Categories
Top News Himachal Latest KHAS KHABAR Shimla State News

शिमला रिज पर पर्यटकों ने खूब खेली होली, ओक ओवर में भी जमा रंग

रिज पर डीजे की धुनों पर थिरके लोग

शिमला। देशभर में आज होली का पर्व धूमधाम से मनाया जा रहा है। प्रदेश की राजधानी शिमला में भी होली के मौके पर लोगों में जश्न का माहौल है। शिमला के रिज पर पर्यटकों और स्थानीय लोगों ने खूब मस्ती की। शिमला आए पर्यटक होली के रंगों में डूबे नजर आए। शिमला के ऐतिहासिक रिज पर पर्यटक और स्थानीय लोग एक दूसरे को रंग लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं। वहीं, डीजे की धुन पर थिरकते भी नजर आए।

शिमला में विदेशी पर्यटक भी होली के रंग में रंगे नजर आए। शिमला होली मनाने पहुंचे पर्यटकों ने बताया कि वह शिमला में खासतौर पर होली मनाने के लिए आए हैं। यहां का वातावरण मौसम और सुंदरता और होली उनके लिए काफी खास है।

 

भाजपा में शामिल होने के बाद शिमला पहुंचे 6 बागी और 3 निर्दलीय, हुआ स्वागत

 

वहीं, मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने ओक ओवर में होली खेली और नाटी डाली। सीएम ने प्रदेश वासियों को होली की शुभकामनाएं दीं।

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रतिभा सिंह व लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह भी ओक ओवर पहुंचे और मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू व अन्य के साथ होली खेली।

विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप पठानिया पर भी होली का रंग चढ़ा। वह भी ओकओवर पहुंचे और होली का लुत्फ उठाया‌।

 

 

Categories
Top News Himachal Latest KHAS KHABAR Shimla State News

शिमला : एक दिन की ब्रेक के बाद फिर बर्फबारी शुरू, रिज पर झूमे पर्यटक

लोगों ने नाच-गाकर खूब की मस्ती

शिमला। एक दिन ब्रेक के बाद शिमला सहित हिमाचल प्रदेश के ऊंचाई वाले इलाकों में एक बार फिर से बर्फबारी का दौर शुरू हो गया है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला की अपडेट के अनुसार आज से 5 फरवरी तक मौसम के खराब रहने का अनुमान है। आज यानी तीन फरवनी और कल चार फरवरी को प्रदेश के ऊंचाई वाले इलाकों में भारी बर्फबारी को लेकर मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने अलर्ट जारी किया है।

हमीरपुर : खाद्य आपूर्ति विभाग के नहीं 5 हजार रिश्वत लेते पकड़े कर्मचारी

 

शिमला में जैसे ही बर्फबारी का दौर शुरू हुआ तो रिज पर पर्यटक खुशी से झूम उठे। पर्यटकों ने नाच-गाकर बर्फबारी का स्वागत किया। रिज पर पर्यटक बर्फबारी का आनंद उठाते हुए नजर आए। शिमला घूमने पहुंचे पर्यटकों ने अपने अनुभव सांझा करते हुए बताया कि पहली बार इस तरह की बर्फ गिरते हुए देख रहे हैं। शिमला का ट्रिप सफल हो गया है।

पालमपुर : बेकाबू ट्रक का कहर, सब्जी खरीद रही महिला को रौंदा, 9 साल की बच्ची सहित 3 घायल

 

ताजा बर्फबारी के कारण हिमाचल प्रदेश में कड़ाकेदार ठंड पड़ रही है। 2 दिन पहले ही प्रदेश के ऊंचाई वाले इलाकों में भारी बर्फबारी देखने को मिली थी और अब एक बार फिर से बर्फबारी शुरू हो गई है, जिससे स्थानीय लोगों की परेशानियां भी बढ़ गई है।

HRTC का प्लान 350….ड्राइवर, कंडक्टर की होगी भर्ती, आएंगी इलेक्ट्रिक बसें

 

