शिमला। हिमाचल प्रदेश कैबिनेट की बैठक शुरू हो गई है। कैबिनेट बैठक आज बुधवार को मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू की अध्यक्षता में साढ़े तीन बजे के बाद शुरू हुई है। बैठक हिमाचल प्रदेश सचिवालय शिखर सम्मेलन हॉल शिमला में हो रही है।
हिमाचल में 80 पदों पर होगी भर्ती, 11 से 13 हजार रुपए मिलेगा वेतन
कैबिनेट की बैठक में कई महत्वपूर्ण मुद्दों को लेकर चर्चा हो सकती है। खासकर हिमाचल के विभिन्न विभागों में रिक्त पदों को लेकर भर्ती का फैसला लिया जा सकता है।
हिमाचल : अवैध वोल्वो बसों के खिलाफ पूनम नेगी की भूख हड़ताल शुरू, सरकार को अल्टीमेटम
इसके अलावा इस बैठक में मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू की बजट घोषणाओं को लागू करने के संबंध में भी मंजूरी मिल सकती है। बैठक में विभिन्न विभागों से संबंधित एजेंडे चर्चा के लिए जाएंगे। इनमें विभिन्न पदों की रिक्तियों को भरने से संबंधित निर्णय भी होंगे।