Categories
Top News Himachal Latest KHAS KHABAR Shimla State News

हिमाचल : 7 तक चलेगा बारिश और बर्फबारी का दौर, इसके बाद मौसम साफ

3 फरवरी की रात को सक्रिय होगा पश्चिमी विक्षोभ

शिमला। लंबे इंतजार के बाद हिमाचल के ऊंचाई वाले क्षेत्र बर्फ की सफेद चादर से ढक गए हैं। शुक्रवार को राजधानी शिमला समेत अधिकांश क्षेत्रों में मौसम साफ बना हुआ है और धूप खिली है।

मौसम विज्ञान केंद्र की अपडेट के अनुसार आगामी 3 फरवरी की देर रात से प्रदेश में पर फिर मौसम करवट लेगा, जिसके असर से 4 फरवरी तक एक बार फिर से बारिश-बर्फबारी देखने के लिए मिल सकती है।

Breaking : एचआरटीसी कंडक्टर लिखित परीक्षा का रिजल्ट आउट

 

मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के मौसम वैज्ञानिक संदीप कुमार ने बताया कि प्रदेश के मध्यवर्ती इलाकों में बारिश के साथ ऊंचाई वाले इलाकों में भारी बर्फबारी दर्ज की गई है।

जिला चंबा, किन्नौर, कुल्लू, लाहौल-स्पीति और शिमला में बर्फबारी दर्ज की गई। उन्होंने बताया कि बीते 24 घंटे के दौरान जिला चंबा के भरमौर में 25 सेंटीमीटर, सलूणी में 21 सेंटीमीटर और छतड़ी में 10 सेंटीमीटर बर्फबारी दर्ज की गई।

HRTC का प्लान 350….ड्राइवर, कंडक्टर की होगी भर्ती, आएंगी इलेक्ट्रिक बसें

 

वहीं, जिला किन्नौर के कल्पा में 8 सेंमी, पूह में 2 सेंमी और रिकांगपिओ में 8 सेंटीमीटर बर्फबारी दर्ज की गई है। जिला कुल्लू के मनाली में 30 सेंटीमीटर और कोठी में 35 सेंटीमीटर बर्फबारी रिकॉर्ड की गई है।

जिला लाहौल स्पीति के केलांग में 15.5 सेंटीमीटर, गोंदला में 17.5 सेंटीमीटर बर्फबारी दर्ज की गई।

हरिपुर : मियां बीबी राजी तो अब क्या करेगी पुलिस, युवक-युवती की कोर्ट मैरिज

 

जिला शिमला के सराहन में 10.2 सेंटीमीटर, खदराला में 35 सेंटीमीटर, शिमला में 5 सेंटीमीटर बर्फ रिकॉर्ड की गई है। शिमला के शिलारु में सर्वाधिक 42 सेंटीमीटर बर्फबारी हुई है। वहीं, चौपाल में भी 20 सेंटीमीटर बर्फबारी दर्ज की गई है।

बद्दी : परफ्यूम फैक्ट्री में भड़की आग, अंदर फंसे कई मजदूर-कुछ छत से कूदे

 

उन्होंने बताया कि तीन और चार फरवरी को प्रदेश के कई ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी और निचले इलाकों में बारिश होने की संभावना है।

मौसम वैज्ञानिक संदीप कुमार ने बताया कि बारिश व बर्फबारी का यह दौर 7 फरवरी तक चलेगा। इसके बाद प्रदेश में एक बार फिर मौसम के साफ होने की संभावना है।

 

हिमाचल : 7 तक चलेगा बारिश और बर्फबारी का दौर, इसके बाद मौसम साफ

 

हिमाचल के तीन जिलों में ओलावृष्टि, चिड़गांव में भारी बर्फबारी रिकॉर्ड

ऊना निजी बस ऑपरेटर वेलफेयर सोसाइटी की कार्यकारिणी घोषित

हिमाचल प्रदेश लोक सेवा आयोग ने यह रिजल्ट किया घोषित, डिटेल में जानें

Budget 2024 : आशा, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, सहायिकाओं को बड़ी राहत-जानें मुख्य बातें

हिमाचल : चार HPAS अफसरों का तबादला, दो को अतिरिक्त कार्यभार
वन मित्र योजना : मंडी में फिजिकल टेस्ट की तिथियां घोषित- डिटेल में जानें

चंबा में 10वीं पास के लिए नौकरी का मौका, सिक्योरिटी गार्ड के पदों पर होगी भर्ती

हिमाचल प्रदेश विधानसभा सचिवालय में नौकरी का मौका : भरे जाएंगे ये 34 पद
धर्मशाला : जेबीटी के इन पदों के लिए 8 और 9 फरवरी को होगी काउंसलिंग

हमीरपुर से वृंदावन के लिए HRTC बस सेवा शुरू, जानिए रूट और समय
हिमाचल और देश दुनिया से जुड़ी हर बड़ी अपडेट के लिए जुड़ें हमारे फेसबुक पेज से यहां करें क्लिक- https://www.facebook.com/ewn24
Categories
Top News Himachal Latest KHAS KHABAR Shimla State News

खतरनाक हुई हिमाचल की सड़कें, संभल कर करें सफर- 4 NH और 720 रोड बंद

2243 बिजली ट्रांसफार्मर हुए प्रभावित, कई गांवों में ब्लैक आउट

शिमला। हिमाचल में दो दिन बारिश और बर्फबारी के बाद शुक्रवार को अधिकतर क्षेत्रों में धूप खिली है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने मध्यम ऊंचाई और निचले इलाकों में मौसम साफ रहने का अनुमान जताया है। मगर अधिक ऊंचे कुछेक स्थानों पर हल्का हिमपात हो सकता है।

कल यानी तीन और चार फरवरी को फिर से पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा, जिससे प्रदेश के ज्यादातर क्षेत्रों में बारिश-बर्फबारी की संभावना जताई गई है।

हिमाचल के तीन जिलों में ओलावृष्टि, चिड़गांव में भारी बर्फबारी रिकॉर्ड

हिमाचल प्रदेश में दो दिन की बर्फबारी से 4 नेशनल हाईवे सहित 720 से ज्यादा सड़कें बंद हैं। साथ ही 2243 बिजली के ट्रांसफॉर्मर बंद हो गए हैं। इससे शिमला, चंबा, कुल्लू, लाहौल स्पीति और किन्नौर जिला के सैकड़ों गांवों का जिला मुख्यालय से संपर्क कट गया है।

कई गांवों में ब्लैक आउट हो गया है। बर्फ जमने से पहाड़ों की सड़कें बेहद खतरनाक हो गई हैं। इसे देखते हुए पर्यटकों सहित स्थानीय लोगों को ऐसी जोखिम भरी सड़कों पर सफर नहीं करने की सलाह दी गई है।

चंबा-बनीखेत-डलहौजी रोड बर्फबारी के कारण बंद, इस मार्ग से करें यात्रा

 

शिमला-रामपुर नेशनल हाईवे बंद होने से अप्पर शिमला का राजधानी से संपर्क कट गया है। राजधानी शिमला शहर में भी सड़कों में फिसलन काफी है, जिसकी वजह से यातायात प्रभावित है। गाड़ियां सड़कों में फिसल रही हैं। वहीं ठियोग-रोहड़ू नेशनल हाईवे और ठियोग-चौपाल हाईवे भी बंद पड़ा है। आज शाम तक ही तीनों सड़कों को बहाल होने के उम्मीद है।

बर्फबारी से थमे पहिए : हिमाचल में 6 एनएच सहित 241 सड़कें ठप

 

