Categories
Top News Himachal Latest KHAS KHABAR Kangra State News

शाबाश: हिमाचल केंद्रीय विश्वविद्यालय की दो छात्राएं बनीं असिस्टेंट प्रोफेसर

आदिका व साक्षी मेहता का हुआ चयन

धर्मशाला। हिमाचल केंद्रीय विश्वविद्यालय (Himachal Pradesh Central University) के इतिहास विभाग की दो छात्राओं का असिस्टेंट प्रोफेसर इतिहास के पद के लिए चयन हुआ है। इसमें आदिका पुत्री अजय मोहन शर्मा और साक्षी मेहता पुत्री नरेदर सिंह का शामिल हैं। आदिका वर्तमान में हिमाचल प्रदेश केंद्रीय विश्वविद्यालय से इतिहास विषय में पीएचडी की पढ़ाई कर रही हैं। वर्ष 2019 में इन्होंने नेट और 2020 में सेट की परीक्षा उत्तीर्ण की।

पझौता : किसान की बेटी कविता बनीं केमिस्ट्री की असिस्टेंट प्रोफेसर

 

साक्षी मेहता भी वर्तमान में हिमाचल प्रदेश केंद्रीय विश्वविद्यालय से इतिहास विषय में पीएचडी की पढ़ाई कर रही हैं। वर्ष 2019 में इन्होंने नेट एवं सेट की परीक्षा उत्तीर्ण की। समाज विज्ञान स्कूल के अधिष्ठाता प्रो. संजीत सिंह और इतिहास विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. कंवर चंद्रदीप सिंह व अन्य संकाय सदस्यों ने दोनों छात्राओं को उनकी उपलब्धि के लिए बधाई दी है और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

कुल्लू : खलाड़ा नाला के पास भूस्खलन, सड़क पर आ गिरी विशाल चट्टानें

 

बता दें कि हिमाचल प्रदेश लोक सेवा आयोग ने 29 अप्रैल 2022 को कॉलेज कैडर असिस्टेंट प्रोफेसर (इतिहास) के 37 पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू की थी। 5 दिसंबर 2022 को स्क्रीनिंग टेस्ट आयोजित किया गया था। इसका रिजल्ट 6 अप्रैल को घोषित किया गया था। इसमें आदिका व साक्षी मेहता सहित 117 अभ्यर्थियों को पर्सनैलिटी टेस्ट के लिए चयनित किया गया था

ऊना, कांगड़ा, हमीरपुर और बिलासपुर जिले के लोगों के लिए अच्छी खबर

 

26 अप्रैल से पहली मई तक पर्सनैलिटी टेस्ट आयोजित किया गया। इसका आयोग ने बुधवार (3 मई) को रिजल्ट घोषित किया। इसमें आयोग ने आदिका व साक्षी मेहता सहित 34 अभ्यर्थियों की नियुक्ति की सिफारिश की है। अब विभाग की तरफ से नियुक्ति पत्र जारी होंगे।

हिमाचल में बढ़ेगी कोर्ट फीस, बंद होंगे ये स्टाम्प पेपर, कैबिनेट बैठक में लिया फैसला 

शिमला नगर निगम चुनाव: पहले राउंड में भाजपा पर भारी पड़ी कांग्रेस-पढ़ें खबर 

आज की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज़, लाइव न्यूज अपडेट पढ़ें https://ewn24.in/ पर,  ताजा अपडेट के लिए हमारा Facebook Page Like करें 
Categories
Top News Himachal Latest KHAS KHABAR Kangra State News

हिमाचल केंद्रीय विश्वविद्यालय के दो छात्रों को यूके में 40 लाख का पैकेज

हरिंगे काउंसिल एनजीओ में हुआ चयन

धर्मशाला। हिमाचल प्रदेश केंद्रीय विश्वविद्यालय के समाज कार्य विभाग के दो छात्रों ज़ैद सरवर और सईद फहद को कैंपस प्लेसमेंट के माध्यम से यूके स्थित हरिंगे काउंसिल एनजीओ में ‘सामाजिक कार्यकर्ता’ के रूप में चयनित किया गया है।

सुक्खू बोले: पूर्व सरकार के समय हुई अनियमितताओं को लेकर लाएंगे श्वेत पत्र

विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. सत प्रकाश बंसल ने दोनों छात्रों को बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी हैं। इस संबंध में निदेशक प्रशिक्षण एवं प्लेसमेंट प्रो. मोहिंदर सिंह ने बताया कि छात्रों को सालाना £47857 पाउंड और £37725 पाउंड (लगभग 40 लाख रुपए) वेतन के अलावा अतिरिक्त सुविधाएं भी मिलेंगी।

शिमला में सीएम से मिले आउटसोर्स कर्मी, नीति बनाने की उठाई मांग

 

वहीं, अधिष्ठाता अकादमिक प्रो. प्रदीप, अधिष्ठाता प्रो. नारायण सिंह राव, समाज कार्य विभागाध्यक्ष डॉ. शशि पूनम, विभाग के संकाय प्रो. आशुतोष, डॉ. शबाब अहमद, डॉ. अंबरीन जमाली, डॉ. दिग्विजय फूकन ने छात्रों को उनकी उपलब्धि पर बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

खाई में गिरी लेंटल डाल लौट रहे युवकों की कार, लगी आग-दो की मौत
आज की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज़, लाइव न्यूज अपडेट पढ़ें https://ewn24.in/ पर,  ताजा अपडेट के लिए हमारा Facebook Page Like करें 

चंबा-जोत मार्ग पर हादसा, कांगड़ा के युवक की गई जान, दूसरा घायल