Categories
Education TRENDING NEWS Top News Himachal Latest KHAS KHABAR National News Jobs/Career

JEE Main-2023 के लिए एडमिट कार्ड जारी, करें डाउनलोड

24 जनवरी की परीक्षा के लिए किए जारी

नई दिल्ली। राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) ने जेईई मेन 2023 सेशन एक (JEE Main-2023 Session 1) के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। बता दें कि राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी Joint Entrance Examination (Main) –2023 सत्र 1 का आयोजन पूरे देश के 290 शहरों में स्थित विभिन्न केंद्रों पर और भारत के बाहर 18 शहरों में 24, 25, 29, 30, 31 जनवरी और 1 फरवरी 2023 को कर रही है। वहीं, दूसरी शिफ्ट के तहत 28 जनवरी को होगा।

ब्रेकिंग:  UGC NET दिसंबर 2022 के आवेदन की तिथि बढ़ी-जानिए नई डेट

 

पहले दिन यानी 24 जनवरी की JEE Main परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड आज कारी किए गए हैं। 25 जनवरी की परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड कल जारी होंगे। अन्य दिन के लिए बाद में जारी किए जाएंगे।

हिमाचल : APRO सहित इन पदों की रिजेक्ट लिस्ट जारी- पढ़ें खबर

 

[pdf-embedder url=”https://ewn24.in/wp-content/uploads/2023/01/NTA.pdf”]

 

उम्मीदवार अपने एडमिट कार्ड वेबसाइट jeemain.nta.nic.in से w.e.f. से डाउनलोड कर सकते हैं। कुछ उम्मीदवारों के मामले में फोटो धुंधली हैं। इसलिए उनके प्रवेश पत्र जारी नहीं किए गए हैं। यदि किसी उम्मीदवार को जेईई (मुख्य) – 2023 सत्र 1 के लिए एडमिट कार्ड डाउनलोड करने में कठिनाई का सामना करना पड़ता है, तो वह 011-40759000 पर संपर्क कर सकता है या jeemain@nta.ac.in पर ई-मेल कर सकता है।

हिमाचल-जेओए आईटी भर्ती पर यह कैसा साया, पांच भर्तियां लटकीं

 

आज की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज़, लाइव न्यूज अपडेट पढ़ें https://ewn24.in/ पर,  ताजा अपडेट के लिए हमारा Facebook Page Like करें 

 

Categories
Exam Top News Himachal Latest KHAS KHABAR State News

UGC NET दिसंबर 2022 के आवेदन की तिथि बढ़ी-जानिए नई डेट

अभ्यर्थियों के अभ्यावेदन पर NTA ने लिया निर्णय

नई दिल्ली। राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) ने यूजीसी नेट दिसंबर 2022 के लिए ऑनलाइन आवेदन की तिथि को बढ़ा दिया है। बता दें कि राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (NTA) को UGC NET दिसंबर 2022 के लिए ऑनलाइन आवेदन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि बढ़ाने के लिए उम्मीदवारों से विभिन्न अभ्यावेदन प्राप्त हो रहे हैं। क्योंकि वे फोटो/दस्तावेज अपलोड नहीं कर सके। साथ ही अंतिम तिथि पर आवेदन शुल्क का भुगतान नहीं कर सके हैं।

हिमाचल : APRO सहित इन पदों की रिजेक्ट लिस्ट जारी- पढ़ें खबर

 

अभ्यर्थियों के अभ्यावेदन NTA ने UGC NET दिसंबर 2022 के लिए ऑनलाइन आवेदन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि का फैसला लिया है। अब अभ्यर्थी 23 जनवरी तक आवेदन कर सकते हैं। साथ ही 23 जनवरी तक ही आवेदन शुल्क जमा करवाया जा सकता है।

बर्फबारी का साइड इफेक्ट: हिमाचल में 352 सड़कें बंद-194 ट्रांसफार्मर प्रभावित

 

[pdf-embedder url=”https://ewn24.in/wp-content/uploads/2023/01/Notice_20230121131613.pdf”]

 

बता दें कि 29 दिसंबर को NTA ने यूजीसी नेट दिसंबर 2022 के लिए नोटिस जारी किया था। आवेदन करने की अंतिम तिथि 17 जनवरी निर्धारित की थी। फीस जमा करने के लिए 18 जनवरी तक का दिन दिया था। पर इस दौरान कई अभ्यर्थी तकनीकी कारणों से दस्तावेज अपलोड नहीं कर पाए और फीस भी जमा नहीं हो सकी। इसके चलते NTA ने अभ्यर्थियों के हित में फैसला लेते आवेदन की तिथि बढ़ाने का फैसला लिया है।

हिमाचल-जेओए आईटी भर्ती पर यह कैसा साया, पांच भर्तियां लटकीं

 

आज की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज़, लाइव न्यूज अपडेट पढ़ें https://ewn24.in/ पर,  ताजा अपडेट के लिए हमारा Facebook Page Like करें 

 

Categories
Top News KHAS KHABAR

UGC NET DEC-2022: जेआरएफ के लिए 1 दिसंबर 2022 ऊपरी आयु सीमा तय

अभ्यावेदन प्राप्त होने के बाद NTA ने बदली
नई दिल्ली।  राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी ने दिसंबर 2022 यूजीसी-नेट (UGC NET DEC-2022) के लिए जेआरएफ (Junior Research Fellowship) आवेदन करने के लिए ऊपरी आयु सीमा निर्धारित करने की अंतिम तिथि 1 दिसंबर 2022 तय की है। JRF के लिए आवेदन करने के लिए 1 दिसंबर 2022 को अभ्यर्थी की आयु 30 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए। वहीं, सहायक प्रोफेसर के लिए यूजीसी-नेट आवेदन करने में कोई ऊपरी आयु सीमा नहीं है।
UGC NET June 2023 की परीक्षा तिथियों का भी ऐलान, देखें शेड्यूल
बता दें कि NTA ने यूजीसी नेट दिसंबर 2022 के लिए 29 दिसंबर से प्रक्रिया शुरू की है।  आवेदन की अंतिम तिथि 17 जनवरी है। परीक्षा  21 फरवरी से 10 मार्च तक आयोजित होगी। जेआरएफ के लिए आवेदन करने की आयु सीमा की गणना के लिए अंतिम तिथि तय करने के लिए उम्मीदवारों से कुछ अभ्यावेदन प्राप्त हुए थे।
UGC के NET ब्यूरो (पत्र संख्या 4-1/2019 (NET/NTA) दिनांक 02 जनवरी 2023) ने NTA से अनुरोध किया कि JRF के लिए आवेदन करने के लिए ऊपरी आयु सीमा 01 फरवरी 2023 के बजाय 01 दिसंबर 2022 तय की जाए। इसके बाद राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी ने दिसंबर 2022 यूजीसी-नेट (UGC NET DEC-2022) के लिए जेआरएफ (Junior Research Fellowship) आवेदन करने के लिए ऊपरी आयु सीमा निर्धारित करने की अंतिम तिथि 01 फरवरी 2023 के बजाय 1 दिसंबर 2022 तय की है।
[pdf-embedder url=”https://ewn24.in/wp-content/uploads/2023/01/UGC-Age.pdf” title=”UGC Age”]
वहीं, NTA ने  यूजीसी नेट जून 2023 (UGC NET June 2023) परीक्षा की तिथियां भी घोषित कर दी है। यूजीसी नेट जून 2023 परीक्षा 13 से 22 जून 2023 तक होंगी।
Categories
Top News KHAS KHABAR

UGC NET June 2023 की परीक्षा तिथियों का भी ऐलान, देखें शेड्यूल

यूजीसी नेट दिसंबर 2022 की परीक्षाएं 21 फरवरी से
नई दिल्ली। राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) ने यूजीसी नेट दिसंबर 2022 (UGC-NET Dec 2022) के लिए प्रक्रिया शुरू कर दी है। यूजीसी नेट दिसंबर 2022 के लिए  17 जनवरी तक ऑनलाइन आवेदन किए जा सकते हैं। परीक्षा  21 फरवरी 2023 से 10 मार्च 2023 तक आयोजित होगी। वहीं NTA ने  यूजीसी नेट जून 2023 (UGC NET June 2023) परीक्षा की तिथियां भी घोषित कर दी है। यूजीसी नेट जून 2023 परीक्षा 13 से 22 जून 2023 तक होंगी।
जन्मदिन पर जयराम ठाकुर के लिए दुखद खबर-ससुर का निधन
बता दें कि राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (NTA) को विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (UGC) द्वारा UGC-NET के संचालन का कार्य सौंपा गया है, जो सहायक प्रोफेसर के साथ-साथ जूनियर रिसर्च फेलोशिप और सहायक प्रोफेसर के लिए भारतीय नागरिकों की योग्यता निर्धारित करने के लिए एक परीक्षा है।
UGC-NET का आयोजन राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (NTA) द्वारा कंप्यूटर आधारित टेस्ट (CBT) मोड में दिसंबर 2018 से किया जा रहा है। UGC-NET हर साल दो बार (जून और दिसंबर) आयोजित किया जाता है। पर 2020 और 2021 में कोविड-19 ( COVID19) महामारी के प्रकोप के कारण UGC NET के चक्रों (जून और दिसंबर) को मिला दिया गया और एक साथ संचालित किया गया।
हिमाचल : होमस्टे में लिया कमरा, रात को तीन LCD और वाई-फाई डिवाइस लेकर फरार
वहीं, 29 दिसंबर 2022 की सार्वजनिक सूचना के अनुसार  परीक्षा चक्र को नियमित यानी पहले की तरह करने का फैसला लिया। यह फैसला UGC की सहमति से राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (NTA) ने लिया और UGC NET दिसंबर 2022 का आयोजन 21 फरवरी 2023 से 10 मार्च 2023 तक करने का निर्णय लिया। इसके साथ ही NTA ने यूजीसी नेट जून 2023 की परीक्षा तिथियों का ऐलान भी कर दिया है।
[pdf-embedder url=”https://ewn24.in/wp-content/uploads/2023/01/UGC-NET.pdf” title=”UGC NET”]
परीक्षा की तारीखों और अन्य जानकारी के बारे में अधिक स्पष्टीकरण और नवीनतम अपडेट के लिए उम्मीदवार एनटीए की आधिकारिक वेबसाइट https://ugcnet.nta.nic.in/ और www.nta.ac.in देखें।

 

आज की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज़, लाइव न्यूज अपडेट पढ़ें https://ewn24.in/ पर,  ताजा अपडेट के लिए हमारा Facebook Page Like करें 

 

Categories
Education Top News Himachal Latest KHAS KHABAR National News

सैनिक स्कूल एंट्रेंस एग्जाम 8 जनवरी को, एडमिट कार्ड जारी-करें डाउनलोड

33 सैनिक स्कूलों में प्रवेश के लिए होगी परीक्षा

नई दिल्ली। ऑल इंडिया सैनिक स्कूल एंट्रेंस एग्जाम (AISSEE) 2023 का आयोजन 8 जनवरी रविवार को किया जाएगा। एग्जाम नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) लेगी।

देश भर के 33 सैनिक स्कूलों में कक्षा 6 और कक्षा 9 में प्रवेश के लिए परीक्षा आयोजित होगी। NTA ने ऑल इंडिया सैनिक स्कूल एंट्रेंस एग्जाम के एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। आवेदन करने वाले छात्र आधिकारिक वेबसाइट aissee.nta.nic.in से एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।

चंबा जिला से मिला चौथा विधानसभा अध्यक्ष, भटियात से दूसरा-पढ़ें खबर

एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए छात्रों को अपने रजिस्ट्रेशन नंबर और डेट ऑफ बर्थ के साथ लॉगिन करना होगा। कक्षा 6 की प्रवेश परीक्षा दोपहर 2 बजे से शाम साढ़े चार बजे तक होगी।

कक्षा 9 की दोपहर 2 से शाम 5 बजे तक आयोजित की जाएगी। परीक्षा के दिन छात्रों को वैध पहचान पत्र लाना होगा। साथ ही हॉल टिकट की हार्ड कापी भी लानी होगी।

हिमाचल : दो IAS को अतिरिक्त कार्यभार, देवेश कुमार देखेंगे पंचायती राज विभाग
एडमिट कार्ड ऐसे करें डाउनलोड

एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए छात्र को आधिकारिक वेबसाइट aissee.nta.nic.in पर जाना होगा। फिर होमपेज आएगा। होम पेज पर उपलब्ध ‘AISSEE 2023 एडमिट कार्ड’ लिंक पर क्लिक करना होगा। क्लिक करने के बाद अगली विंडो ओपन होगी।

यहां रजिस्‍ट्रेशन नंबर और डेट ऑफ बर्थ दर्ज करने का ऑप्शन आएगा। रजिस्‍ट्रेशन नंबर और डेट ऑफ बर्थ दर्ज करने के बाद एडमिट कार्ड स्क्रीन पर आ जाएगा। इसे डाउनलोड कर प्रिंट आउट भी निकाल लें।

हिमाचल में 6 जनवरी तक सताएगी शीतलहर, 7 से खराब हो सकता है मौसम

पढ़ाई और करियर का प्रेशर कहीं आपके बच्चे से न करवा दे कुछ गलत

आज की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज़, लाइव न्यूज अपडेट पढ़ें https://ewn24.in/ पर,  ताजा अपडेट के लिए हमारा Facebook Page Like करें 
Categories
Exam Top News Himachal Latest KHAS KHABAR National News

UGC-NET के लिए करें आवेदन, यह लास्ट डेट-इस दिन होगी परीक्षा

आवेदन की प्रक्रिया हो चुकी है पूरी

नई दिल्ली। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने यूजीसी नेट (UGC-NET) दिसंबर 2022 का शेड्यूल जारी कर दिया है। यूजीसी नेट के लिए 17 जनवरी तक आवेदन किए जा सकते हैं।

फीस जमा करवाने की अंतिम तिथि 18 जनवरी होगी। शुद्धि के लिए 19 और 20 जनवरी का दिन होगा। परीक्षा 21 फरवरी से 10 मार्च 2023 तक आयोजित होगी।

Job Breaking : भरे जाएंगे प्रिंसिपल कॉलेज कैडर के 25 पद, करें आवेदन

फीस की बात करें तो जनरल/अनारक्षित के लिए 1100, जनरल ईडब्ल्यूएस/ओबीसी/एनसीएल के लिए 550 और एससी, एसटी, पीडब्ल्यूडी और थर्ड जेंडर के लिए 275 रुपए फीस लगेगी। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी 83 विषयों के लिए कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट लेगी।

8 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद निकाले अटल टनल रोहतांग में फंसे वाहन

[pdf-embedder url=”https://ewn24.in/wp-content/uploads/2022/12/Notice_20221230105209.pdf”]

UGC-NET के लिए करें आवेदन, यह लास्ट डेट-इस दिन होगी परीक्षा

बड़ा फैसला: कांगड़ा में 3 हजार मीटर से ऊपर की सभी ट्रैकिंग गतिविधियों पर रोक 

आज की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज़, लाइव न्यूज अपडेट पढ़ें https://ewn24.in/ पर,  ताजा अपडेट के लिए हमारा Facebook Page Like करें