Breaking News

  • Job Alert : हाउसकीपिंग, इलेक्ट्रीशियन व रिलेशनशिप मैनेजर के पदों पर नौकरी, शिमला में इंटरव्यू
  • सर्विस स्टुअर्ड और किचन हेल्पर के 400 पदों पर भर्ती : कांगड़ा जिला में 4 नवंबर से साक्षात्कार
  • हमीरपुर में सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर 60 पदों पर भर्ती, 5 नवंबर को होंगे इंटरव्यू
  • चंबा में सिक्योरिटी गार्ड की भर्ती, 10वीं पास युवाओं के लिए सुनहरा मौका-6 नवंबर तक इंटरव्यू
  • मंडी में महिलाओं के लिए रोजगार : करियर एजेंट के 500 पदों पर भर्ती- 3 से 6 नवंबर तक इंटरव्यू
  • हिमाचल : सहायक वन रक्षक के 500 पदों पर बंपर भर्ती, 12वीं पास और वन मित्रों के लिए सुनहरा मौका
  • धर्मशाला में 30 अक्टूबर को BJP की पदयात्रा : पुलिस ने जारी की Traffic Advisory, जानें रूट और पार्किंग प्लान
  • हमीरपुर के सर्वेश शर्मा को नहीं मिली 3.5 करोड़ की ग्रांट : iDEX और DIO ने दावे को बताया फर्जी
  • आरएनटी पब्लिक हाई स्कूल में मेहंदी प्रतियोगिता, ज्योति सदन की तमन्ना ने मारी बाजी
  • आरएनटी स्कूल रैंखा में ई-वेस्ट मैनेजमेंट पर जागरुकता कार्यक्रम, छात्रों ने दी शानदार प्रस्तुतियां

हिमाचल में बाइक चोर गैंग का पर्दाफाश, 3 नाबालिग सहित सात धरे

ewn24news choice of himachal 01 Apr,2023 11:37 pm

    सोलन की परवाणू पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी

    शिमला। हिमाचल के सोलन जिला की परवाणू पुलिस ने बाइक चोर गैंग का पर्दाफाश किया है। मामले में सात आरोपियों को पकड़ा है। इनमें तीन नाबालिग हैं। आरोपी हरियाणा और बिहार के निवासी हैं। वहीं, पांच चोरी की बाइक बरामद की हैं। बरामद बाइक में तीन बुलेट और दो साधारण बाइक शामिल हैं। पकड़े आरोपी अंतरराज्यीय बाइक चोरी के मामलों में भी शामिल हैं।
    शिमला नगर निगम चुनाव के लिए आरक्षण रोस्टर जारी, पढ़ें विस्तार से 

    बता दें कि परवाणू में एक बाइक चोर गिरोह काफी दिन से सक्रिय था। गिरोह बाइक चोरी कर पंजाब में बेचता था। पुलिस ने गिरोह को पकड़ने के लिए टीम का गठन किया। जांच के बाद पुलिस टीम आरोपियों तक पहुंची और उन्हें गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों में सन्नी (18) पुत्र शिवजी ठाकुर निवासी राजपुर जिला आरा बिहार, जसबीर (23) पुत्र गुरमेल सिंह निवासी गोरखनाथ कदूं नानकपुर कालका पंचकूला हरियाणा, सुनील (23) पुत्र नरेश कुमार निवासी शाहपुर नानकपुर कालका पंचकूला हरियाणा, गौतम उर्फ गाला (22) पुत्र राम नाथ निवासी हाउस नंबर 142 अप्पर मुहल्ला कालका पंचकूला हरियाणा शामिल हैं।
    हमीरपुर के डीसी होंगे हेमराज बैरवा, एसडीएम सलूणी स्वाति गुप्ता को सोलन भेजा

    इसके अलावा तीन आरोपी नाबालिग हैं, जिनकी उम्र 17 साल है। ये नाबालिग आरोपी भी कालका क्षेत्र के निवासी हैं। डीएसपी परवाणू प्रणव चौहान ने बाइक चोरी गैंग के पकड़े जाने की पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि सात आरोपियों को पकड़ा है, जिसमें तीन नाबालिग हैं। मामले में आगामी जांच जारी है।


    आज की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज़, लाइव न्यूज अपडेट पढ़ें https://ewn24.in/ पर,  ताजा अपडेट के लिए हमारा Facebook Page Like करें 

Himachal Latest

Live video

Jobs/Career

Trending News

  • Crime

  • Accident

  • Politics

  • Education

  • Exam

  • Weather