Categories
TRENDING NEWS Top News National News Viral news

लाइब्रेरी में 81 साल बाद वापस आई किताब, हैरान कर देगी यह खबर

अमेरिका में वाशिंगटन के एबरडीन का मामला

नई दिल्ली। लाइब्रेरी में लोग किताबें पढ़ने जाते हैं। कई बार किताबें घर के लिए इश्यू भी करवाते हैं। किताब वापस करने की एक समय सीमा होती है। उस समय सीमा में किताब वापस करनी होती है। अगर न करें तो प्रतिदिन के हिसाब से जुर्माना लगता है। पर अमेरिका में वाशिंगटन के एबरडीन में एक ऐसा मामला आया, जिसने सबको हैरान कर दिया।

बिग बॉस विनर रुबीना दिलैक का एक्सीडेंट, कार को ट्रक ने मारी टक्कर

 

81 वर्ष तक चेक आउट होने के बाद, एक अतिदेय पुस्तक सोमवार को एबरडीन में एक पुस्तकालय में वापस आ गई। एक शख्स 81 साल बाद किताब को लाइब्रेरी में वापस करने आया। इससे लाइब्रेरी के कर्मचारी भी हैरान हो गए।

एबरडीन टिम्बरलैंड रीजनल लाइब्रेरी ने फेसबुक पेज पर पोस्ट डाल यह जानकारी दी है। पुस्तक द बाउंटी ट्रिलॉजी चार्ल्स नॉर्डहॉफ और जेम्स नॉर्मन ने 1932 में प्रकाशित की थी। इसे 30 मार्च, 1942 को इश्यू करवाया गया था। 1942 में अतिदेय जुर्माना 0.02 डॉलर प्रति दिन था, इसके हिसाब से यह 484.80 डॉलर हो गया।

चंडीगढ़ में लापता कांगड़ा जिला के बनखंडी का युवक घर पहुंचा

 

हालांकि, COVID महामारी के दौरान, अतिदेय जुर्माना समाप्त कर दिया गया था, इसलिए कोई जुर्माना नहीं वसूला गया। किताब साफ सफाई करते स्टोर से मिली।

पुस्तकालय के अनुसार, जिस व्यक्ति ने किताब इश्यू करवाई थी वह केवल पृष्ठ 17 तक पहुंचे थे और एक नोट जोड़ा, “यदि मुझे भुगतान किया जाता तो मैं इस पुस्तक को नहीं पढ़ता। पुस्तक इश्यू करवाने वाले व्यक्ति की 2001 में मृत्यु हो गई।

हिमाचल में 16 जून से मछली पकड़ने पर रोक, कानून तोड़ा तो जाना होगा जेल

 

चंबा : सलूणी मर्डर केस में दो युवतियों सहित तीन गिरफ्तार, रिश्ते में भाई-बहन

हिमाचल कैबिनेट की आगामी बैठक 18 जून को रविवार के दिन होगी

ज्वालाजी : डिप्टी सीएम के काफिले की पायलट गाड़ी और निजी वाहन में टक्कर 

हिमाचल : श्री नैना देवी जी में पहाड़ी से गिरकर दिल्ली के श्रद्धालु की गई जान 

 

ऐसा रोमांचक सफर : गर्मी में शुरू करेंगे पर उतरेंगे सर्द वादियों में, बर्फ के बीच दौड़ती है बस

हिमाचल और देश दुनिया से जुड़ी हर बड़ी अपडेट के लिए जुड़ें EWN24 NEWS की वेबसाइट https://ewn24.in/ फेसबुक https://www.facebook.com/ewn24 और यूट्यूब https://www.youtube.com/@ewn24news/videos के साथ
Categories
Top News Himachal Latest KHAS KHABAR Una State News

IT के क्षेत्र में भारत ने गाड़ा झंडा, अमेरिका की सिलिकॉन वैली को भी पीछे छोड़ा

भाजपा कार्यसमिति की बैठक में केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने दी जानकारी

ऊना।  भारत ने आईटी के क्षेत्र में अमेरिका की सिलिकॉन वैली को भी पीछे छोड़ दिया है। यह बात केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर ने ऊना में कही। अनुराग ठाकुर ने भाजपा कार्यसमिति को संबोधित करते हुए कहा कि आज से 9 साल पूर्व जब कांग्रेस की सरकार केंद्र में सत्ता में थी तो 12% महंगाई दर था, पूरे देश में भ्रष्टाचार का बोलबाला था और देश नीतिगत पक्षाघात की ओर अग्रसर था।

तब भाजपा ने नरेंद्र मोदी को देश के प्रधानमंत्री के रूप में चुनावी रण में उतारा और उन्होंने संकल्प लिया की वह ना खाएंगे, ना खाने देंगे और तब से अब तक भाजपा की केंद्र सरकार पर किसी भी प्रकार का भ्रष्टाचार का आरोप नहीं लग पाया है।

चंबा में एक और पुल टूटा, होली के बाद भरमौर का भी मुख्यालय से संपर्क कटा
प्रधानमंत्री की छवि धूमिल करने का प्रयास कर रही कांग्रेस

अनुराग ठाकुर ने कहा कांग्रेस के नेता केवल झूठे आरोप प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की छवि पर चिपकाने का प्रयास करते है पर उनके सभी प्रयास फेल हो जाते है। केंद्र की मजबूत सरकार ने कोविड के कठिन समय में देश में 220 करोड़ कोरोना वैक्सीन जनता को मुफ्त में लगाई, 28 महीने तक 80 करोड़ गरीबों को अनाज मुफ्त में देने का कार्य किया और इसके लिए 4 लाख करोड़ रुपए केंद्र सरकार ने खर्चे किया। भाजपा अंत्योदय को ध्यान में रखकर काम करती है और अंतिम पंक्ति में जो व्यक्ति खड़ा होता है उसकी सहायता के लिए योजना बनाती है।

देश में चल रहे 90 हजार स्टार्टअप

आज यूनाइटेड स्टेट्स जैसे देश महंगाई से जूझ रहे हैं और वहां की महंगाई दर 8.3% है और भारत की महंगाई दर आज 5.7% है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश की अर्थव्यवस्था 7% की दर से बढ़ने जा रही है, भारत में अगर कांग्रेस साशनकाल के समय के साथ तुलना की जाए तो फॉरेन डायरेक्ट इन्वेस्टमेंट 2 गुना से भी ज्यादा बढ़ गई है और आज देश में 90 हजार स्टार्टअप चल रहे हैं।

मंडी : सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर के भरे जाएंगे 100 पद, कब होंगे इंटरव्यू-पढ़ें खबर
डिजिटल इकोनामी की ओर बढ़ रहा देश

आज देश डिजिटल इकोनामी की ओर बढ़ रहा है चाहे वह चाय वाला हो या रेडी फड़ी वाला, सब गूगल पर के माध्यम से व्यापार कर रहे हैं। देश में 12 लाख 62 हजार करोड़ की डिजिटल ट्रांजैक्शंस रिकॉर्ड हुई है।

हमारे देश की विश्वसनीयता पूरे विश्व में बढ़ रही है। आज भारत का कोविड वैक्सीन का सर्टिफिकेट डिजिटली फोन पर उपलब्ध है और बाकी देशों का आज भी कागज पर है इस मामले में, आज भारत में अमेरिका की सिलिकॉन वैली को भी पीछे छोड़ दिया है।

केंद्रीय मुद्दों पर बात नहीं कर पाती कांग्रेस…

कांग्रेस केंद्र में भी केवल प्रदेश सरकारों की बात करती है पर केंद्रीय मुद्दों पर बात नहीं कर पाती, कांग्रेस पार्टी ने अपने शासनकाल में केवल जनता को गुमराह करने का कार्य किया था।

मोदी सरकार ने 3.50 करोड़ पक्के मकान गरीबों को स्वीकृत किए थे जिसमें से 2 करोड से ज्यादा बन कर गरीबों को दे दिए गए हैं। आज प्रधानमंत्री आवास योजना का बजट 66% बढ़ा दिया गया है यह दिखाता है कि मोदी सरकार गरीबों से किए गए वादे को लेकर संकल्पित रूप से कार्य कर रही है।

सीमेंट कंपनी विवाद: सीएम सुक्खू के अधिकारियों को निर्देश, दो दिन में करें वार्ता

आज बजट में कैपिटल एक्सपेंडिचर 10 लाख करोड़ निर्धारित किया गया है। इससे 33% सीधी नौकरियां देश के युवाओं को प्राप्त होने जा रही है। किसानों के लिए 20 लाख करोड़ के किसान क्रेडिट कार्ड का प्रावधान इस बजट में किया गया है इससे किसानों को बहुत लाभ होगा।

अनुराग ठाकुर ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक दमदार नेता है जब से जम्मू कश्मीर में धारा 370 और 35ए को हटाया गया है तब से प्रतिवर्ष दो करोड़ पर्यटक जम्मू कश्मीर की सैर करने जा रहे है।

जी 20 की अध्यक्षता कर रहा भारत 

अनुराग ठाकुर ने बताया कि जी 20 की अध्यक्षता भारत कर रहा है और इसको लेकर पूरे देश में 55 स्थानों पर 200 से अधिक बैठके होने जा रही है जिसमें से कुछ बैठके हिमाचल के धर्मशाला में भी होगी इसके साथ-साथ शंघाई कोऑपरेशन ऑर्गेनाइजेशन की अध्यक्षता भी भारत कर रहा है। यह हमारे लिए गर्व की बात है।

केंद्र सरकार ने एक ऐतिहासिक निर्णय लिया है कोविड के समय कई ठेके ऐसे वितरित किए गए थे जिनका काम पूरा नहीं हो पाया और उनके 95% पैसे फंस गए थे, अब केंद्र सरकार उन ठेकेदारों को 95% पैसा वापस करने जा रही है। देश में 2024 लोकसभा चुनावों के लिए 400 दिन रह गई और हम एक बार फिर केंद्र में एक मजबूत सरकार बनाने जा रहे और हिमाचल प्रदेश में सभी चारों सीटों को एक बार फिर भाजपा जीतेगी।

पौंग झील में इस साल पहुंचे 1,17,022 विदेशी मेहमान : पहली बार दिखी लंबी पूंछ वाली बत्तख

बर्फबारी से बंद था रास्ता, सीएम सुक्खू ने बीमार महिला को करवाया एयरलिफ्ट

आज की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज़, लाइव न्यूज अपडेट पढ़ें https://ewn24.in/ पर,  ताजा अपडेट के लिए हमारा Facebook Page Like करें