ऊना। हिमाचल के ऊना जिला में सोमवार को एक दर्दनाक हादसा पेश आया है। एक 25 वर्षीय युवक की वंदे भारत ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई है। मृतक की पहचान अरुनेश अटवाल पुत्र मंगल सिंह निवासी कोटला जिला ऊना के रूप में हुई है। रेलवे पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार सोमवार को नई दिल्ली से ऊना आ रही वंदे भारत ट्रेन जब अरनियाला पहुंची तो अरुनेश अटवाल इसकी चपेट में आ गया। अरुनेश की मौके पर ही मौत हो गई।
अरुनेश अटवाल रेलवे ट्रैक किनारे क्या कर रहा था फिलहाल पुलिस इसकी जांच कर रही है। रेलवे चौकी प्रभारी ऊना पुरुषोत्तम सिंह ने मामले की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस मामले में आगामी जांच कर रही है।
हिमाचल प्रदेश पर्यटन विकास निगम ने शुरू की है सेवा
अंब। डिप्टी सीएम मुकेश अग्निहोत्री ने ऊना जिला के अंब-अंदौरा रेलवे स्टेशन से पालमपुर के लिए हिमाचल प्रदेश पर्यटन विकास निगम की “टूरिज्म वंदे भारत बस सेवा” को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
डिप्टी सीएम मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि पर्यटन निगम के माध्यम से चलाई गई यह पहली हाईटेक डीलक्स बस सेवा है, जो वंदे भारत ट्रेन के यात्रियों एवं पर्यटकों को बेहतर यातायात सुविधा मुहैया करवाएगी।
इससे पहले जहां कांगड़ा जिला के लोगों को निजी गाड़ी या टैक्सी लेकर अंब रेलवे स्टेशन पहुंचना पड़ता था। अब बस चलने से लोगों के धन और समय दोनों की बचत होगी एवं टूरिज्म क्षेत्र को भी बढ़ावा मिलेगा।
बता दें कि कांगड़ा जिला के पालमपुर से अंब के लिए वंदे भारत बस चल पड़ी है। हिमाचल प्रदेश पर्यटन विकास निगम के अध्यक्ष व पर्यटन विकास बोर्ड के उपाध्यक्ष (कैबिनेट रैंक) आरएस बाली ने शनिवार सुबह को पालमपुर टी-बड होटल से अंब तक हिमाचल प्रदेश पर्यटन वंदे भारत बस सेवा को हरी झंडी देकर रवाना किया।
यह बस पालमपुर से सुबह 8 बजे नगरोटा- कांगड़ा – चिंतपूर्णी होकर 11 बजे अंब पहुंचेगी। उसके उपरांत यह बस अंब से सुबह 11:30 बजे पालमपुर की ओर रवाना होगी और 2 बजे पालमपुर पहुंचेगी। इस बस में प्रति सीट 600 रुपये किराया निर्धारित किया है।
दिल्ली कैंट स्टेशन पर स्वच्छ वंदे वीरों ने किया प्रदर्शन
नई दिल्ली। दिल्ली कैंट स्टेशन पर केंद्रीय रेल, संचार और इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री अश्विनी वैष्णव के समक्ष ‘स्वच्छ वंदे वीरों’ द्वारा वंदे भारत एक्सप्रेस की ’14 मिनट में चमत्कारिक सफाई’ का प्रदर्शन किया गया। इसके साथ ही उन्होंने देश भर में सभी वंदे भारत एक्सप्रेस सेवाओं के लिए सफाई प्रक्रिया की शुरुआत की।
14 मिनट की चमत्कारी सफाई” योजना में अनुशासन और सटीकता के साथ कोच की सफाई शामिल है। तेजी से सफाई करने वाले अभियान से वंदे भारत ट्रेनों के फिर-से-तैयार होने (टर्न-अराउंड) के समय में कमी आएगी। इस प्रक्रिया में कोचों के आंतरिक और बाहरी हिस्सों की सूखी और गीली सफाई के लिए कोचों में कर्मचारियों की तैनाती तथा स्वच्छता सुनिश्चित करने के लिए कचरा बैग और कचरे के उपयुक्त डिस्पोजेबल को इकट्ठा करना शामिल है।
’14 मिनट की चमत्कारी सफाई’ योजना के लॉन्च के बाद मीडिया को संबोधित करते हुए रेल मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी हमेशा हमें जनता तक सेवाओं को प्रदान करने में सुधार के लिए नए तरीके व उपाय खोजने के लिए प्रेरित करते हैं। हमने इस ‘स्वच्छता के नए संकल्प’ के साथ एक नई प्रक्रिया शुरू की है, जो वंदे भारत एक्सप्रेस के लिए फिर-से-तैयार (टर्नअराउंड) होने के समय में कमी सुनिश्चित करेगी। उन्होंने आगे कहा कि यह प्रक्रिया वंदे भारत एक्सप्रेस के साथ शुरू की गई है और इसे धीरे-धीरे आगे बढ़ाया जाएगा, ताकि पूरे भारतीय रेलवे में स्वच्छता का प्रसार सुनिश्चित किया जा सके।
पहल की कुछ प्रमुख विशेषताओं में रेलवे परिसर से लगभग 105 टन प्लास्टिक हटाना और विभिन्न रेलवे प्रतिष्ठानों से लगभग 1085 टन स्क्रैप का संग्रह करना शामिल है। रेलवे पटरी के आसपास के क्षेत्र को खाली कराने के लिए एक विशेष अभियान चलाया गया। इस पहल के तहत भारतीय रेलवे द्वारा रेल पटरी की कुल 12,700 किलोमीटर की सफाई की गई।
केंद्रीय रेल, संचार और इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री अश्विनी वैष्णव ने स्वच्छता ही सेवा’ अभियान के तहत प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के ‘एक तारीख एक घंटा एक साथ’ के आह्वान से प्रेरणा लेते हुए आज सुबह हरियाणा के गुड़गांव रेलवे स्टेशन पर “स्वच्छता के लिए श्रमदान” में भाग लिया।