Categories
Top News Himachal Latest KHAS KHABAR Shimla State News

हिमाचल : कहीं घूमने जाने और पटाखे खरीदने को नहीं हैं पैसे, तो नो टेंशन

हिमाचल की सुखविंदर सिंह सुक्खू सरकार देगी

शिमला। माता-पिता अपने बच्चों को हर माह जेब खर्च देते हैं। इससे बच्चों की कई जरूरतें पूरी होती हैं। वहीं, युवा घूमने फिरने के लिए भी इसका प्रयोग करते हैं। पर जिनके माता-पिता नहीं हैं, उन्हें अपनी कई इच्छाओं को दबाना पड़ता है। पर अनाथ बच्चे अब टेंशन न लें।

हिमाचल : कांग्रेस विधायक पहले वेतन का एक लाख इस कोष में करेंगे दान

अगर उन्होंने कहीं घूमने फिरने जाना है तो पैसों की कम आड़े नहीं आएगी। हिमाचल की सुक्खू सरकार इन बच्चों को हर माह 4 हजार रुपए जेब खर्च देगी। इसके लिए हिमाचल में मुख्यमंत्री सुखाश्रय सहायता कोष किया गया है। इसमें 101 करोड़ का प्रावधान किया गया है।

वहीं, दिवाली पर पटाखे, लोहड़ी पर मूंगफली, गजक और होली पर रंग खरीदने को भी पैसे नहीं हो तो भी चिंता करने की जरूरत नहीं है। क्योंकि सरकार ने हर त्यौहार में अनाथ बच्चों को 500 रुपए फेस्टिव भत्ता देने का भी ऐलान किया है। इसके अलावा मुफ्त शिक्षा भी दी जाएगी। एक माता पिता की तरह अनाथ बच्चों के जीवन यापन की जरूरतों का ख्याल सरकार रखेगी।

हिमाचल : अनाथ बच्चों के लिए बड़ा ऐलान, मुफ्त शिक्षा-जेब खर्च भी देगी सरकार

हिमाचल के करीब 6 हजार बच्चे अब अपने आप को अनाथ न समझें। उन्हें माता पिता के रूप में सुक्खू सरकार मिल गई है। अपनी पढ़ाई, खर्चे और अन्य जरूरतों की चिंता न करें। बस एक शिक्षित और सभ्य नागरिक बनकर देश और प्रदेश के विकास में योगदान दें। हिमाचल में मुख्यमंत्री सुखाश्रय सहायता कोष सामाजिक, न्याय एवं अधिकारिता विभाग के माध्यम से शुरू होगा।

सरकार ने अनाथ बच्चों के लिए बड़ी पहल की है। अब हिमाचल की जनता भी इसमें अपना योगदान दे। हिमाचल के लोगों से भी आग्रह है कि वे भी अपने आसपास ऐसे बच्चों पर नजर रखें और अगर कहीं ऐसा बच्चा हो तो विभाग को इसकी सूचना दें।

हिमाचल: तेज रफ्तारी ने छीन ली सांसें, तीन लोगों की गई जान-एक घायल

शिमला: ड्यूटी खत्म कर घर जा रहे होमगार्ड जवान की हादसे में गई जान

आज की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज़, लाइव न्यूज अपडेट पढ़ें https://ewn24.in/ पर,  ताजा अपडेट के लिए हमारा Facebook Page Like करें 
Categories
Top News Himachal Latest KHAS KHABAR Shimla State News

हिमाचल : अनाथ बच्चों के लिए बड़ा ऐलान, मुफ्त शिक्षा-जेब खर्च भी देगी सरकार

हर त्योहार में 500 रुपए फेस्टिवल भत्ता देने की भी घोषणा

शिमला। अनाथ बच्चों के लिए सुक्खू सरकार ने बड़ा ऐलान किया है। हिमाचल की सुक्खू सरकार ने ऐलान किया है कि अनाथ बच्चों को मुफ्त शिक्षा और जीवन यापन का खर्च सरकार देगी। इसके अलावा 4 हजार रुपए महीना जेब खर्च भी सरकार देगी।

शिमला: आरडी धीमान ने मुख्य सूचना आयुक्त के रूप में ली शपथ

हर त्योहार में 500 रुपए फेस्टिवल भत्ता देने का भी ऐलान किया है। अनाथ आश्रम का दौरा करने के बाद मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने यह ऐलान किया है। अनाथ बच्चों की भावनाओं को सम्मान देने के लिए सरकार ने यह निर्णय लिए हैं।

मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि सरकार अनाथ बच्चों के माता पिता की भूमिका निभाएगी। इसके लिए मुख्यमंत्री सुखाशय कोष की स्थापित होगा। यह तुरंत प्रभाव से लागू होगा। इसके लिए 101 करोड़ के बजट का सरकार ने प्रावधान किया है। सीएम ने कहा कि हिमाचल में करीब 6 हजार बच्चे अनाथ हैं।

जॉब ब्रेकिंग: CRPF में ASI और हेड कांस्टेबल के भरे जाएंगे 1458 पद

इसमें कोई अनाथ आश्रम में रह रहे हैं। कोई गोद लिया गया है या कोई खुद जीवन यापन कर रहा हो, उन्हें इस योजना का लाभ मिलेगा। उन्होंने कहा कि जैसे हम अपने बेटे और बेटी को सुविधा देते हैं, वैसे ही सुविधा इन बच्चों को दी जाएगी। इन्हें जेब खर्च के लिए पैसे मिलेंगे।

कोई युवक कोई कोर्स करना चाहता हो तो भी सरकार मदद करेगी। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि ऐसे बच्चे अपने आप को अकेले न समझें। वहीं, एकल नारी को भी योजना का लाभ मिलेगा। उनकी शादी का खर्च भी दिया जाएगा।

हिमाचल: तेज रफ्तारी ने छीन ली सांसें, तीन लोगों की गई जान-एक घायल

शिमला: ड्यूटी खत्म कर घर जा रहे होमगार्ड जवान की हादसे में गई जान

आज की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज़, लाइव न्यूज अपडेट पढ़ें https://ewn24.in/ पर,  ताजा अपडेट के लिए हमारा Facebook Page Like करें