वहीं, सैंज-लुहरी नेशनल हाईवे भी बंद हैं। रिकांग पिओ-कल्पा, मनाली-केलांग, समदो-काजा और चंबा-भरमौर नेशनल हाईवे भी बंद पड़े हैं। लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि सड़कों को खोलने का लगातार प्रयास किया जा रहा है और 250 के आसपास मशीनें बर्फ हटाने के लिए लगाई गई हैं।

हिमाचल प्रदेश लोक सेवा आयोग ने यह रिजल्ट किया घोषित, डिटेल में जानें

 

बर्फबारी के कारण 376 रूट अकेले हिमाचल पथ परिवहन निगम (HRTC) के प्रभावित हुए हैं। इसी तरह लगभग 250 रूटों पर प्राइवेट बसें भी नहीं चल पाई। शिमला, कुल्लू, लाहौल स्पीति और चंबा में सैकड़ों छोटी बड़ी गाड़ियां भारी हिमपात की वजह से सड़क किनारे फंसी हुई हैं।

Budget 2024 : आशा, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, सहायिकाओं को बड़ी राहत-जानें मुख्य बातें

हिमाचल : चार HPAS अफसरों का तबादला, दो को अतिरिक्त कार्यभार

हिमाचल : 6 IPS अधिकारियों के तबादले, साक्षी वर्मा होंगी एसपी मंडी

हिमाचल में 69 नायब तहसीलदार बदले, 20 को मिली नई तैनाती-देखें लिस्ट

हिमाचल : 19 आईएएस अफसरों का तबादला, हेमराज बैरवा होंगे डीसी कांगड़ा, किसको कहां भेजा पढ़ें
वन मित्र योजना : मंडी में फिजिकल टेस्ट की तिथियां घोषित- डिटेल में जानें

चंबा में 10वीं पास के लिए नौकरी का मौका, सिक्योरिटी गार्ड के पदों पर होगी भर्ती
हिमाचल प्रदेश विधानसभा सचिवालय में नौकरी का मौका : भरे जाएंगे ये 34 पद

धर्मशाला : जेबीटी के इन पदों के लिए 8 और 9 फरवरी को होगी काउंसलिंग
हमीरपुर से वृंदावन के लिए HRTC बस सेवा शुरू, जानिए रूट और समय
हिमाचल और देश दुनिया से जुड़ी हर बड़ी अपडेट के लिए जुड़ें हमारे फेसबुक पेज से यहां करें क्लिक- https://www.facebook.com/ewn24
Categories
Top News Himachal Latest KHAS KHABAR Shimla State News

शिमला में नारकंडा, हाटू, खड़ा पत्थर की चोटियों पर बर्फबारी, धौलाधार भी सफेद

25 जनवरी तक मौसम साफ रहने का है पूर्वानुमान

शिमला। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने हिमाचल में 25 जनवरी तक मौसम साफ रहने की संभावना जताई है। इसी बीच शिमला के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में मौसम ने करवट बदली है। ऊंचाई वाले क्षेत्रों में हल्की बर्फबारी हुई है। नारकंडा, हाटू और खड़ा पत्थर की चोटियों पर हल्की बर्फबारी दर्ज की गई है।

वहीं, जिला कांगड़ा की धौलाधार पहाड़ियों में इस साल का पहला हिमपात देखने को मिला है। सुबह से ही धौलाधार की पहाड़ियां बादलों से ढकी थीं। जब बादल छंटे तो धौलाधार की ऊपरी पहाड़ियां बर्फ से सफेद दिखीं।

हिमाचल : रोड शो पर निकले थे महिंद्रा शोरूम में काम करने वाले 5 युवक, गवां बैठे जान

बता दें कि पहाड़ी प्रदेश हिमाचल में बारिश और बर्फबारी का इंतजार इस बार काफी लंबा हो गया है। पिछले साल की तरह इस बार भी अभी तक पहाड़ों पर बर्फबारी नहीं हुई है। प्रदेश में मौसम विभाग के अनुसार आगामी 25 जनवरी तक बारिश व बर्फबारी की कोई संभावना नहीं है। हालांकि प्रदेश के कई इलाकों में इन दिनों कड़ाके की ठंड पड़ रही है। पंजाब के साथ लगते जिले धुंध की चपेट में हैं।

