Categories
Politics TRENDING NEWS Top News Himachal Latest Shimla State News

मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के नई दिल्ली से शिमला लौटने पर बड़ी अपडेट

खराब मौसम के चलते संभव नहीं उड़ान
शिमला। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू आज शिमला नहीं लौट पाएंगे। दिल्ली में खराब मौसम की वजह से हेलीकॉप्टर की उड़ान संभव नहीं है। ऐसे में मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू शनिवार सुबह शिमला लौट सकते हैं। हालांकि,  उड़ान मौसम पर निर्भर करेगी।
वायरल ऑडियो से नूरपुर कांग्रेस में मची खलबली, इस्तीफे देने तक की आई नौबत
मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू का आज यानी शुक्रवार को एम्स नई दिल्ली से शिमला पहुंचने का प्रोग्राम था। जारी टुअर प्रोग्राम के अनुसार मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने 10 नवंबर को दोपहर करीब 1 बजकर 30 मिनट पर एम्स नई दिल्ली से सफदरजंग एयरपोर्ट नई दिल्ली के लिए निकलना था।
दस साल का हिमाचली पहलवान युवराज चौहान रूस में दिखाएगा जौहर
दिल्ली एयरपोर्ट से करीब 1 बजकर 45 मिनट पर हेलीकॉप्टर से अन्नाडेल शिमला हेलीपैड के लिए उड़ान भरनी थी और  करीब 3 बजकर 20 मिनट पर अन्नाडेल  हेलीपैड पहुंचना था। इसके बाद ओक ओवर के लिए रवाना होना था, लेकिन खराब मौसम के चलते आज मुख्यमंत्री शिमला नहीं लौट पाएंगे।
बता दें कि पेट में संक्रमण के चलते मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू एम्स नई दिल्ली में उपचाराधीन हैं। डॉक्टरों ने निगरानी के लिए उन्हें आईसीयू में रखा था। मुख्यमंत्री 6 दिन पहले ही आईसीयू से बाहर आ गए हैं। अब उन्हें प्राइवेट वार्ड में रखा गया है।
मुख्यमंत्री अब पूरी तरह स्वस्थ हैं। नॉर्मल तौर पर खाने-पीने के अलावा ई-ऑफिस से जरूरी फाइलें भी निपटा रहे हैं। मुख्यमंत्री अब नई दिल्ली से अधिकारियों को भी आवश्यक दिशा-निर्देश दे रहे हैं।

हिमाचल : ऑफिस मैनेजर, क्लर्क व ग्राफिक डिजाइनर के पदों पर होगी भर्ती

हिमाचल : ई-केवाईसी न करने वाले डिपो होल्डरों पर होगी कड़ी कार्रवाई 

हिमाचल लोक सेवा आयोग ने एरिया मैनेजर सहित इन पदों पर शुरू की भर्ती प्रक्रिया 

इन पांच राशियों की चमकने वाली है किस्मत, धनतेरस से दिवाली तक बने दुर्लभ योग
धनतेरस पर इस बार बन रहे पांच खास योग, इस शुभ समय पर ही करें खरीदारी

हिमाचल क्रिप्टो करंसी स्कैम : हमीरपुर से एक और आरोपी गिरफ्तार, अब तक 19 गिरफ्तार

हिमाचल : राशनकार्ड उपभोक्ताओं को झटका, डिपो में महंगी हुईं दालें और तेल

गोवा में हिमाचल महिला कबड्डी टीम ने जीता स्वर्ण पदक, हरियाणा को हराया

हमीरपुर में 27 नवंबर को होंगे वाले साक्षात्कार रद्द, जानिए कारण 

HRTC की एसी बस में पालतू जानवर के साथ पकड़े गए तो डबल जुर्माना

50वें साल में HRTC, प्रबंधन का बड़ा फैसला, पुरस्कार भी मिलेंगे- जानें डिटेल

भरे जाएंगे ये पद, हिमाचल लोक सेवा आयोग ने शुरू की भर्ती-जानें डिटेल

कांगड़ा के BSF जवान बलवीर चंद का सैन्य सम्मान के साथ अंतिम संस्कार

हिमाचल में राशन कार्ड ई-केवाईसी मामले में बड़ी अपडेट- इन्हें मिली राहत 
हिमाचल लोक सेवा आयोग ने इन पदों पर शुरू की भर्ती प्रक्रिया

हिमाचल और देश दुनिया से जुड़ी हर बड़ी अपडेट के लिए जुड़ें EWN24 NEWS की वेबसाइट https://ewn24.in/ फेसबुक https://www.facebook.com/ewn24 और यूट्यूब https://www.youtube.com/@ewn24news