Categories
Top News Himachal Latest KHAS KHABAR Shimla State News

जहां कभी लगाया था पीपल का पौधा, वहीं स्थापित हुई वीरभद्र सिंह की प्रतिमा

डिप्टी सीएम मुकेश अग्निहोत्री ने किया अनावरण

शिमला। डिप्टी सीएम मुकेश अग्निहोत्री ने कुमारसैन के सैंज में पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय वीरभद्र सिंह की प्रथम प्रतिमा का अनावरण किया। जहां प्रतिमा स्थापित की है, वहां पास ही एक पीपल का पेड़ है। पीपल का यह पौधा कभी स्वर्गीय वीरभद्र सिंह ने लगाया था, जोकि आज बड़ा पेड़ बन चुका है।

Job Alert : पूर्व सैनिक निदेशालय हमीरपुर 1343 पदों पर करने वाला है भर्ती

अब पीपल के पेड़ के साथ ही पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय वीरभद्र सिंह की प्रतिमा स्थापित की गई है। यह जानकारी डिप्टी सीएम मुकेश अग्निहोत्री ने प्रतिमा का अनावरण करने के बाद संबोधन में दी। उन्होंने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह द्वारा पीपल का पेड़ लगाया गया था, पेड़ किस तरह खिला हुआ है। मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि आज का दिन प्रदेश के लिए बेहद महत्वपूर्ण है, क्योंकि आज पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय वीरभद्र सिंह की प्रथम प्रतिमा का अनावरण सैंज में किया गया है, जिससे उनकी जयंती हमेशा के लिए यादगार बन गई है।

हिमाचल में भारी से बहुत भारी बारिश को लेकर अलर्ट-रहें सावधान

उन्होंने कहा कि वीरभद्र सिंह आधुनिक हिमाचल के निर्माता थे, जिन्होंने शिक्षा व स्वास्थ्य जैसे क्षेत्रों में प्रदेश को आगे लाया गया। उन्होंने कहा कि राजा वीरभद्र सिंह ने कभी भी क्षेत्रवाद, इलाकावाद और जातिवाद की राजनीति नहीं की और इसलिए वह 6 बार मुख्यमंत्री बने।

शिमला : डीसी ऑफिस के बाहर गरजी देव भूमि टैक्सी यूनियन, किया प्रदर्शन

इस दौरान लोक निर्माण तथा युवा सेवाएं व खेल मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय वीरभद्र सिंह के नाम पर एक संस्था चलाई जाएगी, जिसके माध्यम से शिक्षा, अध्ययन आदि क्षेत्रों में कार्य किया जाएगा। हमें राजा वीरभद्र सिंह के विचारों को केवल प्रतिमा स्थापना तक सीमित नहीं रखना है, बल्कि उन्हीं की तरह लोगों की सेवा करनी है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में खेल ढांचे को सुदृढ़ करने को जो प्रयास जरूरी होंगे, वो किए जाएंगे।

हिमाचल में स्वर्गीय वीरभद्र सिंह की पहली प्रतिमा का अनावरण, मुकेश ने किया

सलूणी केस : मनोहर को इंसाफ की मांग लिए विश्व हिंदू परिषद फिर सड़कों पर

Job Alert : कांगड़ा जिला में सुरक्षा गार्ड-सुरक्षा सुपरवाइजर के 150 पदों पर भर्ती

इलेक्ट्रिक बस में करें रोहतांग की वादियों का दीदार, परमिट का भी झंझट नहीं

सलूणी क्षेत्र में लागू धारा 144 के बीच जिला प्रशासन का बड़ा फैसला-पढ़ें खबर

हिमाचल के स्कूलों में तैनात आउटसोर्स वोकेशनल टीचर को बड़ा तोहफा-जानें

धर्मशाला-हरिपुर वाया टांडा रूट पर दौड़ी इलेक्ट्रिक बस, जानें रूट और टाइमिंग
हिमाचल और देश दुनिया से जुड़ी हर बड़ी अपडेट के लिए जुड़ें EWN24 NEWS की वेबसाइट https://ewn24.in/ फेसबुक https://www.facebook.com/ewn24 और यूट्यूब https://www.youtube.com/@ewn24news/videos के साथ
Categories
Top News Himachal Latest KHAS KHABAR Shimla State News

शिमला रिज पर 23 को अंतरराष्ट्रीय प्रो बॉक्सिंग चैंपियनशिप, 6 देशों के बॉक्सर भिड़ेंगे

स्वर्गीय वीरभद्र सिंह के जन्मदिन पर किया जाएगा आयोजन

शिमला। पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय वीरभद्र सिंह के जन्मदिन पर 23 जून को शिमला में अंतरराष्ट्रीय प्रो बॉक्सिंग टूर्नामेंट का आयोजन किया जा रहा है। यह आयोजन प्रोफेशनल बॉक्सिंग ऑर्गेनाइजेशन हिमाचल प्रदेश द्वारा किया जा रहा है। बॉक्सिंग चैंपियनशिप शिमला के ऐतिहासिक रिज मैदान पर करवाई जा रही है। इसमें भाग लेने आने वाले प्रतिभागी शिमला पहुंच चुके हैं।

हिमाचल के स्कूलों में तैनात आउटसोर्स वोकेशनल टीचर को बड़ा तोहफा-जानें

प्रोफेशनल बॉक्सिंग एसोसिएशन के प्रदेशाध्यक्ष महेंद्र स्तान ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय वीरभद्र सिंह का 23 जून को जन्मदिन है। उनके जन्मदिन के मौके पर राजधानी शिमला के ऐतिहासिक रिज मैदान पर प्रो बॉक्सिंग टूर्नामेंट का आयोजन किया जा रहा है। इसमें देश सहित 5 अन्य देशों के बॉक्सर हिस्सा ले रहे हैं जिसमें रूस, वियतनाम, साऊथ कोरिया, फिलिपीन्स के बॉक्सर भारत पहुंच चुके है।