मुख्यमंत्री पहुंचे…सेल्फी तो बनती है

मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के निदेशक सुरेंद्र पाल ने बताया कि प्रदेश में 25 जनवरी तक मौसम साफ बना रहेगा। उन्होंने बताया कि प्रदेश के कुछ स्थानों पर तापमान सामान्य से ज्यादा चल रहा है, तो कुछ एक जगह पर न्यूनतम तापमान काफी कम है। लाहौल स्पीति के कुकमसेरी में माइनस 8.8 तापमान दर्ज किया है।

प्रदेश में अधिकतम तापमान सामान्य से ज्यादा है। उन्होंने बताया कि 2004 के बाद इस तरह के सूखे जैसे हालात बने हैं। ग्लोबल पैटर्न की वजह से ऐसा हुआ है। प्रदेश के पंजाब के साथ लगते जिलों में धुंध का अलर्ट है, जिससे विजिबिलिटी में काफी कमी दर्ज की गई है।

हिमाचल : एकल नारी व विधवाओं को आर्थिक सहायता, वार्षिक आय 3 लाख हो सकती तय 

हिमाचल में बेरोजगार युवक दें ध्यान, 70 बस रूटों के लिए ऑनलाइन आवेदन शुरू

कांगड़ा: 21 क्विंटल मक्खन से हुआ मां बज्रेश्वरी की पावन पिंडी का श्रृंगार, घृत मंडल शुरू

हिमाचल : मिड डे मील वर्कर को बड़ी राहत, सरकार ने लिया यह फैसला

Himachal में ATS सुविधा होगी शुरू, फिटनेस में दो बार फेल तो कबाड़ में जाएगी गाड़ी

हिमाचल जेल वार्डर भर्ती : शिमला, मंडी और धर्मशाला में फिटनेस टेस्ट, 17 जनवरी से शुरू

हिमाचल  : एक्साइज एंड टैक्सेशन डिपार्टमेंट को लेकर बड़ा फैसला
Categories
TRENDING NEWS Weather Top News Himachal Latest Shimla State News

हिमाचल : व्हाइट क्रिसमस की उम्मीद पड़ी फिकी, क्या रहेगा मौसम का हाल-पढ़ें

शिमला। हिमाचल प्रदेश में व्हाइट क्रिसमस की चाह लिए आ रहे पर्यटकों का दिल इस बार टूट सकता है। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार इस बार 25 दिसंबर को व्हाइट क्रिसमस के आसार नहीं हैं।

व्हाइट क्रिसमस के लिए पर्यटक देश भर से शिमला पहुंचते हैं, लेकिन मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार 25 दिसंबर को पूरे प्रदेश में मौसम साफ रहने का पूर्वानुमान है।

डमटाल में देह व्यापार के धंधे का पर्दाफाश : दो गिरफ्तार-एक महिला रेस्क्यू

 

हालांकि, मध्य और उच्च पर्वतीय क्षेत्रों में 22 और 23 दिसंबर को कुछ क्षेत्रों में हल्की बारिश और बर्फबारी की संभावना है। शुक्रवार को भी सुबह से शिमला, कांगड़ा सहित अन्य जिलों में बादल छाये हुए हैं।

हिमाचल : एक अप्रैल को जन्मे बच्चों को भी पहली कक्षा में मिलेगी एडमिशन, इसके बाद वालों को अगले सत्र में

 

मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के विज्ञानिक संदीप कुमार ने बताया कि प्रदेश में तापमान सामान्य से अधिक चले हुए हैं। पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता से मौसम में आज से बदलाव आएगा।