प्रदेश में भारी बर्फबारी के कारण 4 एनएच सहित 504 सड़कें यातायात के लिए बाधित हैं, जबकि कई क्षेत्रों में बिजली और पानी भी गुल है। हालांकि लोक निर्माण विभाग सड़कों को बहाल करने में जुटा हुआ है और 250 मशीन बर्फबारी हटाने के लिए लगाई गई है। फिलहाल 5 फरवरी तक प्रदेश के ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी का सिलसिला जारी रहेगा।

हिमाचल में रात के अंधेरे में भी लगेगा नल, क्यों बोले मुकेश अग्निहोत्री-पढ़ें खबर

हिमाचल : 7 तक चलेगा बारिश और बर्फबारी का दौर, इसके बाद मौसम साफ

Himachal के तीन जिलों में ओलावृष्टि, चिड़गांव में भारी बर्फबारी रिकॉर्ड

ऊना निजी बस ऑपरेटर वेलफेयर सोसाइटी की कार्यकारिणी घोषित

हिमाचल प्रदेश लोक सेवा आयोग ने यह रिजल्ट किया घोषित, डिटेल में जानें

Budget 2024 : आशा, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, सहायिकाओं को बड़ी राहत-जानें मुख्य बातें

हिमाचल : चार HPAS अफसरों का तबादला, दो को अतिरिक्त कार्यभार
वन मित्र योजना : मंडी में फिजिकल टेस्ट की तिथियां घोषित- डिटेल में जानें

चंबा में 10वीं पास के लिए नौकरी का मौका, सिक्योरिटी गार्ड के पदों पर होगी भर्ती
हिमाचल प्रदेश विधानसभा सचिवालय में नौकरी का मौका : भरे जाएंगे ये 34 पद

धर्मशाला : जेबीटी के इन पदों के लिए 8 और 9 फरवरी को होगी काउंसलिंग
हमीरपुर से वृंदावन के लिए HRTC बस सेवा शुरू, जानिए रूट और समय
हिमाचल और देश दुनिया से जुड़ी हर बड़ी अपडेट के लिए जुड़ें हमारे फेसबुक पेज से यहां करें क्लिक- https://www.facebook.com/ewn24
Categories
Top News Himachal Latest KHAS KHABAR Shimla State News

शिमला रिज पर भारतीय सेना के जवानों के करतब देख रह जाएंगे दंग-देखें वीडियो

 सेना दिवस के उपलक्ष्य पर किया गया आयोजन

 

शिमला। सेना दिवस के उपलक्ष्य पर आयोजित Know Your Army कार्यक्रम के तहत रिज पर भारतीय सेना के जवानों ने साहसिक करतब दिखाए। काफी संख्या में स्थानीय लोगों और पर्यटकों ने इसका लुत्फ उठाया। जवानों के करतब देखकर लोग दांतों तले उंगली दबाने के मजबूर हो गए।
बता दें कि रविवार को शिमला के अन्नाडेल आर्मी ग्राउंड में शिमला आर्मी ट्रेंनिंग कमांड द्वारा कार्यक्रम का आयोजन किया था।

हिमाचल : SMC टीचर का ऐलान, 25 तक लो नियमितीकरण का फैसला- नहीं तो

राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया था। भारतीय सेना ने इस बार स्थापना दिवस की थीम “Know Your Army” यानी ‘अपनी सेना को जाने’ रखी है, जिसका मकसद देश की रक्षा में 24 घंटे जुटे जवानों और सैनिकों के मनोबल को बढ़ाने के साथ साथ आम लोगों के मन में देश की सेना के प्रति सम्मान पैदा करना रहा और उनकी कार्य कुशलता को जानना है। यह स्टंट कड़े अभ्यास के बाद और विशेषज्ञों की देखकर में किए जाते हैं। आप घर पर इन्हें करने की कोशिश न करें।

कुठेहड़ पंचायत मामला : सच में उपप्रधान दोषी या राजनीति की चढ़ी बलि, आप करें तय

हिमाचल में बेरोजगार युवक दें ध्यान, 70 बस रूटों के लिए ऑनलाइन आवेदन शुरू

कांगड़ा: 21 क्विंटल मक्खन से हुआ मां बज्रेश्वरी की पावन पिंडी का श्रृंगार, घृत मंडल शुरू

हिमाचल : मिड डे मील वर्कर को बड़ी राहत, सरकार ने लिया यह फैसला

Himachal में ATS सुविधा होगी शुरू, फिटनेस में दो बार फेल तो कबाड़ में जाएगी गाड़ी

हिमाचल जेल वार्डर भर्ती : शिमला, मंडी और धर्मशाला में फिटनेस टेस्ट, 17 जनवरी से शुरू

हिमाचल  : एक्साइज एंड टैक्सेशन डिपार्टमेंट को लेकर बड़ा फैसला
Categories
TRENDING NEWS Top News Himachal Latest Shimla State News

शिमला विंटर कार्निवल : रिज पर डॉग शो ने जीता पर्यटकों का दिल

देखने के लिए स्थानीय लोगों की भी उमड़ी भीड़

शिमला। हिमाचल की राजधानी शिमला में इन दिनों विंटर कार्निवल की धूम मची हुई है। बाहरी राज्यों से पर्यटक भारी संख्या में शिमला पहुंच रहे हैं और विंटर कार्निवल का लुत्फ उठा रहे हैं। विंटर कार्निवल में सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ दूसरे कार्यक्रम लोगों का खूब मनोरंजन कर रहे हैं।

ITI पास युवाओं के लिए रोजगार का मौका : सुंदरनगर में होंगे इंटरव्यू

 

विंटर कार्निवल के चौथे दिन वीरवार को रिज पर डॉग शो का आयोजन किया गया। इस शो में शहर के विभिन्न क्षेत्रों से आए 11 कुत्तों ने भाग लिया।

इसमें लोगों द्वारा पालतू कुत्तों की विभिन्न ब्रीड को लाया गया था। डॉग शो में कुत्तों को तीन वर्गों में बांटा गया था। जिसमें स्मॉल, मीडियम व लार्ज शामिल है।

Job Alert सोलन : सिक्योरटी गार्ड व सुपरवाइजर के पदों पर भर्ती, 30 दिसंबर को इंटरव्यू

 

इस दौरान लार्ज वर्ग में तीन, मीडियम में पांच व स्मॉल में तीन कुत्तों ने हिस्सा लिया। शो में एक-एक कर कुत्तों ने रैंप वॉक किया।

रैंप वॉक की शुरुआत स्मॉल वर्ग से की गई जिसमें मफी नाम के कुत्ते ने वॉक कर लोगों को अपनी ओर आकर्षित किया। इसकी क्यूटनेस व वॉक को देख लोग इसकी तस्वीरें खींचने लगे।

इसी तरह एक-एक कर सभी कुत्तों ने रैंप वॉक किया। कई लोगों ने अपने कुत्तों को बैठने, हैंड शेक करने के लिए भी कहा और वह कुत्ते भी उनकी हर बात को मान रहे थे।

कांगड़ा : डाकघरों में आधार कार्ड अपडेट करने को चलेगा विशेष अभियान

 

सभी कुत्ते लोगों को अपना-अपना करतब दिखा रहे थे। शो को देखने के लिए रिज पर लोगों की काफी भीड़ उमड़ी। खासकर छोटे बच्चों को यह डॉग शो काफी पसंद आ रहा था।

इस दौरान नगर निगम महापौर सुरेंद्र चौहान व पार्षद भी विशेष रूप से मौजूद रहे। इस दौरान वीपीएचओ, नगर निगम शिमला नीरज मोहन ने कहा कि विंटर कार्निवल में डॉग शो का आयोजन किया गया। इसमें कुत्तों की विभिन्न ब्रीड ने भाग लिया।

कांगड़ा : बैंकिंग सेक्टर में नौकरी का मौका, 180 पदों पर भर्ती-25 हजार तक सैलरी

 

इसमें सभी कुत्ते शिमला के विभिन्न क्षेत्रों से आए थे। इस शो के माध्यम से लोगों को यह संदेश दिया गया कि शहर को गंदा न करें। अगर किसी ने कुत्ता या कोई जानवर पाला है तो यहां-वहां गंदगी न फैलाएं। शहर को साफ-सुथरा बनाए रखने में अपना योगदान दें।

 

Job Alert सोलन : सिक्योरटी गार्ड व सुपरवाइजर के पदों पर भर्ती, 30 दिसंबर को इंटरव्यू

