-
Himachal Latest
-
live videos
- कांगड़ा : रैहन ग्राउंड में थी नड्डा की रैली, पास ही हो रही थी बिजली चोरी, 10 हजार जुर्माना
-
Trending News
शिमला। हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने राजभवन पहुंचकर अपना इस्तीफा सौंप दिया है। उन्होंने राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर राज्यपाल को अपना इस्तीफा सौंपा है। राज्यपाल ने इसे स्वीकार कर लिया है।
राज्यपाल ने मंत्रिपरिषद की सलाह के अनुसार, हिमाचल प्रदेश विधानसभा को तत्काल प्रभाव से भंग कर दिया है। उन्होंने जयराम ठाकुर के नेतृत्व वाली राज्य की वर्तमान सरकार से अनुरोध किया है कि वह पद पर बने रहें और अपने कार्यों का निर्वहन तब तक करें जब तक कि नई विधानसभा का गठन न हो जाए और नई सरकार न बन जाए। इस संबंध में राजभवन से अधिसूचना जारी कर दी गई है।
शिमला। हिमाचल विधानसभा चुनाव के नतीजों में कांग्रेस पार्टी ने बहुमत हासिल कर लिया है। कांग्रेस ने 68 में से 40 सीट पर जीत दर्ज की है। बहुमत को 35 का आंकड़ा जरूरी है। कांग्रेस यह आंकड़ा पार कर गई है। भाजपा ने 22 सीटें जीत ली हैं और 3 पर आगे है। तीन पर आजाद जीते हैं। अब तक 65 सीटों का परिणाम घोषित हो गया है। 3 पर प्रक्रिया जारी है।
बैजनाथ से कांग्रेस के किशोरी लाल 3446 मतों से जीते हैं। आनी भाजपा के लोकेंद्र कुमार 6778, बल्ह से भाजपा के इंद्र सिंह 1307, भरमौर से भाजपा के डॉ. जनक राज 5172, चंबा से कांग्रेस के नीरज नैय्यर 7782, चिंतपूर्णी से कांग्रेस के सुदर्शन सिंह बबलू 4,858, चुराह से भाजपा के हंस राज 2642, देहरा आजाद होशियार सिंह 3877, धर्मशाला से कांग्रेस प्रत्याशी सुधीर शर्मा 3285 मतों से जीत गए हैं।
गगरेट से कांग्रेस चैतन्य शर्मा 15685, हमीरपुर से आजाद आशीष शर्मा 12899 , जसवां परागपुर से भाजपा के बिक्रम सिंह 1789, जुब्बल कोटखाई से कांग्रेस के रोहित ठाकुर 5069, करसोग से भाजपा के दीप राज 10534, कसुम्पटी से कांग्रेस के अनिरूद्ध सिंह 8655 और किन्नौर से कांग्रेस के जगत सिंह नेगी 6964 मतों से जीत गए हैं।
कुल्लू से कांग्रेस के सुंदर सिंह ठाकुर 4103, लाहौल स्पीति से कांग्रेस के रवि ठाकुर 1616, मंडी से भाजपा के अनिल शर्मा 10006, नाचन से भाजपा के विनोद कुमार 8956, नगरोटा बगवां से कांग्रेस के आरएस बाली 15892, नालागढ़ से आजाद केएल ठाकुर 13264, नूरपुर से भाजपा के रणबीर सिंह 18752, पच्छाद से भाजपा की रीना कश्यप 3857 और पांवटा साहिब से भाजपा के सुखराम चौधरी 8596 मतों से जीते।
सरकाघाट से भाजपा के दलीप ठाकुर ने 1807, शाहपुर से कांग्रेस के केवल सिंह पठानिया ने 12243, शिलाई से कांग्रेस के हर्षवर्धन चौहान ने 382, शिमला से कांग्रेस के हरीश जनार्था ने 3037, शिमला ग्रामीण से विक्रमादित्य सिंह ने 13860, सोलन से कांग्रेस के धनी राम शांडिल ने 3858, सुजानपुर से कांग्रेस राजेंद्र राणा ने 399, सुंदरनगर से भाजपा के राकेश जंबाल ने 8125, दून से कांग्रेस के राम कुमार ने 6811, ज्वालामुखी से कांग्रेस के संजय रत्न ने 6404 व कांगड़ा से भाजपा के पवन कुमार काजल 19834 मतों से जीत दर्ज की है।
अर्की से कांग्रेस के संजय 4822, बंजार से भाजपा के सुरिंद्र शौरी 4334, डलहौजी से भाजपा के डीएस ठाकुर 9918, फतेहपुर से कांग्रेस के भवानी पठानिया 7354, हरोली से कांग्रेस के मुकेश अग्निहोत्री 9148, इंदौरा से कांग्रेस के मलेंद्र राजन 2250, जवाली से कांग्रेस के चंद्र कुमार 3031, जोगिंद्रनगर से भाजपा के प्रकाश प्रेम कुमार 4339, रामपुर से कांग्रेस के नंद लाल 567, रोहड़ू से कांग्रेस के मोहन लाल ब्राक्टा 19339, ठियोग से कांग्रेस के कुलदीप सिंह पठानिया 5269 व मनाली से कांग्रेस के भुवनेश्वर गौड़ 2957, पालमपुर से कांग्रेस प्रत्याशी आशीष बुटेल ने 5328 मतों से जीते हैं।
भटियात से कांग्रेस के कुलदीप सिंह पठानिया ने 1567, जयसिंहपुर से कांग्रेस के यादविंदर गोमा ने 2696, कुठलैहड़ से कांग्रेस के दविंद्र कुमार ने 7579, ऊना से भाजपा के सतपाल सिंह सत्ती ने 1736 मतों से जीत हासिल की है। दरंग से भाजपा के पूर्ण चंद ने कांग्रेस के दिग्गज नेता कौल सिंह ठाकुर को 618 मतों से हराया है। कसौली से कांग्रेस के विनोद सुल्तानपुरी ने भाजपा के राजीव सैजल को 6768 मतों से शिकस्त दी है।
बिलासपुर से भाजपा के त्रिलोक जंबाल 276, सराज से जयराम ठाकुर 38183, श्रीनैना दैवी से भाजपा के रणधीर शर्मा 171 मतों से जीते।
धर्मपुर। हिमाचल के मंडी जिला की धर्मपुर सीट पर कांग्रेस ने 30 साल बाद वापसी की है। कांग्रेस प्रत्याशी चंद्रशेखर ने भाजपा प्रत्याशी रजत ठाकुर को करीब 2800 मतों से हराया है। 14 राउंड की मतगणना में चंद्रशेखर को 29,621 और रजत ठाकुर को 26,814 मत मिले।
रजत ठाकुर जलशक्ति मंत्री महेंद्र सिंह ठाकुर के पुत्र हैं। इस बार महेंद्र सिंह ठाकुर ने चुनाव न लड़ कर अपने बेटे को चुनावी मैदान में उतारा है। महेंद्र सिंह ठाकुर 1990 से 2017 तक लगातार जीतते आए हैं।
महेंद्र सिंह ठाकुर ने 1985 में आजाद प्रत्याशी के तौर पर चुनाव लड़कर जीता था। 1993 में महेंद्र सिंह कांग्रेस की टिकट पर चुनाव लड़े और जीते। 1998 में महेंद्र सिंह ठाकुर ने हिमाचल विकास कांग्रेस की टिकट पर चुनाव लड़ा था और जीते थे। 2003 में लोकतांत्रिक मोर्चा हिमाचल की टिकट पर चुनाव लड़कर जीते थे। 2007 से 2017 तक भाजपा प्रत्याशी के तौर पर चुनाव जीते थे।
इस बार उन्होंने चुनाव नहीं लड़ा और अपने बेटे रजत ठाकुर को चुनावी मैदान में उतारा था। रजत ठाकुर टिकट मिलने का विरोध घर से ही शुरू हो गया था। उनकी बहन ने ही टिकट मिलने का विरोध किया था। हालांकि बाद में पिता महेंद्र सिंह ठाकुर, रजत ठाकुर और उनकी बहन वंदना एक मंच दिखे थे। पर रजत ठाकुर पिता की राजनीतिक विरासत संभाल नहीं पाए और जीत न सके।
मतगणना दोबारा करवाने की उठी मांग
कांगड़ा। हिमाचल विधानसभा चुनावों को लेकर मतगणना जारी है इसी बीच कांगड़ा में उस समय हड़कंप मच गया जब पॉलिटेक्निक कॉलेज में बने मतगणना केंद्र में बिल्डिंग गिरने की खबर फैल गई। हालांकि, बिल्डिंग गिरने जैसी कोई घटना नहीं हुई है।
एसडीएम कांगड़ा ने इस बात की पुष्टि की है कि मतगणना केंद्र में टाइलें टूटी हैं जिसकी वजह से लोग डर गए और कुछ लोगों ने अफवाह फैला दी कि यहां पर बिल्डिंग गिरी है। मतगणना को कुछ देर के लिए रोका गया लेकिन स्थित ठीक होते ही फिर से इसे शुरू कर दिया गया। डीसी कांगड़ा भी मामले का जायजा लेने मौके पर पहुंच गए हैं।