HPU भी लागू करेगा एक समय में दो डिग्री करने का प्रावधान, औपचारिकता हो रही पूरी

आज और कल किन्नौर, कुल्लू, लाहुल-स्पीति के ऊंचाई वाले हिस्सों में बर्फबारी तो निचले हिस्सों में बारिश की संभावना है जिससे तापमान में कुछ कमी आएगी। 24 के बाद 28 दिसंबर तक मौसम पूरी से साफ रहेगा जिससे तापमान फिर सामान्य से ज्यादा रहेंगे।

शीतकालीन सत्र : हिमाचल के ऐसे 158 स्कूल जहां एक भी जेबीटी शिक्षक नहीं

HPPSC : SET 2023 के लिए अप्लाई करने वालों को लेकर बड़ी अपडेट

शीतकालीन सत्र : रोजगार के मुद्दे पर तपा सदन, विपक्ष ने किया वॉकआउट

कांगड़ा जिला में 10वीं, ITI पास से लेकर ग्रेजुएट के लिए नौकरी का मौका, होंगे साक्षात्कार

मंडी : सिक्योरिटी गार्ड के 120 पदों पर भर्ती, 23 दिसंबर को यहां होंगे इंटरव्यू

हिमाचल की बेटी रितु नेगी को मिलेगा अर्जुन अवॉर्ड, शिलाई में जश्न का माहौल

हमीरपुर : जवाहर नवोदय विद्यालय छठी कक्षा चयन परीक्षा को लेकर अपडेट
पठानकोट-मंडी फोरलेन : रजोल से ठानपुरी के बीच एक सुरंग भी प्रस्तावित, 300 मीटर होगी लंबाई

हिमाचल कैबिनेट के फैसले : स्वास्थ्य विभाग में पैरा मेडिकल स्टाफ के भरे जाएंगे 1500 पद
हिमाचल कैबिनेट : राज्य चयन आयोग पायलट आधार पर करेगा ऑपरेशन थियेटर असिस्टेंट की भर्ती

किन्नौर : सिक्योरिटी गार्ड के लिए 100 पदों पर भर्ती, 19 हजार तक मिलेगी सैलरी
Categories
TRENDING NEWS Weather Top News Himachal Latest Shimla State News

हिमाचल : अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी, अगले 6 दिन कैसा रहेगा मौसम-जानें

अभी नहीं हैं बारिश और बर्फबारी के आसार

शिमला। हिमाचल में अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी देखने को मिली है। आगे भी तापमान बढ़ने का अनुमान है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला की अपडेट के अनुसार हिमाचल में न्यूनतम तापमान सामान्य हैं। अधिकतम तापमान सामान्य से अधिक हैं। शुक्रवार को ऊना का सबसे अधिक अधिकतम तापमान 28.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया था।

हिमाचल कैबिनेट : जल शक्ति विभाग में 4500 पदों पर भर्ती की मंजूरी

शनिवार को केलांग का सबसे कम न्यूनतम तापमान -0.8 डिग्री दर्ज किया गया है।मौसम विज्ञान केंद्र शिमला की शनिवार की अपडेट के अनुसार हिमाचल में 24 नवंबर तक मौसम साफ बना रहने का अनुमान है। पिछले 24 घंटे में मौसम शुष्क रहा है।

हिमाचल : पहली कक्षा में दाखिले के लिए बच्चे की आयु 6 साल जरूरी- मिली मंजूरी
हिमाचल : सिक्योरिटी गार्ड, ऑपरेटर सहित इन 421 पदों पर नौकरी का मौका-जानें डिटेल

कुल्लू में मैनेजमेंट ट्रेनी के पदों के लिए होंगे साक्षात्कार, 12वीं पास ले सकेंगे भाग 
हिमाचल : असिस्टेंट इंजीनियर सिविल के इन पदों पर भर्ती शुरू

HAS मुख्य परीक्षा को लेकर HPPSC का बड़ा फैसला-डिटेल में जानें 

हिमाचल में जेल वार्डर के भरे जाएंगे 91 पद, 12वीं पास कर सकेंगे आवेदन

HAS मुख्य परीक्षा को लेकर HPPSC का बड़ा फैसला-डिटेल में जानें 

SBI में 8283 पदों पर बंपर भर्ती, हिमाचल के लिए भी 180 पद-करें आवेदन

Breaking : हिमाचल में जिला भाषा अधिकारी स्क्रीनिंग टेस्ट का रिजल्ट आउट
कैबिनेट बैठक से पहले कृषि मंत्री चंद्र कुमार का मजाकिया अंदाज ….

हिमाचल के परविंदर फांकर की चमकी किस्मत, रातों रात बने करोड़पति

हिमाचल : शास्त्री की बैचवाइज भर्ती के साक्षात्कार स्थगित, जानें कारण

हिमाचल : स्कूलों में छात्रों के लिए 220 टीचिंग डे होंगे अनिवार्य, तैयार होगा कैलेंडर

UGC NET 2023 : एग्जामिनेशन शेड्यूल जारी, 6 दिसंबर से शु्रू होगी परीक्षा 

हिमाचल में PGT के 585 पदों पर भर्ती को लेकर बड़ी अपडेट, पढ़ें खबर

हमीरपुर : सेना भर्ती कार्यालय में रखा जाएगा मल्टी टास्क वर्कर, करें अप्लाई

हिमाचल के जनजातीय क्षेत्र के लोगों को राहत, सरकार ने लिया बड़ा फैसला
हिमाचल में बड़ी कार्रवाई : 35 जुआरी 18 लाख नकदी के साथ पकड़े, केस दर्ज
Categories
Weather Top News Himachal Latest KHAS KHABAR Shimla State News

हिमाचल : मैदानों में अभी और सताएगी उमस भरी गर्मी, 12 सितंबर तक मौसम साफ

ऊंचाई वाले इलाकों को मिलेगी बारिश से राहत

शिमला। हिमाचल के मैदानी इलाकों में उमस भरी गर्मी अभी और सताने वाली है क्योंकि अगले कुछ दिन तक ज्यादा बारिश के आसार नहीं है। हिमाचल के सभी जिलों में 12 सितंबर तक मौसम साफ रहने का पूर्वानुमान है। प्रदेश के मैदानी इलाकों में हल्की बारिश की संभावना है, लेकिन मौसम ज्यादातर इलाकों में साफ ही बना रहेगा।

हिमाचल : गाड़ी चलाते मोबाइल पर कर रहे बात और सोच रहे कोई नहीं देख रहा-तो गलत हैं आप

मौसम विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक डॉ. संदीप ने जानकारी देते हुए बताया कि कुछ इलाकों में हल्की बारिश और थंडर स्टॉर्म की संभावना है, हालांकि ज्यादातर इलाकों में मौसम साफ रहने का अनुमान है। प्रदेश में अब भी मानसून एक्टिव है। हालांकि ऊंचाई वाले इलाकों में लगातार हो रही बारिश से 12 सितंबर तक राहत रहेगी।

कांगड़ा में तीन देसी कट्टे, 40 कारतूस और नशीली दवाइयां बरामद

डॉ. संदीप ने बताया कि अमूमन प्रदेश से मानसून की रुखसती 24 सितंबर तक होती है, लेकिन फिलहाल अभी मानसून के जाने के बारे में कुछ नहीं बताया जा सकता। उन्होंने बताया कि 1 जून से लेकर 31 अगस्त तक प्रदेश भर में 33 फ़ीसदी ज्यादा बारिश दर्ज की गई। जिला कांगड़ा, ऊना और चंबा में सामान्य बारिश हुई है, जबकि लाहौल स्पीति में सामान्य से कम बारिश दर्ज की गई।