हिमाचल : 30 लाख में बिका है HP99-9999 नंबर, पैसे भी करवा दिए हैं जमा

उन्होंने बताया कि इस चैंपियनशिप का शुभारंभ प्रदेश के राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल करेंगे और इस दौरान प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह भी मौजूद रहेंगे। जबकि इसके समापन अवसर पर प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू हिमाचल कांग्रेस के प्रभारी राजीव शुक्ला और प्रदेश के खेल मंत्री विक्रमादित्य सिंह मौजूद रहेंगे।

जवाहर नवोदय विद्यालय प्रवेश परीक्षा 20 जनवरी को, ऑनलाइन करें आवेदन

उन्होंने कहा कि अब हर साल उनके जन्मदिन के मौके पर प्रो बॉक्सिंग चैंपियनशिप हिमाचल के अलग-अलग जिलों में आयोजन किया जाएगा ताकि युवाओं को मंच मिले और खेलों के प्रति युवाओं का रुझान भी बड़े। उन्होंने कहा कि बॉक्सर बॉक्सिंग चैंपियनशिप में विजेताओं को इनाम भी दिए जाएंगे। यह चैंपियनशिप खेल प्रेमियों और शिमला आने वाले पर्यटकों के लिए आकर्षण का केंद्र बनेगी।

HPBose : 9वीं और 11वीं कक्षा की अनुपूरक परीक्षा को लेकर बड़ी अपडेट
इनके बीच होगी फाइट

भारत के “लवप्रति सिंह” लाइट वेट वर्ग में वियतनाम के “दाई लाम” के बीच पहली फाइट भारत के अर्जून सूपर लाईट वेट वर्ग में फिलिपीन्स के “जूआनटियों से भिड़ेगे। तीसरे मैच में कोरियो के “जोईवॉन किंम” वैल्थर वेट वर्ग में भारत के नितविर से लड़ेगे। चौथा मुकाबला हिमाचल के बॉक्सर सक्षम ठाकुर जोकि खेलों इंडिया गेम में गोल्ड मेडल जीत चूके है उनका मुकाबला लाइट हेवी वेट वर्ग में रूस के मुसालोव से होगा। वहीं अंतिम मुकाबला लाइट हेवी वेट वर्ग में भारत के कार्तिक व रूस के मक्सिम राइटर के बीच खेला जाएगा।

Job Alert : कांगड़ा जिला में सुरक्षा गार्ड-सुरक्षा सुपरवाइजर के 150 पदों पर भर्ती

https://youtu.be/5sa9Yik8pcM https://youtu.be/z4H7CweU9sU

धर्मशाला-हरिपुर वाया टांडा रूट पर दौड़ी इलेक्ट्रिक बस, जानें रूट और टाइमिंग

इलेक्ट्रिक बस में करें रोहतांग की वादियों का दीदार, परमिट का भी झंझट नहीं

सलूणी क्षेत्र में लागू धारा 144 के बीच जिला प्रशासन का बड़ा फैसला-पढ़ें खबर

मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू दिल्ली रवाना, क्या रहेगा प्रोग्राम- जानें

हिमाचल और देश दुनिया से जुड़ी हर बड़ी अपडेट के लिए जुड़ें EWN24 NEWS की वेबसाइट https://ewn24.in/ फेसबुक https://www.facebook.com/ewn24 और यूट्यूब https://www.youtube.com/@ewn24news/videos के साथ
Categories
Top News Himachal Latest KHAS KHABAR Shimla State News

वीरभद्र सिंह के पीएसओ रहे पदम दास ठाकुर का सेवा विस्तार रद्द

सितंबर में 6 महीने के लिए पुनर्नियुक्ति दी थी
शिमला। हिमाचल की सुखविंदर सिंह सुक्खू सरकार ने पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय वीरभद्र सिंह के पीएसओ रहे डीएसपी पदम दास ठाकुर का सेवा विस्तार भी रद्द कर दिया है। इस बारे आज अधिसूचना जारी कर दी है।
बता दें कि डीएसपी पदम दास ठाकुर 31 अगस्त 2022 को रिटायर हुए थे। जयराम सरकार ने इन्हें 6 माह का सेवा विस्तार दिया था। 1 सितंबर 2022 को इस बारे अधिसूचना जारी की थी। उन्हें 28 फरवरी 2023 तक पुनर्नियुक्ति मिली थी। री इंप्लाइमेंट मिलने के बाद उन्हें डीएसपी (एलआर) टीटी एंडआर शिमला लगाया गया था। आज सुखविंदर सिंह सुक्खू सरकार ने उनकी पुनर्नियुक्ति रद्द कर दी है।
गौरतलब है कि डीएसपी पदम दास ठाकुर पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय वीरभद्र सिंह के पीएसओ रहे हैं। वह वीरभद्र सिंह के खास अधिकारियों में जाने जाते थे। लंबे समय तक वह वीरभद्र सिंह के साथ रहे हैं।
[pdf-embedder url=”https://ewn24.in/wp-content/uploads/2022/12/DocScanner-Dec-19-2022-16-10.pdf” title=”DocScanner Dec 19, 2022 16-10″]

आज की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज़, लाइव न्यूज अपडेट पढ़ें https://ewn24.in/ पर,  ताजा अपडेट के लिए हमारा Facebook Page Like करें