Categories
Top News Himachal Latest KHAS KHABAR Kangra Mandi State News

जोगिंद्रनगर से लुधियाना वाया कांगड़ा HRTC बस रूट, गर्मी की भी नो टेंशन

किफायती किराए में करें AC बस में सफर

कांगड़ा। पंजाब के लुधियाना शहर को कपड़ों की मार्केट का हब माना जाता है। लुधियाना में कई बड़ी होलसेल मार्केट हैं। यहां सस्ते और लेटेस्ट डिजाइन कपड़े आदि खरीदने को मिलते हैं। कांगड़ा जिला की दुकानों में व्यापारी लुधियाना की फैक्ट्रियों में तैयार कपड़े बेचते हैं। अगर आप भी शादी या अन्य आयोजनों को लेकर शॉपिंग करने की या फिर लुधियाना में अपने किसी रिश्तेदार के यहां जाने की सोच रहे हैं तो यह जानकारी आपके लिए महत्वपूर्ण हो सकती है।

HRTC कर्मचारियों को समय पर मिलेगा वेतन और पेंशन, सरकार का आश्वासन

साथ ही पंजाब के लुधियाना, फगवाड़ा, होशियारपुर और आसपास के क्षेत्रों के लोगों के लिए कांगड़ा जिला के पर्यटक स्थलों में तपती गर्मी से निजात पाने और मां चिंतपूर्णी, माता ज्वालाजी, मां बज्रेश्वरी कांगड़ा, माता चामुंडा और शिव मंदिर बैजनाथ के दर्शन को आने और जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए भी बस किफायती और फायदेमंद रहेगी। गर्मियों का सीजन देखते हुए में भी बस आरामदायक है।

जी हां, हम बात कर रहे हैं जोगिंद्रनगर से लुधियाना एचआरटीसी हिमधारा एसी बस की। इस HRTC बस का रूट कटवाली से लुधियाना है। बस कटवाली, जोगिंद्रनगर से बैजनाथ, पालमपुर, कांगड़ा, बनखंडी, देहरा, मुबारिकपुर, गगरेट, होशियार, फगवाड़ा रूट पर चलती है। वोल्वो से कम किराए और साधारण बसों से कुछ ज्यादा किराए के साथ आपको बस में आरामदायक सफर की सुविधा मिलेगी।

HRTC की मासिक आय 65 करोड़ और खर्चा 144 करोड़ रुपए-1,119 बसें कंडम

बस की टाइमिंग की बात करें तो जोगिंद्रनगर डिपो की यह बस जोगिंद्रनगर से सुबह 9 बजकर 45 मिनट पर चलती है। बैजनाथ से साढ़े 10, पालमपुर से 11 बजकर 12 मिनट, कांगड़ा से 12 बजकर 48 मिनट, देहरा से दोपहर 1 बजकर 20 मिनट, भरवाईं से 1 बजकर 45 मिनट, गगरेट से 2 बजकर 20 मिनट, होशियारपुर से शाम 4 बजे, फगवाड़ा से 5 बजे, फलौर से 6 बजे चलकर शाम करीब करीब 6 बजकर 30 मिनट पर लुधियाना पहुंचती है।

हिमाचल में HAS और HPS के पदों पर निकली है भर्ती, विज्ञापन में पढ़ें पूरी डिटेल

कटवाली से बस सुबह साढ़े 8 बजे चलती है। लुधियाना से बस सुबह 4 बजकर 15 मिनट पर चलती है। होशियारपुर से सुबह करीब साढ़े 6 बजे, मुबारकपुर से करीब सुबह साढ़े 8 बजे, भरवाईं से करीब सुबह 9 बजे, देहरा करीब पौने 10 , बनखंडी से करीब 10 बजे, कांगड़ा से सुबह करीब साढ़े 10, पालमपुर से करीब साढ़े 11 बजे, बैजनाथ से करीब साढ़े 12 बजे चलकर करीब 1 बजकर 30 मिनट पर जोगिंद्रनगर पहुंचती है।

किराए की बात करें तो जोगिंद्रनगर से लुधियाना करीब 583, बैजनाथ से करीब 527, पालमपुर से करीब 484, कांगड़ा से 382 रुपए और देहरा से 300 रुपए के करीब किराया लगता है। HRTC द्वारा तय टाइमिंग और किराया ही मान्य होगा। उक्त टाइमिंग और किराया अनुमानित है।

धर्मशाला: कपड़े धोने का दिया है ठेका, ब्लैक में बेचने लग पड़े IPL टिकट-4 धरे

हिमाचल में इन पदों के लिए शुरू हुई आवेदन प्रक्रिया, 14 लास्ट डेट 

HAS : प्रवीण कुमार टॉपर, अंशु चंदेल दूसरे, कार्तिकेय तीसरे नंबर पर

Breaking : HRTC कर्मचारियों को OPS को लेकर ये आदेश जारी

हिमाचल में रोजगार (JOBS) से जुड़ी हर बड़ी अपडेट के लिए जुड़ें हमारे WhatsApp ग्रुप के साथ
Categories
Top News Himachal Latest KHAS KHABAR Hamirpur Kangra Mandi State News

HRTC : पठानकोट-त्रिफालघाट वाया कांगड़ा, हमीरपुर रूट : जानें टाइमिंग और किराया

बहुत महत्वपूर्ण है HRTC का यह रूट- जानिए डिटेल

कांगड़ा। आज हम आपको एचआरटीसी (HRTC) के एक और महत्वपूर्ण रूट के बारे में जानकारी देने जा रहे हैं। यह बस मंडी जिला के हटली और सरकाघाट क्षेत्र के सेवारत सैनिकों को पठानकोट, जम्मू, श्रीनगर व लद्दाख जाने के लिए सुविधा मुहैया करवाती है।

हिमाचल में निजी एजेंसी भरेगी पंप ऑपरेटर और बेलदार के पद-जानें डिटेल

इसके साथ ही पूर्व सैनिकों के लिए भी यह रूट फायदेमंद है क्योंकि उन्हे काम के लिए इस रूट का ज्यादा इस्तेमाल करना होता है। यह HRTC बस रूट है पठानकोट से त्रिफालघाट। पठानकोट डिपो की साधारण बस वाया जसूर, नूरपुर, शाहपुर, कांगड़ा, ज्वालाजी, नादौन, हमीरपुर, भोटा, लदरौर, जाहू और बलद्वाड़ा होकर जाती है।

पालमपुर: बोरी में भर गाड़ी में डाल चला था ठिकाने लगाने, 2 हजार का जुर्माना
ये है बस की टाइमिंग

तो बस सुबह 7 बजकर 20 मिनट पर पठानकोट से चलती है। करीब 10 बजे कांगड़ा पहुंचती और 10 बजकर 25 मिनट पर कांगड़ा से रवाना होती है। ज्वालाजी से 11 बजकर 38 औऱ नादौन से 12 बजकर 05 मिनट पर रवाना होती है। हमीरपुर में 12 बजकर 45 मिनट पर पहुंचती है और करीब डेढ़ बजे त्रिफालघाट के लिए रवाना होती है।

CRPF में सब इंस्पेक्टर और ASI की निकली है भर्ती, नहीं किया आवेदन तो जल्द करें

लदरौर में बस 2 बजकर 48, जाहू में 4 बजे और त्रिफालघाट में शाम साढ़े चार और 5 बजे के बीच पहुंचती है। त्रिफालघाट से अगले दिन सुबह साढ़े चार बजे पठानकोट के लिए रवाना होती है। जाहू से सुबह 6, हमीरपुर से सुबह सात बजकर 50 मिनट पर चलती है। कांगड़ा में सुबह करीब 10 बजे पहुंचती है। पठानकोट दोपहर 2 बजे पहुंचने का टाइम है।

गुप्त गंगा कांगड़ा से धरा पालमपुर चोरी का एक आरोपी, 2 फरार
ये रहेगा किराया

किराए की बात करें तो पठानकोट से त्रिफालघाट के 488 रुपए लगते हैं। पठानकोट कांगड़ा के 191, पठानकोट ज्वालाजी के करीब 253 , नादौन के करीब 279 और हमीरपुर के 353 रुपए लगते हैं। वहीं, जाहू के लिए करीब 440 रुपए किराया लगता है।

कारीगरों के लिए सहायता राशि बढ़कर हो 2 लाख, औजार खरीदने को मिलें 50 हजार रुपये 

राघव चड्ढा और परिणीति चोपड़ा ने की सगाई, देखिए खूबसूरत तस्वीरें

लाहौल स्पीति के कोकसर में चट्टान से गिर कर पर्यटक महिला घायल

आज की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज़, लाइव न्यूज अपडेट पढ़ें पर, ताजा अपडेट के लिए हमारा Facebook Page Like करें