Categories
Top News Himachal Latest Hamirpur State News

नादौन में भाजपा को झटका : प्रभात चौधरी ने कांग्रेस से मिलाया हाथ

बीते विस चुनाव में थे विजय अग्निहोत्री के कवरिंग कैंडिडेट

नादौन। लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस ने नादौन भाजपा में बड़ी सेंधमारी की है। बीते विधानसभा चुनाव में भाजपा उम्मीदवार विजय अग्निहोत्री के कवरिंग कैंडिडेट रहे प्रभात चौधरी सोमवार को कांग्रेस में शामिल हो गए। उन्हें मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने पटका फूलमाला पहनाकर कांग्रेस में शामिल करवाया।

हिमाचल में असिस्टेंट स्टेट टैक्स एंड एक्साइज ऑफिसर के भरे जाएंगे पद – जानें डिटेल

 

उनके अलावा भाजपा के बटाहली बूथ के पूर्व अध्यक्ष हंसराज और होशियार सिंह, रमेश चंद भी कांग्रेस में शामिल हुए हैं। पंडित ज्योति कुमार व देशराज ने पुतड़ियाल में कांग्रेस ज्वाइन की। प्रभात चौधरी ने अपने पैतृक गांव बड़ा में मुख्यमंत्री की जनसभा में कांग्रेस का दामन थामा।

Breaking : हिमाचल में 10वीं कक्षा का रिजल्ट कल होगा जारी- यह रहेगी टाइमिंग

 

वह दो बार नादौन विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ चुके हैं। पहली बार उन्होंने 2003 में निर्दलीय और 2007 में बसपा टिकट पर विधानसभा चुनाव लड़ा था। दोनों बार उन्होंने 10 हजार वोट लिए थे। इसके बार उन्होंने चुनाव नहीं लड़ा और भाजपा में शामिल हो गए।

हिमाचल : मेडिकल ऑफिसर डेंटल के पदों को लेकर बड़ी अपडेट – जानें

 

पूर्व शिक्षा मंत्री नारायण चंद पराशर के समय प्रभात कांग्रेस में ही हुआ करते थे। उसके बाद उन्होंने निर्दलीय चुनाव लड़ लिया। अब मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह ने उनकी घर वापसी करवाई है।

प्रभात के भाजपा छोड़ने से कांग्रेस को नादौन में और मजबूती मिलेगी। उन्होंने कांग्रेस में शामिल होने के बाद कहा कि वह पूरी निष्ठा के साथ कार्य करेंगे। उन्होंने मुख्यमंत्री के कार्यों और नीतियों में आस्था जताते हुए कांग्रेस का दामन थामा है।

मनाली घूमने आई थी दिल्ली की युवती, युवक ने शादी का झांसा देकर किया दुष्कर्म

 

पूर्व बूथ अध्यक्ष हंसराज ने कहा कि सुखविंदर सिंह सुक्खू जबसे मुख्यमंत्री बने हैं तबसे उन्होंने आम आदमी को मद्देनजर रखकर काम किया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि कांग्रेस में आए सभी भाजपाइयों को पूरा मान सम्मान मिलेगा।

 

सिरमौर : स्कूल जा रहे शिक्षक की बाइक को स्कॉर्पियो ने मारी टक्कर, गई जान
विदेश में नौकरी का मौका : दुबई, सऊदी अरब और जापान में मिलेगा काम

धर्मशाला IPL मैच : ट्रैफिक प्लान जारी, इन वाहनों की एंट्री होगी बंद

धर्मशाला पहुंची RCB की टीम, गगल एयरपोर्ट पर हुआ जोरदार स्वागत

हिमाचल में नया स्कैम : बाहर पढ़ रहे बच्चों के नाम पर डरा धमका कर वसूल रहे पैसे

बैजनाथ पपरोला से डीजल लेकर नूरपुर रोड पहुंचे रेल इंजन, अब ART से होगा ट्रायल

नूरपुर रोड से कोपड़लाहड़ के लिए दो डिब्बों के साथ दौड़ा रेल इंजन, कब चलेगी ट्रेन-जानें

हिमाचल मौसम : येलो अलर्ट, चार दिन साफ- फिर बदल सकता करवट

शिमला : स्कूली छात्रा से छेड़छाड़ का आरोपी ड्राइंग टीचर निलंबित

बैजनाथ पपरोला से डीजल लेकर नूरपुर रोड पहुंचे रेल इंजन, अब ART से होगा ट्रायल
HAS प्रारंभिक परीक्षा 30 जून को, लेक्चरर स्कूल न्यू का भी शेड्यूल जारी
हिमाचल और देश दुनिया से जुड़ी हर बड़ी अपडेट के लिए जुड़ें हमारे फेसबुक पेज से यहां करें क्लिक- https://www.facebook.com/ewn2