Categories
Top News Himachal Latest KHAS KHABAR Shimla State News

शिमला में सुषमा स्वराज सम्मान समारोह : भाजपा ने सम्मानित की 51 महिलाएं

कालीबाड़ी हॉल में आयोजित किया गया कार्यक्रम

शिमला। देश भर में भाजपा महिला मोर्चा द्वारा सुषमा स्वराज सम्मान समारोह कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। इसी के तहत रविवार को राजधानी शिमला के कालीबाड़ी हॉल में सुषमा स्वराज सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में प्रदेश भर में अलग-अलग क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली 51 महिलाओं को सुषमा स्वराज अवार्ड देकर सम्मानित किया गया।

अग्निवीर भर्ती: सेना की वेबसाइट पर हिंदी और अंग्रेजी में वीडियो उपलब्ध-उठाएं लाभ

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में राज्यसभा सांसद इंदु गोस्वामी ने शिरकत की। हिमाचल महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष रशिमधर सूद ने कहा कि भाजपा महिला मोर्चा सुषमा स्वराज अवार्ड समारोह का आयोजन किया गया है जिसमें सेवा भाव से अलग-अलग क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य जो महिलाएं कर रही है उन्हें आज सुषमा स्वराज के नाम से अवार्ड दिया जा रहा है।

विराट कोहली ने इस दिग्गज खिलाड़ी को छोड़ा पीछे, बनाया ये बड़ा रिकॉर्ड

उन्होंने कहा कि स्वर्गीय सुषमा स्वराज महिलाओं के प्रेरणा स्त्रोत रही हैं उनमें सेवा भाव कूट-कूट कर भरा हुआ था। उनके नाम से आज 51 गुंजा महिलाओं को अवॉर्ड दिया गया है।

वहीं, इस मौके पर उन्होंने कांग्रेस सरकार पर भी निशाना साधा और कहा कि कांग्रेस ने चुनाव के समय महिलाओं को 15 सौ देने के साथ अन्य गरंटिया दी थी, लेकिन ये गारंटी पूरी होने वाली नहीं है। प्रदेश की जनता अपने आप को ठगा सा महसूस कर रही है। जनता ने कांग्रेस पर विश्वास किया है, लेकिन कांग्रेस विश्वास करने वाली पार्टी नहीं है।

हिमाचल: अब जेओए आईटी पोस्ट कोड 939 मामले में 4 के खिलाफ FIR

भाजपा ने सुखराम चौधरी को सौंपी नगर निगम शिमला की चुनावी कमान

आज की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज़, लाइव न्यूज अपडेट पढ़ें https://ewn24.in/ पर,  ताजा अपडेट के लिए हमारा Facebook Page Like करें 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *