Categories
Education Top News Himachal Latest KHAS KHABAR Una State News

चिंतपूर्णी का पार्विक इसरो से लेगा ट्रेनिंग, सीखेगा अंतरिक्ष विज्ञान की बारीकियां

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला गिडंपुर मलौन का छात्र

ऊना। जिला ऊना के चिंतपूर्णी विधानसभा क्षेत्र के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला गिडंपुर मलौन का छात्र पार्विक को बड़ा मौका मिला है। दसवीं का छात्र पार्विक पराशर इसरो से ट्रेनिंग लेगा।

Breaking: हमीरपुर से नादौन नेशनल हाईवे पर यहां बंद रहेगा यातायात-पढ़ें पूरी खबर

दरअसल, पार्विक का सिलेक्शन इसरो की ओर से बच्चों के लिए चलाए गए “यंग साइंटिस्ट प्रोग्राम 2023” के लिए हुआ है। इसके लिए पूरे भारत के बच्चों ने आवेदन किए थे, जिनमें से 350 छात्रों का चयन हुआ है। हिमाचल के लिए गर्व की बात है कि पार्विक भी उनमें से एक छात्र हैं।

इसरो द्वारा 15 से 26 मई, 2023 तक चलने वाले युविका 2023 के माध्यम से अंतरिक्ष विज्ञान और तकनीकी क्षेत्रों में उभरते रुझानों से पार्विक पराशर को अवगत कराया जाएगा।

मंडी मंडल में HRTC चालकों के भरे जाएंगे 276 पद, 17 से ड्राइविंग टेस्ट

इस कार्यक्रम के दौरान छात्रों को अंतरिक्ष प्रौद्योगिकी, अंतरिक्ष विज्ञान और अंतरिक्ष के बारे में बेसिक जानकारियां दी जाएंगी। खास बात ये है कि ट्रेनिंग, स्टडी मटीरियल, फूडिंग और लॉजिंग, यात्रा भत्ता आदि की व्यवस्था इसरो द्वारा की जाएगी।

पार्विक के पिता पंकज पराशर गणित के लेक्चरर हैं। उन्होंने कहा कि पार्विक की इस उपलब्धि में स्कूल प्रबंधकों और अध्यापकों का योगदान है। स्कूल के प्रधानाचार्य दिनेश कौंडल ने बताया कि पार्विक ने स्कूल के साथ-साथ हिमाचल प्रदेश का भी नाम रोशन किया है, इससे बाकी छात्रों को प्रेरणा मिलेगी।

हिमाचल कोरोना अपडेट : 24 घंटे में 440 नए मामले, एक ने तोड़ा दम

Breaking हिमाचल कैबिनेट : OPS के अलावा क्या लिए गए बड़े फैसले, पढ़ें

हिमाचल मौसम: एक दिन के लिए येलो अलर्ट, 19 तक बारिश-बर्फबारी का अनुमान 

आज की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज़, लाइव न्यूज अपडेट पढ़ें https://ewn24.in/ पर,  ताजा अपडेट के लिए हमारा Facebook Page Like करें 
Categories
Top News Himachal Latest KHAS KHABAR Una State News

माता चिंतपूर्णी मंदिर चैत्र नवरात्र मेले, इन पर रहेगी पाबंदी-पढ़ें

लाउड स्पीकर इस्तेमाल करने पर पूर्ण मनाही रहेगी
ऊना। माता श्री चिंतपूर्णी मंदिर में चैत्र नवरात्र मेला के दृष्टिगत कानून एवं व्यवस्था बनाए रखने के लिए जिला ऊना में 22 से 30 मार्च तक धारा 144 लागू रहेगी।जिला दंडाधिकारी ऊना राघव शर्मा ने बताया कि इस दौरान कानून एवं व्यवस्था में तैनात जवानों को छोड़कर किसी भी व्यक्ति द्वारा हथियार लेकर चलने पर पूर्ण पाबंदी रहेगी।
डीसी राघव शर्मा ने बताया कि नवरात्र के दौरान ध्वनि प्रदूषण को रोकने के लिए मंदिर न्यास को छोड़कर अन्यों द्वारा लाउड स्पीकर के इस्तेमाल करने पर पूर्ण मनाही रहेगी। इसके अतिरिक्त ब्रॉस बैंड़, ड्रम, लंबे चिमटे आदि के लाने पर भी पूर्ण पाबंदी रहेगी।
यदि कोई व्यक्ति इन वस्तुओं को अपने साथ लाता है तो उन्हें पुलिस द्वारा स्थापित बैरियर पर ही जमा करवाना होगा। साथ ही इस दौरान पॉलीथीन के इस्तेमाल पर भी पूर्ण प्रतिबंध रहेगा। खुले में और सड़क किनारे लंगर लगाने पर भी प्रतिबंध रहेगा और आतिशबाजी इत्यादि की भी अनुमति नहीं होगी। डीसी ने कहा कि मेलावधि के दौरान चिंतपूर्णी में तीर्थयात्री दर्शनार्थ हेतु अपना पंजीकरण करवाना भी सुनिश्चित करें।

आज की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज़, लाइव न्यूज अपडेट पढ़ें https://ewn24.in/ पर,  ताजा अपडेट के लिए हमारा Facebook Page Like करें 
Categories
TRENDING NEWS Top News Himachal Latest Crime Una State News

हिमाचल की युवती को दहेज के लिए प्रताड़ित कर रहे ससुराल वाले, 5 के खिलाफ FIR

पंजाब के होशियारपुर में है विवाहिता का ससुराल

चिंतपूर्णी। हिमाचल प्रदेश के ऊना जिला के चिंतपूर्णी की एक विवाहिता ने ससुराल वालों पर दहेज के लिए प्रताड़ना का आरोप लगाया है। विवाहिता की शादी दस माह पहले पंजाब के होशियारपुर में हुई थी। विवाहिता ने चिंतपूर्णी पुलिस थाने में अपने पति के अलावा सास-ससुर और दो ननदों के खिलाफ केस दर्ज करवाया है।

हिमाचल कैबिनेट की आगामी बैठक की तिथि तय, इस दिन होगी

जानकारी के अनुसार चिंतपूर्णी के वार्ड-2 में रहने वाले पीड़िता की शादी 20 अप्रैल, 2022 को होशियारपुर पंजाब के युवक से हुई थी। चिंतपूर्णी पुलिस को दी शिकायत में पीड़िता ने अपने पति और ससुराल वालों पर दहेज के लिए तंग करने और मारपीट करने का आरोप लगाया। इसी के साथ पीड़िता ने अननेचुरल संबंध बनाकर उसे मानसिक रूप से प्रताड़ित करने का आरोप भी लगाया है।

पीड़िता ने पुलिस को दी गई शिकायत में बताया कि शादी के समय उसके माता-पिता ने पति व सास-ससुर की मांग पर अपनी हैसियत के अनुसार दहेज दिया। ससुराल पहुंचने के कुछ समय बाद ही पति, सास-ससुर और दोनों ननदों ने कम दहेज लाने के लिए उसे तंग करना और लड़ाई-झगड़ा करना शुरू कर दिया।

हिमाचल कैबिनेट की आगामी बैठक की तिथि तय, इस दिन होगी

पीड़िता के अनुसार, ससुराल वाले उसे शादी में बढ़िया किस्म का सामान, बुलेट बाइक और कार नहीं लाने के लिए उसे तंग करते थे। शादी में ननदों को जेवर न देने के लिए भी उसे ताने दिए जाते थे। यही नहीं, पति भी अननेचुरल संबंध बनाकर उसे मानसिक रूप से परेशान करने लगा।

जब ससुरालियों के जुल्म बहुत ज्यादा बढ़ गए तो वह मायके आ गई। मामले की पुष्टि करते हुए चिंतपूर्णी थाना प्रभारी रोहिणी ठाकुर ने बताया कि पीड़िता की शिकायत पर उसके ससुराल के कुल 5 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी गई है।
https://youtu.be/koPSprdA9F4
आज की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज़, लाइव न्यूज अपडेट पढ़ें https://ewn24.in/ पर,  ताजा अपडेट के लिए हमारा Facebook Page Like करें 
Categories
ACCIDENT Top News Himachal Latest KHAS KHABAR Una State News

ऊना : बाइक और स्कूटी में जोरदार टक्कर, एक युवक गंभीर घायल

मोटर साइकिल चालक के खिलाफ केस दर्ज

चिंतपूर्णी। ऊना जिला के अंब उपमंडल की डुहल भंटवाला पंचायत में बाइक और स्कूटी के बीच जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में स्कूटी सवार युवक घायल हुआ है। घायल को सिविल अस्पताल चिंतपूर्णी में उपचार के लिए भर्ती किया गया है। हादसा पंचायत भवन से 100 मीटर की दूरी पर पेश आया है। स्कूटी सवार का नाम अभिषेक है जो कि बुरी तरह घायल हुआ है।

चंबा-तीसा मार्ग पर खाई में गिरी कार, युवक ने मौके पर तोड़ा दम

चिंतपूर्णी थाना के एएसआई सुरेंद्र ने हादसे की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि बाइक चालक लाल महतो पुत्र सूरज महतो पर IPC की धारा 279 और 337 के तहत लापरवाही से बाइक चलाने का मामला दर्ज कर लिया गया है। सूरज महतो बिहार का रहने वाला है और चिंतपूर्णी में मजदूरी करता है।

आज की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज़, लाइव न्यूज अपडेट पढ़ें https://ewn24.in/ पर,  ताजा अपडेट के लिए हमारा Facebook Page Like करें