मुख्यमंत्री सुक्खू बोले- पर्यटकों के लिए सुरक्षित हिमाचल, आ सकते हैं भ्रमण पर

वहीं, सोलन में 100 फीसदी, शिमला में 90 फीसदी और बिलासपुर में 80 फीसदी तक ज्यादा बारिश हुई। 5 सितंबर को लाहौल स्पीति में के ऊंचाई वाले इलाकों में हुई हल्की बर्फबारी की वजह से जिला के तापमान में 5 से 10 डिग्री तक की गिरावट आई है।

वहीं, जिला कांगड़ा में भी ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी होने से दो डिग्री तक तापमान गिरा। अन्य जिलों में तापमान सामान्य रिकॉर्ड किया जा रहा है।

मल्टी-टास्किंग स्टाफ और हवलदार परीक्षा 2023 को लेकर बड़ी अपडेट-जरूर पढ़ें

हिमाचल : IIT Mandi में फर्स्ट ईयर के छात्रों से रैगिंग, 72 स्टूडेंट्स के खिलाफ कार्रवाई

कुल्लू : पतलीकूहल से दिल्ली दौड़ी वोल्वो बस, पहले मंडी से हो रहा था संचालन

 

ऊना : सिक्योरिटी गार्ड एवं सुपरवाइजर के 100 पदों पर भर्ती, 19 हजार तक वेतन

 

जॉब अलर्ट : हमीरपुर में ऑपरेटर और एसोसिएट के 100 पदों पर होगी भर्ती

 

कुल्लू : पतलीकूहल से दिल्ली दौड़ी वोल्वो बस, पहले मंडी से हो रहा था संचालन

 

हिमाचल : IIT Mandi में फर्स्ट ईयर के छात्रों से रैगिंग, 72 स्टूडेंट्स के खिलाफ कार्रवाई

 

Categories
Weather Top News Himachal Latest Shimla State News

हिमाचल में इस बार कम हुई बारिश-बर्फबारी, शिमला शहर हिमपात को तरसा

9 फरवरी से फिर सक्रिय होगा पश्चिमी विक्षोभ

शिमला। हिमाचल प्रदेश में इस बार सर्दियों में बहुत कम बारिश-बर्फबारी हुई है। खासकर सोलन, शिमला, मंडी और किन्नौर जिले में काफी कम बादल बरसे हैं। शिमला शहर में 2009 के बाद इस बार सबसे कम बर्फबारी हुई है। ऐसे में 9 फरवरी से प्रदेश में एक बार फिर पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा जिससे ऊंची चोटियों पर बर्फबारी व निचले मध्यवर्ती इलाको में आंधी तूफान का अलर्ट जारी किया गया है।

शिमला शहर में इस बार एक बार भी अच्छी बर्फबारी नहीं हुई। जाखू की पहाड़ी व शिमला के साथ लगते कुफरी में भी एक-दो बार हल्का हिमपात हुआ है। इससे पूर्व वर्ष 2009-10 में शिमला शहर में 4.5 सेंटीमीटर बर्फबारी हुई थी जबकि इस बार 6 सेंटीमीटर बर्फबारी दर्ज की गई है।

मंडी : सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर के भरे जाएंगे 100 पद, कब होंगे इंटरव्यू-पढ़ें खबर

मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक डॉ सुरेंद्र पाल का कहना है कि आने वाले दिनों में 7 और 8 फरवरी को मौसम साफ रहेगा फिर उसके बाद 9 फरवरी से एक और पश्चिमी विक्षोभ प्रदेश में प्रवेश करेगा जिसका असर 2 दिन तक रहेगा।

डॉ सुरेंद्र पाल ने कहा कि दिन के तापमान सामान्य से 4 और 5 डिग्री अधिक चल रहे हैं वहीं न्यूनतम तापमान की बात की जाए तो वह सामान्य से कम चल रहे हैं। 10 फरवरी के बाद प्रदेश में मौसम साफ रहेगा।

आज की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज़, लाइव न्यूज अपडेट पढ़ें https://ewn24.in/ पर,  ताजा अपडेट के लिए हमारा Facebook Page Like करें