Categories
Top News Himachal Latest KHAS KHABAR Shimla State News

मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू का मेडिकल बुलेटिन, एम्स नई दिल्ली में हैं भर्ती

पेट दर्द की हुई थी शिकायत, आधी रात को पहुंचे थे आईजीएमसी
शिमला। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू को गैस्ट्रोएंटरोलॉजी विभाग में कुछ परीक्षणों के लिए शुक्रवार सुबह नई दिल्ली के अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS) में भर्ती करवाया गया है। विभाग के डॉक्टरों की टीम ने उनके परीक्षण शुरू कर दिए हैं। इस प्रक्रिया में लगभग दो से तीन दिन लग सकते हैं।
हिमाचल में इन 234 रूटों के मिलेंगे परमिट- शुरू होगी आवेदन प्रक्रिया
मुख्यमंत्री सुखविंदर सुक्खू की सेहत पहले से बेहतर है, चिंता की कोई बात नहीं है। वह डॉक्टरों की टीम की निगरानी में हैं। मेडिकल बुलेटिन के अनुसार ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू की रिपोर्ट सामान्य हैं। मुख्यमंत्री का स्वास्थ्य स्थिर है। उन्हें उचित आराम की जरूरत है, जिससे वह और तेजी से ठीक होंगे। आईजीएमसी शिमला के डॉक्टरों की सलाह पर मुख्यमंत्री को एम्स में भर्ती करवाया गया है।
बता दें कि पेट दर्द के चलते आधी रात को मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू को शिमला आईजीएमसी में भर्ती करवाया गया था। आईजीएमसी में उनका अल्ट्रासाउंड आदि हुआ था। उनके पेट में इंफेक्शन निकली थी। उच्च स्तरीय मेडिकल परामर्श के लिए शुक्रवार को मुख्यमंत्री को नई दिल्ली एम्स में भर्ती करवाया गया है।
हिमाचल : डिपुओं में राशन को लेकर बड़ी अपडेट, अगले माह भी मिलेगा अक्टूबर का कोटा

कांगड़ा : समेला के पास हुआ कुछ ऐसा, लग गया लंबा जाम-मौके पर पुलिस 

कांगड़ा : आंगनबाड़ी कार्यकर्ता व सहायिका के भरे जाएंगे 14 पद- आवेदन तिथि बढ़ी

जाखू रोपवे पर मॉक ड्रिल : ट्रॉली से तीन पर्यटकों को किया रेस्क्यू

पोलैंड के पायलट की तलाश में जुटे बचाव दल को मिला रूसी पायलट, त्रियूंड से किया रेस्क्यू

 

हिमाचल में बाहरी राज्यों के पर्यटक वाहनों पर लगाए टैक्स को लेकर बड़ी अपडेट 

अंतरराष्ट्रीय कुल्लू दशहरा उत्सव में जा रहे हैं तो पहले देख लें ये ट्रैफिक प्लान

HRTC लगेज पॉलिसी : कंडक्टर सामान ले जाने से करे मना तो शिकायत को घुमाएं यह नंबर
हिमाचल में इन्हें घर बनाने के लिए 280 रुपए में मिलेगी सीमेंट की बोरी 
हिमाचल और देश दुनिया से जुड़ी हर बड़ी अपडेट के लिए जुड़ें EWN24 NEWS की वेबसाइट https://ewn24.in/ फेसबुक https://www.facebook.com/ewn24 और यूट्यूब https://www.youtube.com/@ewn24news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *