Breaking News

  • मझीण स्कूल में सात दिवसीय NSS शिविर संपन्न : पहाड़ी नाटी पर झूमे स्वयंसेवी, नाटक से बताए नशे के दुष्प्रभाव
  • हिमाचल में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज : कुछ जिलों में आंधी-तूफान और ओलावृष्टि की चेतावनी
  • पझौता की बेटी पलक ने कबड्डी में चमकाया नाम, अंडर-14 नेशनल टूर्नामेंट में हुआ चयन
  • दी मातला सहकारी सभा समिति के चुनाव संपन्न : जगत राम बने अध्यक्ष, जगदम्बा सिंह उपाध्यक्ष
  • मैक्लोडगंज बाजार क्षेत्र सहित इन क्षेत्रों में 14 अक्टूबर को बंद रहेगी बिजली
  • मंडी में युवाओं के लिए रोजगार का मौका : 15 अक्टूबर को जिला रोजगार कार्यालय में कैंपस इंटरव्यू
  • ऑपरेशन्स एग्जीक्यूटिव और डिस्पैचर की जॉब : 30000 रुपए मिलेगा तक वेतन-14 को पहुंचें ऊना
  • लाहौल-स्पीति की डीसी किरण भड़ाना के पिता की राजस्थान में हत्या, सीएम सुक्खू ने जताया गहरा दुख
  • बद्दी की कंपनी में जूनियर इंजीनियर के पदों पर भर्ती, 15 अक्टूबर को हमीरपुर में इंटरव्यू
  • ऊना और अंब में सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर के 70 ऑन-रोल पदों के लिए होंगे इंटरव्यू

जयराम बोले- स्कूल बंद करना गलत, कांग्रेस ने वीरभद्र सिंह की बात को किया नजरअंदाज

ewn24news choice of himachal 06 Mar,2023 4:23 am

    सुक्खू सरकार को विंटर वेकेशन खत्म होने का करना चाहिए इंतजार

     

    शिमला। हिमाचल में स्कूल बंद करने के सुक्खू सरकार के फैसले पर भाजपा उग्र हो गई है। भाजपा ने कांग्रेस के नेताओं पर अपने वरिष्ठ नेता पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय वीरभद्र सिंह की बात को नजरअंदाज करने का आरोप लगाया है।
    RKMV मारपीट मामला : ABVP कार्यकर्ताओं ने डीसी ऑफिस के बाहर किया प्रदर्शन

    नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि जिस प्रकार से बल्क में कांग्रेस सरकार ने स्कूल बंद किए हैं, वह गलत है। उन्होंने कहा कि अभी प्रदेश में विंटर वेकेशन चल रही है और इस कारण भी जीरो इनरोलमेंट हो सकती है। कुछ समय कांग्रेस सरकार को इंतजार करना चाहिए था। हिमाचल की भौगोलिक परिस्थितियां अलग हैं और मैदानी क्षेत्रों की अलग। मैदानी क्षेत्रों में स्कूल खोलना और पहाड़ी क्षेत्र में स्कूल खोलना दोनों अलग परिस्थितियों में कार्य करना जैसा है।

    उन्होंने कहा कि कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय वीरभद्र सिंह कहते थे कि मैं एक बच्चे के लिए भी स्कूल खोलूंगा और जरूरत पड़ी तो दो बच्चों के लिए भी स्कूल खोलूंगा, क्योंकि शिक्षा की हिमाचल को जरूरत है।
    सुधीर बोले- कांगड़ा हवाई अड्डे का विस्तारीकरण महत्वपूर्ण, रोजगार के मिलेंगे अवसर

    कांग्रेस के नेताओं ने अपने वरिष्ठ नेता की बात को नजरअंदाज किया है। स्वाभाविक रूप से एनरोलमेंट बढ़ती है और विंटर वेकेशन खत्म होने का इंतजार इस कांग्रेस की सरकार को करना चाहिए था।

    उन्होंने कहा कि जो स्कूल आठ नौ महीने से फंक्शनल हो चुके थे उनको भी सरकार ने बंद कर दिया है।

Himachal Latest

Live video

Jobs/Career

Trending News

  • Crime

  • Accident

  • Politics

  • Education

  • Exam

  • Weather