Categories
TRENDING NEWS Top News Himachal Latest Shimla State News

पूरा हिमाचल ‘प्राकृतिक आपदा प्रभावित क्षेत्र’ घोषित, अधिसूचना जारी

इस बार बरसात दे रही गहरे जख्म

शिमला। हिमाचल में इस बार बरसात गहरे जख्म दे रही है। अब तक प्रदेश में 10 हजार करोड़ की चपत लग चुकी है। साथ ही 300 से अधिक लोगों की जान जा चुकी है। सड़क, पुलों और घरों को नुकसान पहुंचा है।

कांगड़ा जिला के फतेहपुर और इंदौरा सब डिवीजन में पौंग झील के साथ लगते क्षेत्रों में लोगों को बेघर होना पड़ा है। हिमाचल सरकार ने इस त्रासदी को राज्य आपदा घोषित किया है।

हिमाचल में भारी बारिश से हुए नुकसान के दृष्टिगत राज्य सरकार ने पूरे प्रदेश को ‘प्राकृतिक आपदा प्रभावित क्षेत्र’ घोषित किया है। इसकी अधिसूचना जारी कर दी है।

समरहिल लैंडस्लाइड : शिव बावड़ी मंदिर से 500 मीटर दूरी पर एक और शव मिला

बता दें कि कुछ घंटे पहले मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने शिमला में मीडिया से बातचीत में कहा था कि हिमाचल में आपदा के चलते करीब 10 हजार करोड़ रुपए का नुकसान हुआ है। अधिकारी दिन रात कार्य कर रहे हैं। सेना की मदद ली जा रही है। हिमाचल सरकार को केंद्र से अंतरिम राहत की पहली किस्त की दरकार है।

हिमाचल : घरों के आगे डंगा लगाने को अब विधायक निधि से दिए जा सकेंगे पैसे

अगर समय के अनुसार जरूरत को पूरा किया जाए तो अच्छा है। फिर भी सरकार अपने संसाधनों से लोगों की मदद करने की कोशिश कर रही है। लोग तिनका तिनका जोड़कर घर बनाते हैं और इस आपदा में लोगों के घर उजड़ गए हैं। सरकार का दायित्व है कि लोगों की मदद की जाए।

उन्होंने कहा कि केंद्रीय टीम आई है और नुकसान का आकलन कर रही है। केंद्र सरकार नुकसान के आंकलन की रिपोर्ट के बाद राष्ट्रीय आपदा घोषित करे। पर हम इस त्रासदी को राज्य आपदा घोषित करने जा रहे हैं। इस बारे अधिकारियों से बातचीत हो चुकी है। आज ही इस बारे नोटिफिकेशन जारी हो जाएगी। मुख्यमंत्री के ऐलान के बाद अब नोटिफिकेशन जारी कर दी गई है।

नालागढ़ : बाइक सवार पर दागी गोलियां, हथौड़े से भी किया हमला-पीजीआई रेफर

मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने हिमाचल के भाजपा सांसदों पर भी निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी, जेपी नड्डा, गृहमंत्री अमित शाह ने हिमाचल का हाल तो पूछा। पर सांसद जो हिमाचल की जनता के द्वारा चुने गए हैं।

संसद चली थी, उसमें सवाल नहीं उठाया जा सकता था कि हिमाचल में कितना नुकसान हुआ और आपदा प्रबंधन के लिए केंद्र सरकार क्या मदद कर रही है। सांसद आपदा में राजनीति कर रहे हैं। उन्हें जनता ने चुनकर भेजा है। सांसदों से जनता सवाल जरूर पूछेगी कि आपदा को लेकर संसद में आपने कहां आवाज उठाई।

सोलन जिला में यहां पर 18 और 19 अगस्त को बंद रहेंगे स्कूल

 

 

उपलब्धि : दक्षिण अफ्रीका में कीनोट एड्रेस देंगे हिमाचल CU के प्रोफेसर मनोज सक्सेना 

 

 

सिरमौर में बड़ा हादसा : खाई में गिरी कार, कॉलेज प्रोफेसर व छात्रा सहित तीन की गई जान

 

HPBose : D.El.Ed काउंसलिंग स्थगित, बोर्ड ने नई तिथि भी की घोषित

 

हिमाचल में कुछ दिन थमेगी मानसून की रफ्तार, 21 के बाद फिर होगा सक्रिय

 

 

कांगड़ा : 24 घंटे से अधिक चला रेस्क्यू ऑपरेशन, 1731 लोगों की बचाई जान

 

HPPSC Breaking : असिस्टेंट प्रोफेसर कॉमर्स स्क्रीनिंग टेस्ट का रिजल्ट आउट

 

हिमाचल कैबिनेट की बैठक की आगामी तिथि तय, इस दिन होगी

 

 

शिमला-मटौर नेशनल हाईवे नम्होल के पास हल्के वाहनों के लिए बहाल

 

 

शिमला : होटल हिमलैंड के पास लैंडस्लाइड, खलीनी चौक से लिफ्ट के बीच यातायात बंद

हिमाचल में यहां रोजगार का बड़ा मौका, 230 पदों के लिए होंगे साक्षात्कार

 

हिमाचल और देश दुनिया से जुड़ी हर बड़ी अपडेट के लिए जुड़ें EWN24 NEWS की वेबसाइट https://ewn24.in/ फेसबुक https://www.facebook.com/ewn24 और यूट्यूब https://www.youtube.com/@ewn24news/videos के साथ
Categories
Politics Top News Himachal Latest KHAS KHABAR Shimla State News

हिमाचल : घरों के आगे डंगा लगाने को अब विधायक निधि से दिए जा सकेंगे पैसे

मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने दी जानकारी

शिमला। हिमाचल प्रदेश में बारिश से भारी नुकसान देखने को मिल रहा है। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू वीरवार को मंडी जिला के दौरे पर रहे और विभिन्न क्षेत्रों में नुकसान का जायजा लिया। देर शाम मुख्यमंत्री सचिवालय पहुंचे।

मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि मंडी में काफी ज्यादा नुकसान हुआ है। पहाड़ों से काफी ज्यादा मलबा नीचे आ गया है, जिससे कई घरों को नुकसान हुआ है।

सिरमौर में बड़ा हादसा : खाई में गिरी कार, कॉलेज प्रोफेसर व छात्रा सहित तीन की गई जान

सरकार प्रभावितों को हर संभव मदद देने की कोशिश कर रही है और इसको लेकर लगातार अधिकारियों के साथ बैठक की जा रही है। पिछले चार दिन से शाम को सचिवालय में अधिकारियों से प्रदेश भर का फीडबैक लिया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि इसके अलावा सरकार ने एक अहम फैसला लिया है और विधायक निधि खर्च करने के नियमों में भी बदलाव किया गया है। विधायक अब घरों के आगे डंगे लगाने के लिए भी अपनी निधि से पैसे दे सकते हैं।

नालागढ़ : बाइक सवार पर दागी गोलियां, हथौड़े से भी किया हमला-पीजीआई रेफर

ऐसी व्यवस्था पहले नहीं थी, लेकिन आपदा को देखते हुए 6 महीने तक विधायकों को अपनी विधायक निधि से घरों के आगे डंगे के लिए पैसा देने की व्यवस्था कर दी गई है।

हिमाचल : मंडी जिला के इन उपमंडलों में कल भी बंद रहेंगे आंगनबाड़ी, स्कूल और कॉलेज

उन्होंने कहा कि कांगड़ा के फतेहपुर व इंदौर विधानसभा क्षेत्र में बारिश से नुकसान नहीं हुआ है, बल्कि पौंग डैम से ज्यादा पानी छोड़ने से काफी नुकसान हुआ है। उन्होंने कहा कि वह जल्दी दिल्ली जाएंगे। वहां अधिकारियों के साथ बैठक करने के लिए जा रहे हैं और केंद्रीय के मंत्रियों से भी मुलाकात भी करेंगे।

HPPSC Breaking : असिस्टेंट प्रोफेसर कॉमर्स स्क्रीनिंग टेस्ट का रिजल्ट आउट

 

HPBose : D.El.Ed काउंसलिंग स्थगित, बोर्ड ने नई तिथि भी की घोषित

 

हिमाचल में कुछ दिन थमेगी मानसून की रफ्तार, 21 के बाद फिर होगा सक्रिय

 

 

कांगड़ा : 24 घंटे से अधिक चला रेस्क्यू ऑपरेशन, 1731 लोगों की बचाई जान

 

शिमला समरहिल लैंडस्लाइड : 21 लापता लोगों की है लिस्ट, 14 शव बरामद

 

हिमाचल कैबिनेट की बैठक की आगामी तिथि तय, इस दिन होगी

 

 

शिमला-मटौर नेशनल हाईवे नम्होल के पास हल्के वाहनों के लिए बहाल

 

 

शिमला : होटल हिमलैंड के पास लैंडस्लाइड, खलीनी चौक से लिफ्ट के बीच यातायात बंद

 

सिक्योरिटी कंपनी 93 पदों पर करेगी भर्ती, डिटेल जानने के लिए पढ़ें खबर

 

हिमाचल में यहां रोजगार का बड़ा मौका, 230 पदों के लिए होंगे साक्षात्कार
उपलब्धि : दक्षिण अफ्रीका में कीनोट एड्रेस देंगे हिमाचल CU के प्रोफेसर मनोज सक्सेना 

 

हिमाचल और देश दुनिया से जुड़ी हर बड़ी अपडेट के लिए जुड़ें EWN24 NEWS की वेबसाइट https://ewn24.in/ फेसबुक https://www.facebook.com/ewn24 और यूट्यूब https://www.youtube.com/@ewn24news/videos के साथ
Categories
PHOTO GALLERY

मुख्यमंत्री ने जुकैण में आपदा प्रभावित क्षेत्र का किया दौरा

सरकाघाट। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने वीरवार को जिला मंडी के सरकाघाट विधानसभा क्षेत्र के जुकैण में आपदा प्रभावित क्षेत्र का दौरा किया। उन्होंने कहा कि इस कठिन घड़ी में सरकार सभी प्रभावित परिवारों के साथ खड़ी है और उन्हें हर संभव सहायता प्रदान करने के लिए प्रतिबद्धता से कार्य कर रही है।

हिमाचल स्कूल शिक्षा बोर्ड ने SOS का वार्षिक कैलेंडर- 2024 किया जारी

बता दें कि सरकाघाट विधानसभा क्षेत्र के जुकैण में भारी बारिश ने खूब तबाही मचाई है। इससे लोगों को काफी नुकसान हुआ है। सड़कें भी क्षतिग्रस्त हुई हैं। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू वीरवार को क्षेत्र का दौरा करने पहुंचे। इस दौरान उन्होंने लोगों से बातचीत भी की और हर संभव मदद का आश्वासन दिया।

हिमाचल में त्रासदी से सबक : आधुनिक उपकरणों से लैस होगी SDRF

 

 

 

 

हिमाचल कैबिनेट की बैठक की आगामी तिथि तय, इस दिन होगी

 

 

शिमला-मटौर नेशनल हाईवे नम्होल के पास हल्के वाहनों के लिए बहाल

 

 

शिमला : होटल हिमलैंड के पास लैंडस्लाइड, खलीनी चौक से लिफ्ट के बीच यातायात बंद

 

सिक्योरिटी कंपनी 93 पदों पर करेगी भर्ती, डिटेल जानने के लिए पढ़ें खबर

 

हिमाचल में यहां रोजगार का बड़ा मौका, 230 पदों के लिए होंगे साक्षात्कार

 

हिमाचल लोक सेवा आयोग का बड़ा फैसला, स्क्रीनिंग और पर्सनालिटी टेस्ट स्थगित

 

हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय ने 20 अगस्त तक शैक्षणिक गतिविधियों पर रोक

 

जवाली : बछड़े को बचाने के लिए चालक ने मारी ब्रेक, पलट गई HRTC बस

कांगड़ा में आफत की बारिश-बच्चे सहित दो की मौ’त, कई लोग फंसे-सड़कें भी बंद

 

हिमाचल और देश दुनिया से जुड़ी हर बड़ी अपडेट के लिए जुड़ें EWN24 NEWS की वेबसाइट https://ewn24.in/ फेसबुक https://www.facebook.com/ewn24 और यूट्यूब https://www.youtube.com/@ewn24news/videos के साथ