Categories
Sirmaur

राजगढ़ : नेहरू मैदान में मनाया गया गणतंत्र दिवस, पझौता के वीर सपूतों को किया याद

एसडीएम राजगढ़ राज कुमार ठाकुर ने किया ध्वजारोहण

राजगढ़। सिरमौर जिला में राजगढ़ के नेहरू मैदान में 75वां उपमंडल स्तरीय गणतंत्र दिवस धूमधाम से मनाया गया। एसडीएम राजकुमार ठाकुर ने सबसे पहले ध्वजारोहण किया। उसके बाद एनसीसी व एनएसएस की टुकड़ियों की परेड की सलामी ली।

एसडीएम राजकुमार ठाकुर ने अपने संबोधन में कहा कि गणतंत्र दिवस 26 जनवरी, 1950 में भारत के संविधान को अपनाने की याद दिलाता है।

भारत को 1947 में ब्रिटिश राज से आजादी मिली, लेकिन 26 जनवरी, 1950 तक भारत का संविधान लागू नहीं हुआ था। संविधान सभा का पहला सत्र 9 दिसंबर, 1946 को और आखिरी सत्र 26 नवंबर, 1949 को हुआ और फिर एक साल बाद संविधान को अपनाया गया।

डॉ बीआर अंबेडकर ने संविधान की मसौदा समिति का नेतृत्व किया और इस दिन भारत संविधान दिवस भी मनाता है।गणतंत्र दिवस स्वतंत्र भारत की भावना का स्मरण कराता है क्योंकि इसी दिन 1930 में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस ने औपनिवेशिक शासन से पूर्ण स्वराज की घोषणा की थी। गणतंत्र दिवस भारतीय नागरिकों की लोकतांत्रिक तरीके से अपनी सरकार चुनने की शक्ति का भी स्मरण कराता है।

हिमाचल प्रदेश विधानसभा सचिवालय में नौकरी का मौका : भरे जाएंगे ये 34 पद

उन्होंने कहा कि जहां हमारा संविधान हमें अधिकार देता है, वहीं उसमें हमारे लिए कुछ कर्तव्य भी बताए गए हैं इसलिए जहां एक और हमें अपने अधिकारों के प्रति जागरूक रहना चाहिए तो दूसरी तरफ हमें अपने कर्तव्यों का भी निर्वहन करना चाहिए। इस मौके पर उन्होंने देश व प्रदेश की विकास यात्रा पर भी प्रकाश डाला और प्रदेश सरकार द्वारा चलाई जा रही जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी भी उपस्थित जनसमूह के समक्ष रखी।

हमीरपुर में 55 करोड़ से बनेगा आधुनिक बस अड्डा : अयोध्या को 6, हरिद्वार को चलेंगी 50 बसें

 

इस मौके पर ठाकुर ने देश प्रदेश व विशेष कर राजगढ़ क्षेत्र के पझौता क्षेत्र के स्वतंत्रता सेनानियों व वीर सपूतों को भी याद किया और उन्हे नमन किया। इस मौके पर विभिन्न शिक्षण संस्थानों व अन्य संस्थानों द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किए गए जिसमें नाटी, देश भक्ति गीत ,पंजाबी गिद्दा, भजन, ग़ज़ल , माला नृत्य , परात नृत्य आदि पेश किए गए ।

अकाल अकादमी बडू साहिब के छात्रों द्वारा मार्शल आर्ट गतका पेश किया गया । उसमें बाद शिक्षा खेल व समाज के विभिन्न क्षेत्रों उत्कृष्ट कार्य करने वाले दर्जनों छात्रों व अन्य लोगों को प्रमाण पत्र स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया । इस बार स्थानीय प्रशासन द्वारा इस कार्यक्रम को नया रूप देने का प्रयास किया गया था और यह कार्यक्रम लगभग चार घंटे तक चला जिसका दर्शकों ने भरपूर आनन्द लिया।

हिमाचल के प्रोफसर सोमदत्त बट्टू पद्मश्री से नवाजे जाएंगे, सीएम सुक्खू ने दी बधाई

देहरा : ब्यास पुल पर ट्रक ने कार को मारी टक्कर, पति-पत्नी की गई जान

हिमाचल पुलिस के ASI नरेश कुमार को मिला उत्तम जीवन रक्षा पदक-ठाकुरद्वारा के हैं रहने वाले
Categories
Top News Himachal Latest KHAS KHABAR Shimla State News

गणतंत्र दिवस समारोह: हिमाचल में कौन मंत्री कहां करेगा अध्यक्षता, जानिए

शिमला। हिमाचल की सुक्खू सरकार के गठन के बाद 26 जनवरी को पहला गणतंत्र दिवस मनाया जाएगा। इस बार गणतंत्र दिवस में नए मंत्री कार्यक्रमों की अध्यक्षता करेंगे।  हर वर्ष की भांति इस बार भी गणतंत्र दिवस कार्यक्रम की अध्यक्षता के लिए मंत्रियों की ड्यूटी भी तह कर दी है। राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ अर्लेकर राज्य स्तरीय कार्यक्रम की अध्यक्षता करेंगे। उनके साथ मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू और सीपीएस मोहन लाल ब्राक्टा मौजूद रहेंगे।

हिमाचल को आत्मनिर्भर बनाने के लिए सुक्खू सरकार का ये प्लान-पढ़ें विस्तार से

इसी तरह डिप्टी सीएम मुकेश अग्निहोत्री ऊना, स्वास्थ्य मंत्री धनीराम शांडिल सोलन, कृषि मंत्री चौधरी चंद्र कुमार धर्मशाला, उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान नाहन, राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी किन्नौर, पंचायती राज एवं ग्रामीण विकास मंत्री अनिरुद्ध सिंह बिलासपुर, पीडब्ल्यूडी मंत्री विक्रमादित्य सिंह केलांग, शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर मंडी, सीपीएस सुंदर सिंह ठाकुर कुल्लू और सीपीएस संजय अवस्थी हमीरपुर में जिला स्तरीय कार्यक्रम की अध्यक्षता करेंगे।

मकर संक्रांति पर हरिद्वार पहुंचे पझौता के लोग, गंगा में लगाई डुबकी 

आज की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज़, लाइव न्यूज अपडेट पढ़ें https://ewn24.in/ पर,  ताजा अपडेट के लिए हमारा Facebook Page Like करें