Categories
Top News Himachal Latest KHAS KHABAR Shimla State News

हिमाचल में कल और परसों के लिए येलो अलर्ट जारी, ओलावृष्टि की संभावना

3 और 4 अप्रैल को पूरे हिमाचल में फिर बिगड़ सकता है मौसम

शिमला। हिमाचल के मैदानी क्षेत्रों में आज मौसम साफ बना हुआ है। हालांकि मध्य पर्वतीय और उच्च पर्वतीय क्षेत्रों में एक-दो स्थानों पर हल्की बारिश और बर्फबारी की संभावना जताई गई है। 3 अप्रैल से हिमाचल में फिर मौसम बिगड़ सकता है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला की आज की अपडेट के अनुसार 3 और 4 अप्रैल के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है।

सीएम सुक्खू का HPPTCL को सुझाव, टेंडर प्रक्रिया की अवधि हो कम

तीन अप्रैल को कुछ स्थानों पर बारिश और बर्फबारी की संभावना है। साथ ही मैदानी, निचली और मध्यम पहाड़ियों पर 3 अप्रैल को एक दो स्थानों पर गरज के साथ बिजली गिरने और ओलावृष्टि को येलो अलर्ट है। 4 अप्रैल को एक दो स्थानों पर गरज के साथ बिजली गिरने को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है। 5 और 6 अप्रैल को मैदानी और निचले पर्वतीय क्षेत्रों में मौसम साफ रहने की संभावना है। मध्य पर्वतीय और उच्च पर्वतीय क्षेत्रों में एक दो स्थानों पर हल्की बारिश और बर्फबारी का अनुमान है। 7 अप्रैल से मौसम साफ रहने की संभावना जताई गई है।

हिमाचल की बेटी अंजलि ने फतह की किलिमंजारो चोटी, सीएम सुक्खू ने दी बधाई

पिछले 24 घंटे में हिमाचल में अधिकांश स्थानों पर हल्की से मध्यम दर्जे की बारिश हुई है और एक दो स्थानों पर बर्फबारी हुई है। रोहड़ू में 26, जुब्बड़हट्टी में 25, जुब्बल में 24, रामपुर में 23, शिमला और सोलन में 22-22, बिलासपुर, कुमारसैन, नारकंडा में 21-21, करसोग, जंजैहली में 20-20, भराड़ी में 19, मशोबरा और नैना देवी में 18-18, सराहन में 17, भोरंज, कंडाघाट में 16-16 मिलीमीटर बारिश हुई है। हिमाचल में न्यूनतम तापमान सामान्य हैं और अधिकतम तापमान सामान्य से कम दर्ज किए गए हैं।

आज की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज़, लाइव न्यूज अपडेट पढ़ें https://ewn24.in/ पर,  ताजा अपडेट के लिए हमारा Facebook Page Like करें 
Categories
Weather Top News Himachal Latest KHAS KHABAR Shimla State News

हिमाचल मौसम अपडेट: ये दो दिन ओलावृष्टि को लेकर येलो अलर्ट जारी-पढ़ें

30 मार्च को प्रदेश में फिर बिगड़ सकता है मौसम

शिमला। हिमाचल के मैदानी क्षेत्रों में आज और कल राहत के बाद 30 मार्च से फिर मौसम बिगड़ सकता है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला की अपडेट के अनुसार 30 और 31 मार्च को हिमाचल के मैदानी, निचली और मध्यम पहाड़ियों पर गरज के साथ बिजली गिरने और ओलावृष्टि को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है। एक अप्रैल को भी हिमाचल के कुछ स्थानों पर गरज के साथ बिजली गिरने को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है।

बजट सत्र: पौंग बांध विस्थापितों को लेकर लगा था सवाल, सरकार ने दिया ये जवाब

मौसम विज्ञान केंद्र की अपडेट के अनुसार हिमाचल में 30 मार्च से 3 अप्रैल तक हिमाचल में मौसम खराब रहने का अनुमान है। अनेक स्थानों पर बारिश और बर्फबारी की संभावना है। हिमाचल में पिछले 24 घंटे में एक दो स्थानों पर हल्की बारिश हुई है। न्यूनतम और अधिकतम तापमान सामान्य हैं।

आज की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज़, लाइव न्यूज अपडेट पढ़ें https://ewn24.in/ पर,  ताजा अपडेट के लिए हमारा Facebook Page Like करें 

 

Categories
Weather Top News Himachal Latest KHAS KHABAR Shimla

शिमला में जमकर हुई ओलावृष्टि-बारिश, किसानों-बागवानों ने ली राहत की सांस

कुछ देर के लिए दिन में ही छा गया अंधेरा 

शिमला। राजधानी शिमला में दोपहर बाद मौसम ने अचानक करवट बदली और कुछ देर के लिए दिन में ही अंधेरा सा छा गया। शिमला के उप नगर ढली, मशोबरा, छराबड़ा और कुफरी के आसपास के कुछेक इलाकों में जबरदस्त ओलावृष्टि हुई। वहीं, अपर शिमला के ठियोग समेत कई क्षेत्रों में अच्छी बारिश भी हुई।

शिमला में हल्की बारिश हुई। ढली से छराबड़ा के बीच भारी ओलावृष्टि के बाद सड़क पर इसकी चादर सी बिछ गई। इससे गाड़ियां भी फिसलनी शुरू हुई और कुछ देर के लिए ट्रैफिक जाम भी हो गया। कुछ लोगों ने छराबड़ा की चढ़ाई में धक्का देकर गाड़ियां निकाली।

कांगड़ा: 2 हाईटेक सहित 11 टोल बैरियर की बोली 10 को, 10.76 करोड़ रिजर्व प्राइस

ठियोग व आसपास के कई क्षेत्रों में बारिश के बाद किसानों-बागवानों ने राहत की सांस ली है, क्योंकि प्रदेश में इस बार विंटर सीजन में सामान्य से लगभग 40 प्रतिशत और एक मार्च से छह मार्च तक 80 फीसदी कम बारिश-बर्फबारी हुई है। इससे प्रदेशवासी इस बार मार्च के पहले सप्ताह में सूखे जैसी स्थिति से जूझ रहे हैं।

डिप्टी CM अग्निहोत्री बोले- गारंटियों से पीछे नहीं हटेगी सरकार, समय दे विपक्ष

आज की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज़, लाइव न्यूज अपडेट पढ़ें https://ewn24.in/ पर,  ताजा अपडेट के लिए हमारा Facebook Page Like करें 

Categories
Weather Top News Himachal Latest KHAS KHABAR Shimla

हिमाचल में मौसम ने बदली करवट, शिमला में भारी ओलावृष्टि

दोपहर बाद आसमान में छाए काले बादल

शिमला। हिमाचल में मौसम ने करवट बदल ली है। दोपहर बाद आसमान में काले बादल छा गए। राजधानी शिमला में भारी ओलावृष्टि हुई है। रिज पर बजरी की सफेद चादर बिछ गई। मौसम विभाग ने पहले ही मंगलवार के लिए ऊपरी इलाकों में बर्फबारी व निचले इलाकों में बारिश की संभावना जताई है। 22 फरवरी से मौसम साफ रहने का अनुमान है। 25 फरवरी से फिर मौसम बिगड़ सकता है। मध्य और ऊंचाई वाले क्षेत्रों में एक दो स्थानों पर बारिश और बर्फबारी का अनुमान है।

बड़ी खबरः हिमाचल कर्मचारी चयन आयोग भंग, तीन साल से बिक रहे थे पेपर

मौसम विज्ञान केंद्र शिमला की अपडेट के अनुसार 25 फरवरी को एक नए पश्चिमी विक्षोभ के पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र को प्रभावित करने की संभावना है। अपडेट के अनुसार आज मध्य और उच्च पर्वतीय क्षेत्रों में बारिश औऱ बर्फबारी की संभावना थी।

भूकंप के झटकों से हिली चंबा-कांगड़ा की धरती, रिक्टर स्केल पर 3.7 रही तीव्रता

22 फरवरी से 24 फरवरी तक मौसम साफ रहेगा। 25 फरवरी को लाहौल स्पीति, किन्नौर, चंबा, कुल्लू, मंडी, शिमला, सोलन और सिरमौर में एक दो स्थानों पर बारिश और बर्फबारी का अनुमान है। 26 और 27 फरवरी को भी मौसम खराब रहने की संभावना है। हिमाचल में न्यूनतम और अधिकतम तापमान सामान्य से अधिक रहे हैं।

आज की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज़, लाइव न्यूज अपडेट पढ़ें https://ewn24.in/ पर,  ताजा अपडेट के लिए हमारा Facebook Page Like करें