Categories
Politics TRENDING NEWS Top News Himachal Latest Hamirpur State News

नादौन में भाजपा को बड़ा झटका, छह कट्टर समर्थकों ने छोड़ी पार्टी

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू के नेतृत्व में जताई आस्था

शिमला। लोकसभा चुनावों से पहले हमीरपुर जिला में राजनीतिक उठापटक शुरू हो गई है। मुख्यमंत्री के गृह विधानसभा क्षेत्र नादौन में शुक्रवार शाम भाजपा को बड़ा झटका लगा है।

नादौन मंडल के छह वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी भाजपा छोड़कर कांग्रेस में शामिल हो गए। इन्होंने मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू के नेतृत्व में आस्था जताई है।

हिमाचल में बढ़ेगा न्यूनतम बस किराया, निजी ऑपरेटर बोले- डिप्टी सीएम से मिला आश्वासन

मुख्यमंत्री ने शिमला में जलाड़ी के प्रधान जगमोहन (मणी), विश्व हिंदू परिषद के पूर्व अध्यक्ष अमित शर्मा, बेहरड़ के उपप्रधान रफीक पोसवाल (पूर्व भाजपा विधायक विजय अग्निहोत्री के पीए रह चुके), भाजपा के एक्स सर्विसमेन सेल के झरेड़ी बूथ के संयोजक अजय ठाकुर, भाजपा के टिल्लू बूथ के अध्यक्ष आशीष परमार व भाजपा के अल्पसंख्यक सेल के जिला उपाध्यक्ष रशूल मोहम्मद को पटका पहनाकर कांग्रेस पार्टी में शामिल कराया।

नवरात्र पर HRTC का बड़ा फैसला : हिमाचल के दो शक्तिपीठों के लिए दौड़ेगी बस

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि कांग्रेस में शामिल हुए सभी युवा साथियों को उचित मान-सम्मान मिलेगा। वह समर्पित होकर कांग्रेस पार्टी के लिए कार्य करें। विकास कार्यों में कोई कमी नहीं आने दी जाएगी।

हरिपुर : भटोली फकोरियां की रूपाली शर्मा बनीं असिस्टेंट प्रोफेसर कॉमर्स

कांग्रेस में शामिल हुए भाजपा पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री को विश्वास दिलाया कि वह तन-मन-धन से कांग्रेस पार्टी की सेवा करेंगे। वह मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह के अभूतपूर्व निर्णयों और कांग्रेस पार्टी की नीतियों से बेहद प्रभावित हैं।

उन्होंने भाजपा के लिए वर्षों तक कर्मठ कार्यकर्ता के रूप में कार्य किया, लेकिन इस्तेमाल करने के अलावा उनकी कोई कद्र नहीं हुई।

हिमाचल में इन्हें घर बनाने के लिए 280 रुपए में मिलेगी सीमेंट की बोरी 

हिमाचल : एशियन खेलों में स्वर्ण पदक विजेता 6 खिलाड़ियों को 15-15 लाख रुपए देगी सरकार

हिमाचल में पीजीटी भर्ती का इंतजार कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर 
हिमाचल : निजी कंपनियों में नौकरी के इंटरव्यू के लिए अब ऑनलाइन होंगे आवेदन 

कांगड़ा ब्लाइंड केस : ज्वालामुखी का छोटू चिट्टे का बड़ा आदी, उम्रकैद ही हुई है सजा 

हिमाचल : नौकरी का मौका, भरे जाएंगे 76 पद- यहां करें आवेदन

हिमाचल में एक बेटी पर मिलेंगे दो लाख, दो पर दिया जाएगा एक लाख रुपए का इंसेंटिव
हिमाचल में प्राइवेट जॉब के लिए अब वेबसाइट पर जारी होगी अधिसूचना, यहां है लिंक

हिमाचल : जल शक्ति विभाग के इन कर्मचारियों को दिवाली से पहले मिला तोहफा

हिमाचल वन मित्र योजना : 2061 की होगी तैनाती, 10 हजार वेतन-क्या क्राइटेरिया-जानें

हिमाचल कैबिनेट : वन मित्र योजना को मंजूरी, फॉरेस्ट गार्ड के भरे जाएंगे 100 पद
ABHA कार्ड क्या है, जानिए इसके फायदे और कैसे बना सकते हैं पढ़ें डिटेल
हिमाचल और देश दुनिया से जुड़ी हर बड़ी अपडेट के लिए जुड़ें EWN24 NEWS की वेबसाइट https://ewn24.in/ फेसबुक https://www.facebook.com/ewn24 और यूट्यूब https://www.youtube.com/@ewn24news