Categories
Himachal Latest Shimla State News

विक्रमादित्य बोले-पशुधन ऐसा व्यवसाय, जो बन सकता है आय का महत्वपूर्ण साधन

जिला स्तरीय देव हरसिंग मेले में कही बात

शिमला। लोक निर्माण एवं युवा सेवा व खेल मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने युवाओं का आह्वान किया कि वे अपने क्षेत्र के विकास में अपना महत्वपूर्ण योगदान दें। उन्होंने कहा कि पशुधन एक ऐसा व्यवसाय है, जो हमारी आय का बहुत ही महत्वपूर्ण साधन बन सकता है। उन्होंने कहा कि सरकार पशुपालन को बढ़वा दे रही है, जिससे ग्रामीण अर्थव्यवस्था आगे बढ़े।

बिलासपुर : वॉल्वो बस और ट्रक में जोरदार टक्कर, दो यात्री घायल

 

उन्होंने कहा कि हमें पारंपरिक खेती और हरित क्रांति को आगे बढ़ाने की दिशा में आगे बढ़ना होगा। वह आज अपने निर्वाचन क्षेत्र शिमला ग्रामीण के चनावग में पशु चिकित्सालय औषद्यालय भवन के लोकार्पण व चनावग व नैहरा पंचायत के लिए उठाऊ पेयजल योजना के शिलान्यास के बाद जिला स्तरीय देव हरसिंग मेले में लोगों को संबोधित कर रहे थे।

कांगड़ा दौरे के बाद गृह क्षेत्र नादौन प्रवास पर रहेंगे मुख्यमंत्री सुखविंदर सुक्खू

उन्होंने कहा कि उनकी सरकार प्रदेश के विकास विशेषकर ग्रामीण क्षेत्रों के विकास को प्रमुखता देने के प्रति वचनबद्ध हैं। उन्होंने कहा है कि ग्रामीण क्षेत्रों में मूलभूत सुविधाओं का युद्ध स्तर पर विस्तार किया जाएगा। करते हुए विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि वह अपने इस निर्वाचन क्षेत्र के विकास के प्रति समर्पित हैं और हमेशा रहेंगे।

हिमाचल के विनोद ने रचा इतिहास : ताइक्वांडो खेल में हासिल की बड़ी उपलब्धि

उन्होंने उन्हें भारी मतों से जीताकर फिर से सेवा का मौका देने के लिए आभार व्यक्त करते हुए कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री स्व वीरभद्र सिंह ने प्रदेश के विकास की जो नींव रखी है, उसे वह हर स्तर पर आगे बढ़ाने के लिए कृतसंकल्प हैं। उन्होंने कहा कि भले ही वीरभद्र सिंह अब हमारे बीच नहीं हैं, पर उनका प्यार स्नेह व उनका मार्गदर्शन उन्हें हमेशा आगे बढ़ने और जन सेवा के लिए प्रेरित करता है।

MC शिमला चुनाव : भाजपा 12 अप्रैल को करेगी 34 वार्डों के प्रत्याशियों की घोषणा

विक्रमादित्य सिंह ने इस दौरान लोगों की विभिन्न मांगों व समस्याओं को भी सुना। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि लोगों की समस्याओं को दूर करने में किसी भी प्रकार की विलम्ब न करें। इस अवसर पर उनके साथ ब्लॉक अध्यक्ष गोपाल शर्मा, पूर्व अध्यक्ष चंद्र शेखर शर्मा, चनावग पंचायत की प्रधान कृष्णा शर्मा, उप प्रधान जगदीश गौतम, पंचायत समिति के अध्यक्ष कर्म चंद, एसआर हरनोट, बेसर दास सहित लोक निर्माण व सिंचाई एवं जन स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी विशेष तौर पर मौजूद थे।

 

बेटी की मन्नत पूरी हुई तो ज्वाला मां के दर पर चढ़ाया 21 किलो का चांदी का छत्र

8 अप्रैल का राशिफल : आज क्या कहती है आपकी राशि, पढ़ें यहां

कंवर बोले-सरकार मौसम की मार झेल रहे किसानों की नहीं ले रही सुध

आज की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज़, लाइव न्यूज अपडेट पढ़ें https://ewn24.in/ पर,  ताजा अपडेट के लिए हमारा Facebook Page Like करें