Breaking News

  • मझीण स्कूल में सात दिवसीय NSS शिविर संपन्न : पहाड़ी नाटी पर झूमे स्वयंसेवी, नाटक से बताए नशे के दुष्प्रभाव
  • हिमाचल में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज : कुछ जिलों में आंधी-तूफान और ओलावृष्टि की चेतावनी
  • पझौता की बेटी पलक ने कबड्डी में चमकाया नाम, अंडर-14 नेशनल टूर्नामेंट में हुआ चयन
  • दी मातला सहकारी सभा समिति के चुनाव संपन्न : जगत राम बने अध्यक्ष, जगदम्बा सिंह उपाध्यक्ष
  • मैक्लोडगंज बाजार क्षेत्र सहित इन क्षेत्रों में 14 अक्टूबर को बंद रहेगी बिजली
  • मंडी में युवाओं के लिए रोजगार का मौका : 15 अक्टूबर को जिला रोजगार कार्यालय में कैंपस इंटरव्यू
  • ऑपरेशन्स एग्जीक्यूटिव और डिस्पैचर की जॉब : 30000 रुपए मिलेगा तक वेतन-14 को पहुंचें ऊना
  • लाहौल-स्पीति की डीसी किरण भड़ाना के पिता की राजस्थान में हत्या, सीएम सुक्खू ने जताया गहरा दुख
  • बद्दी की कंपनी में जूनियर इंजीनियर के पदों पर भर्ती, 15 अक्टूबर को हमीरपुर में इंटरव्यू
  • ऊना और अंब में सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर के 70 ऑन-रोल पदों के लिए होंगे इंटरव्यू

हिमाचल : अब जेओए आईटी पोस्ट कोड 939 मामले में 4 के खिलाफ FIR

ewn24news choice of himachal 12 Mar,2023 3:29 am

    हमीरपुर विजिलेंस थाना में दर्ज किया केस

    हमीरपुर। हिमाचल में हिमाचल कर्मचारी चयन आयोग मामले में नए नए खुलासे हो रहे हैं। अब जूनियर ऑफिस असिस्टेंट (आईटी) पोस्ट कोड 939 मामले में विजिलेंस थाना हमीरपुर में मामला दर्ज किया गया है।

    मामला हिमाचल कर्मचारी चयन आयोग के दो चपरासी और दो जेओए (आईटी) के दो अभ्यर्थियों के खिलाफ दर्ज किया है। दोनों चपरासी पर छात्रों की आंसर शीट से टेम्परिंग का आरोप है। विजिलेंस को जांच में इसके सबूत मिले हैं। इसके बाद केस दर्ज किया गया है।

    IGMC और TMC से मेडिकल कॉलेज चंबा भेजे 35 डॉक्टर, नोटिफिकेशन जारी

    प्रारंभिक जांच में पता चला है कि चपरासी मदन लाल के बेटे विशाल चौधरी और उसके पड़ोसी दिनेश कुमार ने जूनियर ऑफिस असिस्टेंट पोस्ट कोड 939 की परीक्षा दी थी। पोस्ट कोड 939 की परीक्षा 24 अप्रैल, 2022 को हुई थी।

    चपरासी रहे मदन लाल और किशोरी लाल ने विशाल चौधरी और दिनेश कुमार को परीक्षा में पास करने के मकसद से आंसर शीट से छेड़छाड़ की।
    छात्र विशाल चौधरी और दिनेश कुमार कांगड़ा जिला के बाघ गांव के रहने वाले हैं।

    इसी पोस्ट कोड में पेपर बेचने के मामले की आरोपी उमा आजाद की भतीजी और दो अन्य ने भी हाई स्कोर किया था। चपरासी मदन पूर्व में हिमाचल कर्मचारी चयन आयोग के सचिव के साथ अटैच था, जबकि दूसरा चपड़ासी किशोरी उमा आजाद की ब्रांच में काफी समय से था।
    युवाओं को रोजगार का मौका : 14 मार्च को पहुंचें आईटीआई ऊना


    आज की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज़, लाइव न्यूज अपडेट पढ़ें https://ewn24.in/ पर,  ताजा अपडेट के लिए हमारा Facebook Page Like करें 

Himachal Latest

Live video

Jobs/Career

Trending News

  • Crime

  • Accident

  • Politics

  • Education

  • Exam

  • Weather