Categories
TRENDING NEWS Top News Himachal Latest Shimla State News

हिमाचल से राज्यसभा प्रत्याशी होंगे अभिषेक मनु सिंघवी- हुई घोषणा

15 फरवरी तक भरे जाने हैं नामांकन
शिमला। हिमाचल प्रदेश से राज्यसभा प्रत्याशी को लेकर स्थिति स्पष्ट हो गई है। कांग्रेस राष्ट्रीय प्रवक्ता अभिषेक मनु सिंघवी हिमाचल से राज्यसभा के लिए प्रत्याशी होंगे। कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष  मल्लिकार्जुन खड़गे ने हिमाचल सहित चार राज्यों में प्रत्याशियों के नाम की घोषणा कर दी है।
जाइका का प्रयास : हिमाचल के हथकरघा व बुनकर उत्पादों को मिल रही नई पहचान 
इसमें राजस्थान से सोनिया गांधी, बिहार से डॉ. अखिलेख प्रसाद सिंह, हिमाचल से अभिषेक मनु सिंघवी और महाराष्ट्र से चंद्रकांत हंडोरे को राज्यसभा प्रत्याशी बनाया है। इस बारे आदेश जारी कर दिए हैं।
 15 फरवरी को शाम 5 बजे तक राज्यसभा चुनाव के लिए राज्य विधानसभा में नामांकन पत्र दाखिल होने हैं। ऐसे में आज और कल में सिंघवी के नामांकन भर सकते हैं।
बता दें कि अभिषेक मनु सिंघवी वर्तमान में पश्चिम बंगाल से राज्यसभा सदस्य हैं। सिंघवी तीन बार सांसद रहे हैं। वह वरिष्ठ अधिवक्ता हैं। उनका जन्म एक मारवाड़ी परिवार में 24 फरवरी 1959 को हुआ।

हिमाचल कैबिनेट : तहसीलदार और नायब तहसीलदार सहित इन पदों पर भर्ती की मंजूरी

ऊना में 6 हजार रुपए रिश्वत लेते रंगे हाथ धरा क्लर्क, डिटेल में पढ़ें खबर

वायरल वीडियो : टैक्सी वाले खुद बने थानेदार, महिलाओं के सामने दी गंदी गालियां

हिमाचल कैबिनेट : लोगों को बड़ी राहत, बदलेगा पंचायती राज विभाग का यह नियम

कांगड़ा-चंबा अग्निवीर भर्ती : अधिसूचना जारी, कुछ नए नियम हुए लागू- जानें

Breaking : हिमाचल कैबिनेट की आगामी बैठक की तिथि तय, इस दिन होगी

हिमाचल : लेक्चरर स्कूल न्यू स्क्रीनिंग टेस्ट की तिथि घोषित, डिटेल में जानें
हिमाचल : सतलुज नदी में लापता चेन्नई के पूर्व मेयर के बेटे का शव बरामद

हिमाचल : JOA, जूनियर ऑडिटर सहित इन 120 पदों पर निकाली भर्ती

हिमाचल और देश दुनिया से जुड़ी हर बड़ी अपडेट के लिए जुड़ें हमारे फेसबुक पेज से यहां करें क्लिक- https://www.facebook.com/ewn24

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *