विभिन्न प्रतियोगिताएं, 100 टीमें ले रही भाग

 

इससे अन्य शिक्षकों में प्रोत्साहन पैदा होगा।  उन्होंने कहा कि प्रदेश शिक्षा बोर्ड से संबद्ध स्कूलों के पाठ्यक्रम में प्रदेश के गौरवशाली इतिहास को भी सम्मिलित किया जाए। विदेशी आक्रांताओं और शासकों से पूर्व के प्रदेश के इतिहास को बच्चों को स्कूलों में पढ़ाया जाए, जिससे आने वाली पीढ़ियां अपने समृद्ध इतिहास से रूबरू हो सकें। इसके लिए स्कूल शिक्षा बोर्ड विशेषज्ञों की एक कमेटी बनाकर इन विषयों पर तथ्यपरक शोध कर इसे पाठ्यक्रम में सम्मिलित करने की दिशा में काम करे।

बिलासपुर : बच्चे को लगी गोली, परिजनों ने झूठ बोलकर IGMC में करवाया भर्ती

शिक्षा मंत्री ने कहा कि हमारे देश के साथ-साथ प्रदेश का इतिहास भी बहुत गौरवशाली रहा है। उन्होंने उदाहरण देते हुए बताया कि प्रदेश के कईं हिस्सों विशेषकर जिला कांगड़ा का जिक्र महाभारत तक में आता है। उन्होंने कहा कि वीर राम सिंह पठानिया, जनरल जोरावल सिंह, पहाड़ी गांधी बाबा कांशीराम, प्रजा मंडल, डॉ. यशवंत सिंह परमार सरीखे विभुतियों और ऐतिहासित घटनाक्रमों से हमारे बच्चे परिचित होने चाहिए। उन्होंने कहा कि इस गौरवशाली इतिहास की जानकारी केवल इतिहास विषय पढ़ने वाले बच्चों तक सीमित न होकर सभी बच्चों तक पहुंचे, ऐसी व्यवस्था करनी चाहिए।

बेटियों के बाद अब 21 बेटों को भारत दर्शन करवाएंगे अनुराग ठाकुर

इतिहास के साथ कला-संस्कृति से भी हो परिचयरोहित ठाकुर ने कहा कि हमारे गर्वीले इतिहास में हमारी समृद्ध संस्कृति, परंपराएं, कला और साहित्य भी आता है। इन सब विषयों को भी पाठ्यक्रम में शमिल करने की दिशा में कार्य करने के निर्देश उन्होंने बोर्ड के अधिकारियों को दिए। कांगड़ा पेंटिंग से लेकर, हस्तशिल्प, लिपि, साहित्य और हमारे जनजातीय क्षेत्रों और वहां निवास करने वाले लोगों की परंपराएं-संस्कुति की जानकारी भी बच्चों तक स्कूली शिक्षा के माध्यम से पहुंचाने की दिशा में कार्य करना चाहिए।

रोहित ठाकुर ने कहा कि बोर्ड की कार्यप्रणाली में दक्षता और पारदर्शिता लाने के लिए तकनीक का अधिक से अधिक उपयोग कर डिजिटाइजेशन पर जोर देना चाहिए। उन्होंने कहा कि पेपर्स सेट करने से लेकर परीक्षाओं के आयोजन तक तकनीक का उपयोग पर बल देना चाहिए। उन्होंने कहा कि परीक्षा केंद्रों में पारदर्शिता रखने और नकल पर नियंत्रण रखने के लिए सीसीटीवी कैमरा हर केंद्र में हो और उनका कंट्रोल सेंटर बोर्ड में स्थापित किया जाए।

कांगड़ा जिला में भरे जा रहे युवा स्वयंसेवी के पद, 10 अक्टूबर तक करें आवेदन

बैठक में शिक्षा मंत्री द्वारा बोर्ड की कार्यप्रणाली की समीक्षा की गई। उन्होंने शिक्षा बोर्ड के अधिकारियों से उनके कार्यों का ब्योरा लेते हुए, शिक्षा बोर्ड की कार्यप्रणाली को दुरुस्त करने के सुझाव दिए। उन्होंने कर्मचारियों की समस्याओं और सुझावों को सुनते हुए उनपर सहानुभूतिपूर्वक विचार करने की बात कही। उन्होंने कहा कि कर्मचारियों का हित प्रदेश सरकार की जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि बोर्ड के कर्मचारियों के सभी विषयों पर गंभीरता से विचार कर, उनका समाधान किया जाएगा।

इस दौरान मुख्य संसदीय सचिव शिक्षा आशीष बुटेल ने अधिकारियों को बच्चों के भविष्य को ध्यान में रखकर कार्य करने की बात कही। उन्होंने कहा कि प्रदेश शिक्षा बोर्ड की विश्वसनीयता इसी प्रकार बनी रहे इसके लिए पूर्ण निष्ठा से कर्मचारी काम करें। उन्होंने कहा स्कूलों में बच्चों को पढ़ाए जाने वाली पुस्तकें और अन्य सामग्री की गुणवत्ता का पूरा ध्यान रखा जाए। बैठक में बोर्ड के अध्यक्ष और उपायुक्त डॉ. निपुण जिंदल ने बताया कि शिक्षा बोर्ड विद्यार्थियों की सुविधा के लिए आने वाले समय में सारे प्रमाण पत्रों को डिजिलॉकर से जोड़ रहा है।

उन्होंने बताया कि इससे जहां बच्चों को अपने सर्टिफिकेटस् सुरक्षित रखने में सहायता होगी, वहीं भविषय में उच्च शिक्षा या नौकरी के समय में डिजिलॉकर से प्राप्त किए प्रमाण पत्रों के सत्यापन की आवश्यकता नहीं पड़ेगी। उन्होंने बताया कि इसके अतिरिक्त भी तकनीक की सहायता से कार्यप्रणाली को सुगम बनाने की दिशा में काम किया जा रहा है।

बेटियों के बाद अब 21 बेटों को भारत दर्शन करवाएंगे अनुराग ठाकुर

कांगड़ा जिला में भरे जा रहे युवा स्वयंसेवी के पद, 10 अक्टूबर तक करें आवेदन

कांगड़ा : कल सुबह तक बंद रहेगा पुहाड़ा ब्रिज, इस मार्ग से होगी गाड़ियों की आवाजाही

हिमाचल में ड्राइंग मास्टर और शारीरिक शिक्षक भर्ती को लेकर बड़ी अपडेट

शिमला शहर में जल्द दूर होगी ट्रैफिक की समस्या, बनने जा रही हैं चार पार्किंग

शिमला और कुल्लू से अमृतसर के लिए होंगी उड़ानें, जानें टाइम और किराया
हिमाचल और देश दुनिया से जुड़ी हर बड़ी अपडेट के लिए जुड़ें EWN24 NEWS की वेबसाइट https://ewn24.in/ फेसबुक https://www.facebook.com/ewn24 और यूट्यूब https://www.youtube.com/@ewn24news/videos के साथ