Categories
Top News KHAS KHABAR

UGC NET DEC-2022: जेआरएफ के लिए 1 दिसंबर 2022 ऊपरी आयु सीमा तय

अभ्यावेदन प्राप्त होने के बाद NTA ने बदली
नई दिल्ली।  राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी ने दिसंबर 2022 यूजीसी-नेट (UGC NET DEC-2022) के लिए जेआरएफ (Junior Research Fellowship) आवेदन करने के लिए ऊपरी आयु सीमा निर्धारित करने की अंतिम तिथि 1 दिसंबर 2022 तय की है। JRF के लिए आवेदन करने के लिए 1 दिसंबर 2022 को अभ्यर्थी की आयु 30 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए। वहीं, सहायक प्रोफेसर के लिए यूजीसी-नेट आवेदन करने में कोई ऊपरी आयु सीमा नहीं है।
UGC NET June 2023 की परीक्षा तिथियों का भी ऐलान, देखें शेड्यूल
बता दें कि NTA ने यूजीसी नेट दिसंबर 2022 के लिए 29 दिसंबर से प्रक्रिया शुरू की है।  आवेदन की अंतिम तिथि 17 जनवरी है। परीक्षा  21 फरवरी से 10 मार्च तक आयोजित होगी। जेआरएफ के लिए आवेदन करने की आयु सीमा की गणना के लिए अंतिम तिथि तय करने के लिए उम्मीदवारों से कुछ अभ्यावेदन प्राप्त हुए थे।
UGC के NET ब्यूरो (पत्र संख्या 4-1/2019 (NET/NTA) दिनांक 02 जनवरी 2023) ने NTA से अनुरोध किया कि JRF के लिए आवेदन करने के लिए ऊपरी आयु सीमा 01 फरवरी 2023 के बजाय 01 दिसंबर 2022 तय की जाए। इसके बाद राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी ने दिसंबर 2022 यूजीसी-नेट (UGC NET DEC-2022) के लिए जेआरएफ (Junior Research Fellowship) आवेदन करने के लिए ऊपरी आयु सीमा निर्धारित करने की अंतिम तिथि 01 फरवरी 2023 के बजाय 1 दिसंबर 2022 तय की है।
[pdf-embedder url=”https://ewn24.in/wp-content/uploads/2023/01/UGC-Age.pdf” title=”UGC Age”]
वहीं, NTA ने  यूजीसी नेट जून 2023 (UGC NET June 2023) परीक्षा की तिथियां भी घोषित कर दी है। यूजीसी नेट जून 2023 परीक्षा 13 से 22 जून 2023 तक होंगी।
Categories
Top News KHAS KHABAR

UGC NET June 2023 की परीक्षा तिथियों का भी ऐलान, देखें शेड्यूल

यूजीसी नेट दिसंबर 2022 की परीक्षाएं 21 फरवरी से
नई दिल्ली। राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) ने यूजीसी नेट दिसंबर 2022 (UGC-NET Dec 2022) के लिए प्रक्रिया शुरू कर दी है। यूजीसी नेट दिसंबर 2022 के लिए  17 जनवरी तक ऑनलाइन आवेदन किए जा सकते हैं। परीक्षा  21 फरवरी 2023 से 10 मार्च 2023 तक आयोजित होगी। वहीं NTA ने  यूजीसी नेट जून 2023 (UGC NET June 2023) परीक्षा की तिथियां भी घोषित कर दी है। यूजीसी नेट जून 2023 परीक्षा 13 से 22 जून 2023 तक होंगी।
जन्मदिन पर जयराम ठाकुर के लिए दुखद खबर-ससुर का निधन
बता दें कि राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (NTA) को विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (UGC) द्वारा UGC-NET के संचालन का कार्य सौंपा गया है, जो सहायक प्रोफेसर के साथ-साथ जूनियर रिसर्च फेलोशिप और सहायक प्रोफेसर के लिए भारतीय नागरिकों की योग्यता निर्धारित करने के लिए एक परीक्षा है।
UGC-NET का आयोजन राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (NTA) द्वारा कंप्यूटर आधारित टेस्ट (CBT) मोड में दिसंबर 2018 से किया जा रहा है। UGC-NET हर साल दो बार (जून और दिसंबर) आयोजित किया जाता है। पर 2020 और 2021 में कोविड-19 ( COVID19) महामारी के प्रकोप के कारण UGC NET के चक्रों (जून और दिसंबर) को मिला दिया गया और एक साथ संचालित किया गया।
हिमाचल : होमस्टे में लिया कमरा, रात को तीन LCD और वाई-फाई डिवाइस लेकर फरार
वहीं, 29 दिसंबर 2022 की सार्वजनिक सूचना के अनुसार  परीक्षा चक्र को नियमित यानी पहले की तरह करने का फैसला लिया। यह फैसला UGC की सहमति से राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (NTA) ने लिया और UGC NET दिसंबर 2022 का आयोजन 21 फरवरी 2023 से 10 मार्च 2023 तक करने का निर्णय लिया। इसके साथ ही NTA ने यूजीसी नेट जून 2023 की परीक्षा तिथियों का ऐलान भी कर दिया है।
[pdf-embedder url=”https://ewn24.in/wp-content/uploads/2023/01/UGC-NET.pdf” title=”UGC NET”]
परीक्षा की तारीखों और अन्य जानकारी के बारे में अधिक स्पष्टीकरण और नवीनतम अपडेट के लिए उम्मीदवार एनटीए की आधिकारिक वेबसाइट https://ugcnet.nta.nic.in/ और www.nta.ac.in देखें।

 

आज की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज़, लाइव न्यूज अपडेट पढ़ें https://ewn24.in/ पर,  ताजा अपडेट के लिए हमारा Facebook Page Like करें