Categories
TRENDING NEWS Top News Himachal Latest Crime Una State News

हिमाचल की युवती को दहेज के लिए प्रताड़ित कर रहे ससुराल वाले, 5 के खिलाफ FIR

पंजाब के होशियारपुर में है विवाहिता का ससुराल

चिंतपूर्णी। हिमाचल प्रदेश के ऊना जिला के चिंतपूर्णी की एक विवाहिता ने ससुराल वालों पर दहेज के लिए प्रताड़ना का आरोप लगाया है। विवाहिता की शादी दस माह पहले पंजाब के होशियारपुर में हुई थी। विवाहिता ने चिंतपूर्णी पुलिस थाने में अपने पति के अलावा सास-ससुर और दो ननदों के खिलाफ केस दर्ज करवाया है।

हिमाचल कैबिनेट की आगामी बैठक की तिथि तय, इस दिन होगी

जानकारी के अनुसार चिंतपूर्णी के वार्ड-2 में रहने वाले पीड़िता की शादी 20 अप्रैल, 2022 को होशियारपुर पंजाब के युवक से हुई थी। चिंतपूर्णी पुलिस को दी शिकायत में पीड़िता ने अपने पति और ससुराल वालों पर दहेज के लिए तंग करने और मारपीट करने का आरोप लगाया। इसी के साथ पीड़िता ने अननेचुरल संबंध बनाकर उसे मानसिक रूप से प्रताड़ित करने का आरोप भी लगाया है।

पीड़िता ने पुलिस को दी गई शिकायत में बताया कि शादी के समय उसके माता-पिता ने पति व सास-ससुर की मांग पर अपनी हैसियत के अनुसार दहेज दिया। ससुराल पहुंचने के कुछ समय बाद ही पति, सास-ससुर और दोनों ननदों ने कम दहेज लाने के लिए उसे तंग करना और लड़ाई-झगड़ा करना शुरू कर दिया।

हिमाचल कैबिनेट की आगामी बैठक की तिथि तय, इस दिन होगी

पीड़िता के अनुसार, ससुराल वाले उसे शादी में बढ़िया किस्म का सामान, बुलेट बाइक और कार नहीं लाने के लिए उसे तंग करते थे। शादी में ननदों को जेवर न देने के लिए भी उसे ताने दिए जाते थे। यही नहीं, पति भी अननेचुरल संबंध बनाकर उसे मानसिक रूप से परेशान करने लगा।

जब ससुरालियों के जुल्म बहुत ज्यादा बढ़ गए तो वह मायके आ गई। मामले की पुष्टि करते हुए चिंतपूर्णी थाना प्रभारी रोहिणी ठाकुर ने बताया कि पीड़िता की शिकायत पर उसके ससुराल के कुल 5 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी गई है।
https://youtu.be/koPSprdA9F4
आज की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज़, लाइव न्यूज अपडेट पढ़ें https://ewn24.in/ पर,  ताजा अपडेट के लिए हमारा Facebook Page Like करें 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *