Categories
TRENDING NEWS Top News Himachal Latest Sirmaur State News

सिरमौर के जोगिंदर हाब्बी की बड़ी उपलब्धि, वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड्स लंदन में नाम दर्ज

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने दी बधाई
शिमला। हिमाचल के सिरमौर जिला के लोक नृत्य कलाकार जोगिंदर सिंह हाब्बी ने बड़ी उपलब्धि हासिल की है।  जोगिंदर सिंह हाब्बी और चुरेश्वर लोक नृत्य सांस्कृतिक मंडल, आसरा संस्था के कलाकारों को वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड्स लंदन में मान्यता मिली है।
शिमला में हाटी विकास मंच का बड़ा ऐलान : सड़क पर उतरकर विरोध की चेतावनी
जोगिंदर सिंह हाब्बी को उनके नेतृत्व और निर्देशन में लगातार 10 वर्ष तक समूह लोक नृत्य प्रतियोगिता में प्रथम पुरस्कार जीतने के लिए वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड्स, लंदन में शामिल किया गया है। इसके लिए मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने उन्हें बधाई दी है।
मंडी : रिटायर होने के बाद नहीं थी पेंशन, दुनी चंद ने न हारी हिम्मत, भरण-पोषण का ढूंढा जरिया
उन्होंने कहा कि सिरमौर जिले की लोक नृत्य प्रतियोगिताओं में एक दशक तक लगातार अग्रणी रहने की उनकी असाधारण उपलब्धि उनके समर्पण और उल्लेखनीय प्रतिभा का सच्चा प्रतिबिंब है। उन्होंने भविष्य के प्रयासों में उनकी निरंतर सफलता के लिए शुभकामनाएं भी दीं।
बता दें कि जोगिंदर हाब्बी ने लुप्त हो रही लोक संस्कृति  के पुनरुद्धार के लिए तीन दशक से जुटे हैं। उन्होंने 1998 में एक सांस्कृतिक समूह की स्थापना की। उन्होंने न केवल इन नृत्यों को पुनर्जीवित किया, बल्कि उन्होंने इन शैलियों से जुड़ी वेशभूषा और मुखौटों को भी सावधानीपूर्वक डिजाइन किया।
कलाकारों की एक नई पीढ़ी को प्रशिक्षित करते हुए, वह देश भर और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कई मंच प्रदर्शनों में इन पुनर्जीवित नृत्यों का प्रदर्शन कर रहे हैं।
दिवाली पर चलेंगी HRTC की 174 स्‍पेशल बसें, बढ़ भी सकती है संख्या

शिमला : बीएड की अनिवार्यता पर भड़के शास्त्री डिग्री होल्डर, बोला हल्ला 

भरे जाएंगे ये पद, हिमाचल लोक सेवा आयोग ने शुरू की भर्ती-जानें डिटेल

देहरा के तहत सभी 33 और 11 केवी फीडर में 6 को बंद रहेगी बिजली 

हिमाचल लोक सेवा आयोग ने इन पदों पर शुरू की भर्ती प्रक्रिया
टीजीटी भर्ती के लिए 8 नवंबर से पहले रोजगार कार्यालयों में करें पंजीकरण

कांगड़ा : दिवाली, गुरु पर्व, क्रिसमस व नववर्ष पर पटाखे फोड़ने का समय तय

हिमाचल : सरकारी छुट्टियों की लिस्ट जारी, करवा चौथ और भाई दूज संडे को 

मंडी जिला के इन स्कूलों में 4 नवंबर को छुट्टी घोषित-जानिए कारण 

नगरोटा बगवां डबल मर्डर : पिता की ‘विरासत’ से, विरासत के लिए वारिस की ही ले ली जान

तीन दिन में दो बड़े हादसों से दहला मंडी : 9 ने गंवाई जान, 13 हुए जख्मी

कांगड़ा के नगरोटा बगवां में व्यक्ति ने अपने भाई और भाभी को मारी गोली

हिमाचल में इन स्कूलों की तीसरी, 5वीं और 8वीं कक्षा की डेटशीट जारी

नगरोटा बगवां डबल मर्डर : लेक्चरर भाई के सिर तो भाभी के गले में लगी गोली

हिमाचल : शराब ठेकेदारों का बड़ा ऐलान, विभाग को सौंपेंगे ठेकों की चाबियां