बता दें कि लोगों का कहना है कि जिस कमरे में मतगणना हो रही है वहां का लेंटल गिर गया। मौके पर भगदड़ मच गई और लोग बाहर की तरफ भागे। हालांकि जानमाल का कोई नुकसान नहीं हुआ है लेकिन लोगों ने मतगणना दोबारा करवाने की बात की है।
असुरक्षित भवन में मतगणना करवाने को लेकर भी सवाल उठाए गए हैं। कुछ लोगों का कहना है कि मशीनें टूट भी गई हैं। उधर, कांग्रेस प्रत्याशी सुरेंद्र काकू भी मौके पर हैं और दोबारा चुनाव करवाने की मांग कर रहे हैं
इससे पहले हिमाचल विधानसभा चुनाव में भाजपा का खाता खुला था। भाजपा ने सुंदनगर सीट पर जीत दर्ज की थी। सुंदरनगर विधानसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी राकेश जंबाल ने करीब 7 हजार 825 मतों से जीत दर्ज की है। 9 राउंड की मतगणना मे राकेश जंबाल को 28413 और कांग्रेस प्रत्याशी सोहन लाल को 20588 मत मिले।
मंडी। हिमाचल विधानसभा चुनाव में भाजपा का खाता खुल गया है। भाजपा ने एक सीट पर जीत दर्ज कर ली है। सुंदरनगर विधानसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी राकेश जंबाल ने करीब 7 हजार 825 मतों से जीत दर्ज की है। 9 राउंड की मतगणना मे राकेश जंबाल को 28413 और कांग्रेस प्रत्याशी सोहन लाल को 20588 मत मिले।
अब तक के रुझानों में भाजपा ने एक सीट पर जीत दर्ज की है। साथ ही 30 सीटों पर आगे है। कांग्रेस 34 सीटों पर आगे चल रही है। तीन पर आजाद ने बढ़त बनाई है।
शिमला। हिमाचल विधानसभा चुनाव के लिए आज मतगणना हो रही है। अब तक के रुझानों में हिमाचल में कांग्रेस और भाजपा के बीच कांटे की टक्कर चल रही है। भाजपा और कांग्रेस 32-32 व चार पर आजाद आगे हैं। हिमाचल के चंबा जिला के डलहौजी विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस नेत्री आशा कुमारी भाजपा प्रत्याशी डीके ठाकुर से 2821 मतों से पीछे चल रही हैं। तीन राउंड की मतगणना में आशा कुमारी को 8544 मत मिले हैं। वहीं, भाजपा डीके ठाकुर 11365 मत ले गए हैं।
दरंग में कांग्रेस के दिग्गज नेता कौल सिंह ठाकुर 1230 मतों से पीछे हैं। 6 राउंड की मतगणना में कौल सिंह ठाकुर को 11875 और भाजपा प्रत्याशी पूर्ण चंद को 13106 मत मिले हैं। हिमाचल में अब तक के रुझानों में कांग्रेस 33 और भाजपा 31 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है। साथ ही चार पर आजाद आगे हैं।
फतेहपुर। हिमाचल के कांगड़ा जिला के फतेहपुर विधानसभा क्षेत्र में मुकाबला रोचक हो गया है। यहां पर अभी तक दो राउंड की मतगणना पूरी हो चुकी है।
दो राउंड की मतगणना में कांग्रेस प्रत्याशी भवानी सिंह पठानिया भाजपा प्रत्याशी राकेश पठानिया से 11 मतों से आगे हैं। दूसरे राउंड की मतगणना तक भवानी पठानिया को 5347 और राकेश पठानिया को 5336 मत मिले हैं। कृपाल सिंह परमार 529 वोट प्राप्त कर सके हैं।
बता दें कि हिमाचल विधानसभा चुनाव में फतेहपुर की सीट भी हॉट सीट बनी हुई थी। क्योंकि भाजपा सरकार में वन मंत्री राकेश पठानिया नूरपुर की जगह फतेहपुर से चुनाव लड़ रहे हैं। फतेहपुर में मतगणना के पहले राउंड में भी भाजपा प्रत्याशी राकेश पठानिया पीछे चल रहे थे।
पहले राउंड में कांग्रेस के भवानी पठानिया को 2667, भाजपा के राकेश पठानिया को 2495 और कृपाल परमार को 183 मत मिले हैं। दूसरे राउंड में भवानी पठानिया को 2680 और राकेश पठानिया को 2841 मत मिले हैं। साथ ही कृपाल परमार 346 मत ले सकें हैं।