Categories
Top News Himachal Latest National News

हिमाचल में राजनीतिक अस्थिरता पर अनुराग ठाकुर की बड़ी बात – पढ़ें खबर

बोले- अपना घर नहीं संभल पा रहा, हम पर आरोप

 

नई दिल्ली। केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण और युवा एवं खेल मामलों के मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर ने हिमाचल प्रदेश में राजनीतिक अस्थिरता के सवाल पर कहा कि उनसे अपना घर नहीं संभल पा रहा है, वह हमारे ऊपर आरोप लगा रहे हैं। पिछले कई महीनों से लगातार उनके विधायक आरोप लगा रहे थे कि उनका मुख्यमंत्री सुनता नहीं है।

उनके खुद के काम अपनी सरकार में नहीं हो रहे थे, जो जनता से वादे किए गए थे, वे पूरे नहीं हुए। सरकार बनने के पहले दिन से उनका अहंकार झलक रहा था। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा था कि जहां 95 फीसदी हिंदू रहते हैं, वहां हमने हिंदुओं को हराकर सरकार बनाई है। आज 15 महीने बीत जाने के बाद भी नारी शक्ति को वादे के मुताबिक 1500 प्रति महीने नहीं मिले।

हिमाचल में कांग्रेस टिकट को लेकर बड़ी अपडेट- हाईकमान ने लिया ये निर्णय

5 लाख युवाओं को सरकारी नौकरी देने का वादा किया था, नहीं दिया। 2 प्रति किलो गोबर और 100 प्रति किलो दूध खरीदने का वादा किया था, नहीं पूरा किया। स्टार्टअप फंड के लिए 600 करोड रुपए नहीं दिए। फल किसानों को सही और मुंह मांगे दाम देने का वादा किया था, नहीं दिया। आलम ये था कि किसानों को अपने फल नदी में बहाने पड़े।

राहुल गांधी द्वारा शक्ति पर दिए गए बयान के ऊपर प्रतिक्रिया देते हुए अनुराग ठाकुर ने कहा कि सनातन की भक्ति शक्ति में है और देश की प्रत्येक माता और बहन हमारे लिए शक्ति स्वरूप है।

अग्निवीर भर्ती : नहीं किया आवेदन तो जल्द करें, हो सकती है दिक्कत

कांग्रेस पार्टी शक्ति के बहाने मातृशक्ति के स्वाभिमान को कुचलना चाहती है और ये ज़्यादा पुरानी बात नहीं है, जब हिमाचल में कांग्रेस ने विधानसभा चुनाव में अपनी जीत को 95 फीसदी हिंदुओं की हार के रूप में दिखाया था।

अनुराग ठाकुर ने कहा कि हम हिंदू बुराइयों से लड़ने के लिए शक्ति की पूजा करते हैं, लेकिन कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी शक्ति को ही खत्म करना चाहते हैं। उनके साथी सनातन धर्म को खत्म करने की बात करते हैं।

दरअसल कांग्रेस पार्टी शक्ति के बहाने मातृशक्ति के स्वाभिमान को कुचलना चाहती है, लेकिन ये बार बार भूल जाते हैं कि ना कोई कभी सनातन को खत्म कर पाया था, ना कर पाएगा। ना कोई शक्ति को दबा पाया है और ना दबा पाएगा।

प्रतिभा सिंह की बड़ी बात, मंडी में कांग्रेस की हालत नहीं ठीक- इसलिए नाम लिया वापस

अनुराग ठाकुर ने आगे कहा कि पहले जो काम राहुल गांधी के छुटभैये नेता करते थे, वह काम अब राहुल गांधी स्वयं कर रहे हैं। श्री राम लला के प्राण प्रतिष्ठा समारोह के दौरान तमिलनाडु देश का एक राज्य ऐसा भी था, जिसने वहां के मंदिरों में इसके सीधे प्रसारण पर रोक लगाई थी।

इसके लिए सुप्रीम कोर्ट को अपना निर्णय देना पड़ा। इसी राज्य के मुख्यमंत्री के बेटे सनातन को बीमारियों से जोड़कर खत्म करने की बात करते हैं। उसी राज्य सरकार में घोटाले के आरोपी मंत्री सनातन पर नकारात्मक टिप्पणी करते हैं।

लोकसभा चुनाव : कांगड़ा जिला में रैलियों और जनसभा के लिए ग्राउंड चिह्नित

हिमाचल में अब तक लोकसभा का सफर, एक चुनाव में थी 6 सीटें- डिटेल में जानें 

 

 

फॉर्म पर पूर्व पीएम इंदिरा गांधी और सीएम सुक्खू के फोटो पर जताई आपत्ति

लोकसभा चुनाव : कांगड़ा में धारा-144, लाठी लेकर चलने पर भी होगी मनाही

 

 

ऊना : रक्कड़ कॉलोनी रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशन के अध्यक्ष चुने देश राज शर्मा 

हमीरपुर : इन नंबरों पर करें आचार संहिता के उल्लंघन की शिकायत 

 

लोकसभा चुनाव : मंडी में उड़न दस्ते गठित, रिश्वत देने और लेने वालों की नहीं खैर 

मंडी से लोकसभा चुनाव लड़ने की अटकलों पर जयराम ने लगाया विराम-पढ़ें खबर 

हिमाचल : ससुर पेंशनर तब भी बहू को मिलेंगे 1500 रुपए , परिवार नकल की जरूरी

 

Breaking : हिमाचल में HRTC कंडक्टर भर्ती का फाइनल रिजल्ट आउट

 

 

ऊना-इंदौर ट्रेन शुरू, हिमाचल से अब सीधा प्रयागराज जा सकेंगे लोग

 

लोकसभा चुनाव : कल होगा तिथियों का ऐलान, सोशल मीडिया पर होगी लाइव स्ट्रीम 

हिमाचल और देश दुनिया से जुड़ी हर बड़ी अपडेट के लिए जुड़ें हमारे फेसबुक पेज से यहां करें क्लिक- https://www.facebook.com/ewn24

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *