Categories
TRENDING NEWS Top News Himachal Latest National News State News

कांग्रेस का हाथ छोड़ तेजिंदर सिंह बिट्टू ने थामा भाजपा का दामन

केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव के सामने ग्रहण की बीजेपी की सदस्यता

नई दिल्ली। लोकसभा चुनावों से पहले कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है। हिमाचल कांग्रेस के सह प्रभारी तेजिंदर सिंह बिट्‌टू ने पार्टी की सदस्यता से इस्तीफा देने के साथ ही भाजपा का दामन थाम लिया है।

उन्होंने अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (AICC) के अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे को त्यागपत्र भेजकर हिमाचल के सह प्रभारी के साथ AICC सेक्रेटरी पद से भी इस्तीफे का ऐलान किया था।

हिमाचल प्रदेश लोक सेवा आयोग : SET- 2023 को लेकर बड़ी अपडेट

 

चुनावों से पहले इस तरह तेजिंदर सिंह बिट्‌टू का पद छोड़ना पार्टी के लिए बड़े झटका है। तेजिंदर सिंह बिट्‌टू न सिर्फ पंजाब कांग्रेस का बड़ा चेहरा थे बल्कि हिमाचल में भी उनकी महत्वपूर्ण भूमिका रही।

तेजिंदर सिंह बिट्‌टू ने केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव के सामने बीजेपी की सदस्यता ग्रहण कर ली। इस दौरान बीजेपी कार्यालय में अश्विनी वैष्णव, सुशील कुमार उर्फ रिंकू और विनोद तावड़े भी मौजूद रहे।

पालमपुर : बस स्टैंड के पास युवती पर दराट से किया हमला, आरोपी गिरफ्तार

 

 

इसके अलावा, चौधरी करमजीत कौर ने भी बीजेपी मुख्यालय पहुंच कर पार्टी की सदस्यता ग्रहणकी। करमजीत कौर कांग्रेस के टिकट पर जालंधर से लोकसभा चुनाव लड़ चुकी हैं। हालांकि, मौजूदा समय में वह कांग्रेस से नाराज थीं।

सुंदरनगर : वोल्वो बस के सामने अचानक आ गया बैल, ट्रक के साथ जा टकराई

 

सोशल मीडिया पर अपने इस्तीफे को शेयर करते हुए तेजिंदर पाल सिंह बिट्टू भावुक हो गए थे। उन्होंने पोस्ट में लिखा था, ’35 साल बाद भारी मन से कांग्रेस से रिजाइन कर रहा हूं।’

तेजिंदर पाल सिंह बिट्टू ने नगर निगम शिमला के चुनाव में कांग्रेस की जीत में अहम भूमिका निभाई थी। वह यहां नगर निगम शिमला के चुनाव प्रबंधन का काम भी देख रहे थे।

 

 

दुबई में नौकरी का मौका : सिक्योरिटी गार्ड, होटल स्टाफ, नर्स केयरटेकर के पद
हिमाचल में महिलाओं को 1500 रुपए, मुख्यमंत्री सुखविंदर सुक्खू ने कही बड़ी बात

शिमला में बारिश, कांगड़ा में तेज हवाएं- जानें आगे की मौसम अपडेट

हिमाचल : जुब्बल क्षेत्र में खाई में गिरी बोलेरो कैंपर, महिला सहित दो की गई जान

महिलाओं को जून में मिलेंगे तीन हजार रुपए : सीएम सुक्खू बोले-कांग्रेस वादे पर कायम

अग्निवीर भर्ती : कांगड़ा और चंबा जिला के अभ्यर्थियों के एडमिट कार्ड जारी
DElEd CET- 2024 के कॉमन एंट्रेस टेस्ट की तिथि की घोषित, पढ़ें डिटेल
हिमाचल और देश दुनिया से जुड़ी हर बड़ी अपडेट के लिए जुड़ें हमारे फेसबुक पेज से यहां करें क्लिक- https://www.facebook.com/ewn24

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *