Categories
Top News Himachal Latest KHAS KHABAR Shimla State News

117वीं जयंती पर याद किए हिमाचल निर्माता डॉ. यशवंत सिंह परमार

पक्ष और विपक्ष के नेताओं ने रिज पर अर्पित किए श्रद्धा सुमन

 

शिमला। हिमाचल प्रदेश के पहले मुख्यमंत्री और हिमाचल निर्माता डॉ यशवंत सिंह परमार की आज 117वीं जयंती है। इस मौके पर शिमला के रिज मैदान पर यशवंत सिंह परमार की प्रतिमा पर पक्ष और विपक्ष के नेताओं ने एक साथ श्रद्धा सुमन अर्पित किए और प्रदेश विधानसभा में श्रद्धांजली समारोह में हिमाचल निर्माण में यशवंत सिंह परमार के योगदान को याद किया।

चंडीगढ़-मनाली एनएच फिर बंद, 6 मील के पास लगातार हो रहा भूस्खलन

इस मौके पर विधानसभा के अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर, कैबिनेट मंत्री हर्षवर्धन चौहान, रोहित ठाकुर, विक्रमादित्य सिंह और सीपीएस मोहनलाल, मेयर सुरेंद्र चौहान मौजूद रहे और विपक्ष से विधायक बलवीर वर्मा, रीना कश्यप ने भी डॉ. परमार को श्रद्धा सुमन अर्पित किए।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिले मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू, हुई ये चर्चा

हिमाचल निर्माण में यशवंत सिंह परमार के योगदान को याद करते हुए विधानसभा के अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने कहा कि हिमाचल के निर्माण में डॉक्टर परमार का महत्वपूर्ण योगदान है। उन्होंने कहा कि प्रदेश के  आधुनिक स्वरूप की आधारशिला रखी। हिमाचल को राज्य बनाने से लेकर पूर्ण राज्य का दर्जा दिलाने तक हर क्षेत्र में डॉ यशवंत परमार ने अपना योगदान दिया।

नेता विपक्ष जयराम ठाकुर ने डॉ यशवंत सिंह परमार के योगदान को याद करते हुए कहा कि जब हिमाचल के राज्य बनने की संभावनाएं कम थी ऐसे समय में डॉक्टर परमार ने आगे आकर हिमाचल के राज्य बनने को मूर्त रूप देने के लिए प्रयास किए।

कांगड़ा : फतेहपुर में ममता शर्मसार, खेतों में पड़ी मिली नवजात

 

नेता विपक्ष ने डॉक्टर परमार की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि उस समय प्रदेश की आर्थिकी बहुत कमजोर थी ऐसे में हिमाचल की वन संपदा को कैसे प्रदेश की ताकत बनाया जाए और हिमाचल वासियों के पीठ के बोझ को किस तरह कम किया जाए डॉ. परमार ने इस दिशा में काम किया और यही आज हम सबका भी दायित्व है। आज के दौर में सभी को परमार की सादगी से सीखने की जरूरत है।

 

 

परवाणू अग्निकांड : बिल्डिंग से कूदी मां-बेटी ने तोड़ा दम, बाप-बेटा लड़ रहे जिंदगी की जंग

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *