Categories
TRENDING NEWS Top News Himachal Latest Kangra State News

नगरोटा बगवां : जवान हैप्पी सिंह को अंतिम विदाई, छोटी बहन ने दी मुखाग्नि

लेह बॉर्डर में तैनात था जवान

नगरोटा बगवां। कांगड़ा जिला के नगरोटा बगवां विस क्षेत्र के लिल्ली गांव के जवान हैप्पी सिंह का अंतिम संस्कार गुरुवार को पूरे सैन्य सम्मान के साथ उनके पैतृक गांव में किया गया।

मुख्यमंत्री सुक्खू ने दिए मंत्री बनाने के संकेत, सुधीर शर्मा बोले- मैं विधायक ही अच्छा

 

 

शहीद जवान की पार्थिव देह तीन दिन बाद घर पहुंची जिसे देखकर मां-बाप और बहन खुद को संभाल नहीं पाए। छोटी बहन ने हैप्पी की पार्थिव देह को मुखाग्नि दी। इस मंजर को देख हर किसी की आंखों में आंसू छलक आए। नम आंखों से सैकड़ों ने जवान को अंतिम विदाई दी।

हिमाचल बजट सत्र : JBT बैचवाइज भर्ती नियुक्ति को लेकर अपडेट, पढ़ें खबर

 

 

गुरुवार को जवान हैप्पी सिंह (25) की पार्थिव देह नगरोटा बगवां से लिल्ली ले जाई जा रही थी तो बड़ोह चौक पर सैकड़ों लोग जवान को श्रद्धांजलि देने पहुंचे। इसके बाद पार्थिव देह को घर ले जाया जहां पूरा गांव शहीद जवान अमर रहे के नारों से गूंज उठा।

मां और बहन हैप्पी को तिरंगे में लिपटा देख बेसुध हो गईं। लोगों ने किसी तरह दोनों को संभाला। इसके बाद पार्थिव देह अंतिम संस्कार के लिए ले जाया गया जहां सैकड़ों लोगों ने नम आंखों से जवान को अंतिम विदाई दी।

ऊना की कंपनी में एग्जीक्यूटिव और ऑपरेटर के पदों पर भर्ती : 40 हजार तक सैलरी

 

 

बता दें कि लिल्ली गांव निवासी हैप्पी करीब चार साल से सेना में भर्ती हुए थे। हैप्पी, मार्च 2020 में सेना में भर्ती होकर 26 पंजाब में सेवाएं दे रहे थे। वर्तमान में वह लेह बॉर्डर में तैनात थे।

पिछले हफ्ते हैप्पी की अचानक तबीयत बिगड़ गई। बताया जा रहा है कि ब्रेन हेमरेज के चलते जवान हैप्पी की तबीयत बिगड़ी थी जिसके बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया।

सिक्योरिटी गार्ड व सुपरवाइजर के पदों पर भर्ती : इंटरव्यू के लिए पहुंचें सुजानपुर

 

सरहद पर दुश्मनों से जंग लड़ने वाला जांबाज तीन दिन तक अस्पताल में जिंदगी और मौत से जंग लड़ता रहा, लेकिन सोमवार 19 फरवरी को हैप्पी ने अंतिम सांस ली। जवान हैप्पी के दुखद निधन से पिता विनीत कुमार व माता शम्मा पर दुखों का पहाड़ टूट गया है।

विनीत कुमार गांव में एक सब्जी की दुकान चलाते हैं, जबकि माता गृहिणी हैं। हैप्पी माता-पिता के इकलौता बेटे थे। हैप्पी की एक छोटी बहन काजल है। हैप्पी की अभी शादी नहीं हुई थी। माता-पिता की बेटे के सिर पर सेहरा बांधे देखने की हसरत अधूरी रह गई।

 

नादौन : सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर के 100 पदों पर भर्ती

बजट सत्र : सिरमौर के हाब्बन से चूड़धार तक बनेगा रोप-वे, हरी झंडी का इंतजार 

हिमाचल बजट सत्र : कर्मचारियों और पेंशनर का 9651 करोड़ रुपए एरियर बकाया 

शिमला में सिक्योरिटी गार्ड के 120 पदों पर होगी भर्ती, 10वीं पास को मौका

बजट सत्र : बल्क ड्रग पार्क निर्माण में देरी पर सदन में हंगामा, विपक्ष का वॉकआउट
हिमाचल : ITI पास को नौकरी का मौका, इन 400 पदों पर होगी भर्ती

बजट सत्र : पुश्तों से हिमाचल के निवासी, फिर भी जमीन खरीदने की अनुमति नहीं

कांगड़ा : सिक्योरिटी गार्ड व सुपरवाइजर के 100 पदों पर भर्ती, 19500 रुपए तक सैलरी
SMC, IT टीचर, आंगनबाड़ी, आशा वर्कर, पंप ऑपरेटर सहित इनका मानदेय बढ़ा

‘हिमकेयर’ और ‘सहारा’ योजना को लेकर बड़ी अपडेट- डिटेल में पढ़ें
हिमाचल : पंचायत प्रतिनिधियों का बढ़ा मानदेय, मनरेगा दिहाड़ी में भी बढ़ोतरी
हिमाचल और देश दुनिया से जुड़ी हर बड़ी अपडेट के लिए जुड़ें हमारे फेसबुक पेज से यहां करें क्लिक- https://www.facebook.com/ewn24
Categories
TRENDING NEWS Top News Himachal Latest Kangra State News

दुनिया को अलविदा कह गया देश सेवा में जुटा कांगड़ा का जवान हैप्पी,  सीएम ने जताया दुख

नगरोटा बगवां के लिल्ली के थे रहने वाले
नगरोटा बगवां। देश सेवा में जुटा कांगड़ा जिला का एक और जवान दुनिया को अलविदा कह गया। नगरोटा बगवां के लिल्ली गांव के हैप्पी (25) लेह बॉर्डर पर तैनात थे। सोमवार को जवान हैप्पी ने अंतिम सांस ली।  मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने जवान हैप्पी के निधन पर शोक जताया है।
हिमाचल : शराब के पैसे से बहेगी दूध की गंगा, 90 करोड़ रुपए से अधिक हो चुके हैं इकट्ठे
उन्होने सोशल मीडिया पर पोस्ट डालकर लिखा कि वीरभूमि कांगड़ा के नगरोटा बगवां के रहने वाले भारतीय सेना के वीर जवान हैप्पी सिंह की देश सेवा के दौरान ग्लेशियर में मृत्यु की दुखद खबर मिली।
शूरवीर हैप्पी सिंह जी को नमन। देश सदैव उनके व उनके परिवार के प्रति ऋणी रहेगा। शोकाकुल परिजनों के प्रति गहरी संवेदनाएं। ईश्वर हैप्पी सिंह जी को श्रीचरणों में स्थान दें एवं परिवार को इस मुश्किल क्षणों में संबल प्रदान करें।
बता दें कि लिल्ली गांव निवासी हैप्पी करीब चार साल से सेना में भर्ती हुए थे। हैप्पी, मार्च 2020 में सेना में भर्ती होकर 26 पंजाब में सेवाएं दे रहे थे। वर्तमान में वह लेह बॉर्डर में तैनात थे।
चार दिन पहले हैप्पी की अचानक तबीयत बिगड़ गई। बताया जा रहा है कि ब्रेन हैमरेज के चलते जवान हैप्पी की तबीयत बिगड़ी। उन्हें अस्पताल ले जाया गया।
सरहद पर दुश्मनों से जंग लड़ने वाला जाबांज तीन दिन तक अस्पताल में जिंदगी और मौत से जंग लड़ता रहा, लेकिन सोमवार 19 फरवरी को हैप्पी ने अंतिम सांस ली।
जवान हैप्पी के दुखद निधन से पिता विनीत व माता शम्मा पर दुखों का पहाड़ टूट गया है। वह माता-पिता के इकलौता बेटे थे। हैप्पी की अभी शादी नहीं हुई थी। माता-पिता की बेटे के सिर पर सेहरा बंधे देखने की हसरत अधूरी रह गई। जवान हैप्पी की एक छोटी बहन काजल है।
10 माह में 9 करोड़ से अधिक बोतल शराब गटक गए हिमाचली-मिल्क सेस से अच्छी कमाई

 

SMC शिक्षकों की दो टूक, नियमित करने का करो ऐलान, तभी स्कूलों का करेंगे रुख

हमीरपुर : प्रशिक्षु और सुपरवाइजर के 300 पदों पर भर्ती, इंटरव्यू 21 को

ऊना : नियमित आधार पर भरे जाएंगे सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर के 160 पद 

हिमाचल बजट : ‘हिमकेयर’ और ‘सहारा’ योजना को लेकर बड़ी अपडेट- डिटेल में पढ़ें

कांगड़ा : सिक्योरिटी गार्ड व सुपरवाइजर के 100 पदों पर भर्ती, 19500 रुपए तक सैलरी

मौसम अलर्ट : डीसी कांगड़ा ने जारी की एडवाइजरी, इन नंबर पर करें संपर्क

हिमाचल बजट : शादी सहित अन्य समारोह के लिए डिपुओं से खरीद सकेंगे सरसों तेल और रिफाइंड

हिमाचल : ITI पास को नौकरी का मौका, इन 400 पदों पर होगी भर्ती

हिमाचल बजट : SMC, IT टीचर, आंगनबाड़ी, आशा वर्कर, पंप ऑपरेटर सहित इनका मानदेय बढ़ा

विक्रमादित्य को उदयपुर फैमिली कोर्ट से झटका : पत्नी को हर माह देने होंगे 4 लाख

हिमाचल बजट : कर्मचारियों और पेंशनरों को DA का ऐलान, एरियर पर भी बड़ी अपडेट

हिमाचल में बहुत भारी बर्फबारी का अलर्ट, बारिश और तेज हवाएं चलने की भी संभावना

हिमाचल बजट : ‘हिमकेयर’ और ‘सहारा’ योजना को लेकर बड़ी अपडेट- डिटेल में पढ़ें

हिमाचल बजट : पदक विजेता खिलाड़ियों की पुरस्कार राशि बढ़ी, डाइट मनी में भी बढ़ोतरी
हिमाचल बजट : वन रक्षकों के 100 पद भरने का ऐलान, विधवाओं के बच्चों को फ्री शिक्षा

हिमाचल बजट : 6 हजार नर्सरी टीचर की होगी भर्ती, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को भी मिलेगा मौका
हिमाचल बजट : पंचायत प्रतिनिधियों का बढ़ा मानदेय, मनरेगा दिहाड़ी में भी बढ़ोतरी

हिमाचल और देश दुनिया से जुड़ी हर बड़ी अपडेट के लिए जुड़ें हमारे फेसबुक पेज से यहां करें क्लिक- https://www.facebook.com/ewn24