Job Alert : चंबा और घुमारवीं में इन 400 पदों के लिए होंगे साक्षात्कार, 10वीं पास को मौका

शाहपुर की युवती काम करने गई थी दुबई, हुई लापता-एजेंट के खिलाफ शिकायत
HPCU : पुस्तकालय और सूचना विज्ञान विभाग को मिला साढ़े 4 लाख का ओपन स्कॉलरशिप सीड अवार्ड

Job Alert हमीरपुर : सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर के 100 पदों पर भर्ती, 19 हजार तक सैलरी

Job Breaking : हिमाचल प्रदेश लोक सेवा आयोग ने इन पदों पर निकाली भर्ती-जानें

बैजनाथ-पपरोला से कांगड़ा और जोगिंद्रनगर चलेंगी ट्रेन, यह रहेगी टाइमिंग
हमीरपुर : बद्दी की कंपनी भरेगी एसोसिएट्स और ट्रेनी के पद, नादौन में इंटरव्यू
Categories
Top News Himachal Latest KHAS KHABAR Shimla State News

मुख्यमंत्री सुखविंदर सुक्खू ने रिज पर रेड रन मैराथन को दिखाई हरी झंडी

राज्य एड्स कंट्रोल सोसाइटी के द्वारा की गई है आयोजित

शिमला। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने रविवार को ऐतिहासिक रिज से रेड रन मैराथन को हरी झंडी दिखाई। यह मैराथन राज्य एड्स कंट्रोल सोसाइटी के द्वारा एचआईवी एड्स के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए आयोजित की गई है। इस दौरान उनके साथ स्वास्थ्य मंत्री डॉ. धनीराम शांडिल, सीपीएस संजय अवस्थी भी मौजूद रहे।

नूरपुर में वन माफिया पर बड़ी कार्रवाई, ट्रक से बिरोजा के 478 टीन बरामद-3 गिरफ्तार

मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि हिमाचल प्रदेश में एड्स कंट्रोल के लिए एड्स कंट्रोल सोसाइटी बेहतरीन काम कर रही है। हिमाचल प्रदेश के करीब 75 लाख जनसंख्या में अनुमानित 7100 एड्स के मामले हैं। इनमें 5300 मामले कंफर्म हैं।

हिमाचल हाईकोर्ट में इन पदों पर निकली है भर्ती, जल्द करें आवेदन

 

उन्होंने कहा कि बीते कुछ समय में एड्स को लेकर जागरूकता बढ़ी है। लोग पहले एड्स की बीमारी के बारे में जिक्र करने में डर महसूस करते थे, लेकिन अब जागरूकता बढ़ाने के बाद लोग इस बीमारी की बात करने लगे हैं।

उन्होंने कहा कि समय पर यदि इस बीमारी का पता चल जाए, तो मरीज का इलाज करने में आसानी होती है। इससे मरीज की उम्र को दवा के द्वारा बढ़ाया जा सकता है।

हिमाचल : इन दो जिलों में होगी ITBP कांस्टेबल के 43 पदों पर भर्ती, हो जाएं तैयार

 

वहीं, हिमाचल प्रदेश में आई आपदा के लिए प्रदेश सरकार की ओर से विशेष राहत पैकेज जारी करने पर मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार प्रभावितों तक राहत पहुंचने के लिए प्रतिबद्धता के साथ काम कर रही है। उन्होंने कहा कि इस विशेष पैकेज में कहां किस तरह कट लगाया जाना है, इस पर भी उनका पूरा ध्यान है।

हिमाचल पुलिस को मिले 1093 जवान, दीक्षांत परेड समारोह में पहुंचे मुख्यमंत्री सुक्खू 

हिमाचल जेबीटी टेट नवंबर 2022: 15 अक्टूबर को होगी विशेष परीक्षा-बीएड नहीं होंगे पात्र

सोलन : प्रतियोगिता में भाग लेने आए महाराष्ट्र के बैडमिंटन खिलाड़ी को पड़ा दिल का दौरा

 

शिमला सचिवालय में तैनात कर्मचारी ने दे दी जान, सुंदरनगर के थे रहने वाले 

 

हिमाचल में हिमपात का दौर शुरू : स्पीति घाटी में सीजन की पहली बर्फबारी, सैलानियों के चेहरे खिले

ABHA कार्ड क्या है, जानिए इसके फायदे और कैसे बना सकते हैं पढ़ें डिटेल

 

 

हिमाचल : 12वीं कक्षा में टॉप करने वाले छात्रों के साथ उनके टीचर भी होंगे सम्मानित

 

दिल्ली से सीधे मनाली पहुंचेगी HRTC वोल्वो बस : ढाई माह बाद फिर शुरू हुई सेवा

हिमाचल : धर्मशाला के डॉ मलकीयत सिंह को NSS अवॉर्ड, राष्ट्रपति ने किया प्रदान

पितृपक्ष 2023 शुरू : श्राद्ध के दौरान ध्यान रखें कुछ बातें, क्या करें-क्या न करें जानें

हिमाचल में ड्राइंग मास्टर और शारीरिक शिक्षक भर्ती को लेकर बड़ी अपडेट
हिमाचल और देश दुनिया से जुड़ी हर बड़ी अपडेट के लिए जुड़ें EWN24 NEWS की वेबसाइट https://ewn24.in/ फेसबुक https://www.facebook.com/ewn24 और यूट्यूब https://www.youtube.com/@ewn24news/videos के साथ

 

Categories
TRENDING NEWS Top News Himachal Latest Shimla State News

शिमला : रिज पर मनाया हिमाचल दिवस, शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने फहराया तिरंगा

विभिन्न स्कूलों के छात्रों ने प्रस्तुत किए सांस्कृतिक कार्यक्रम

शिमला। 76वां हिमाचल दिवस आज पूरे प्रदेश भर में हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है। राज्य स्तरीय कार्यक्रम जहां लाहौल-स्पीति में मनाया गया वहीं सभी जिलों में जिला स्तरीय कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। राजधानी शिमला में रिज पर हिमाचल दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यहां शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने रिज पर तिरंगा फहराया और परेड की सलामी ली।

हिमाचल दिवस पर कर्मचारियों और पेंशनरों को तोहफा, डीए की किस्त देने का ऐलान

रोहित ठाकुर ने रिज पर परेड का निरीक्षण किया जिसके बाद पुलिस, एनसीसी, एनएसएस, होमगार्ड की टुकड़ियों ने सलामी दी। इसके अलावा विभिन्न स्कूलों के छात्रों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए गए। साथ ही छात्रों द्वारा नुक्कड़ नाटक के माध्यम से नशे को लेकर भी लोगों को जागरूक किया गया।

इस मौके पर शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने कहा कि आज के दिन हिमाचल अस्तित्व में आया था और पूरे प्रदेश में हिमाचल दिवस को बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है। अस्तित्व में आने से लेकर अब तक हिमाचल प्रदेश में विकास में कई नए आयाम स्थापित किए हैं और आने वाले समय में भी हिमाचल विकास के पथ पर अग्रसर रहेगा।

काजा : महिलाओं को 1500 रुपए पेंशन को लेकर बड़ा ऐलान, जून से मिलेगी

उन्होंने कहा कि प्रदेश के सबसे दुर्गम क्षेत्र लाहौल-स्पीति के काजा में राज्यस्तरीय हिमाचल दिवस कार्यक्रम मनाया जा रहा हैं। जहां मुख्यमंत्री खुद शामिल हुए हैं। हिमाचल के एक सम्मान विकास में कांग्रेस सरकार विश्वास रखती है। हिमाचल प्रदेश अस्तित्व में आने से लेकर अब तक निरंतर विकास के पथ पर अग्रसर है।

प्रदेश में जहां पहले 200 शिक्षण संस्थान हुआ करते थे वहीं अब इनकी संख्या 15,000 से ऊपर हो गई है। कॉलेजों की संख्या में भी काफी इजाफा हुआ है और आने वाले समय में भी सरकार की प्राथमिकता रहेगी जो प्रदेश की मूलभूत आवश्यकताएं हैं उन्हें पूरा किया जाएगा।

हमीरपुर से नादौन नेशनल हाईवे पर यहां बंद रहेगा यातायात-पढ़ें पूरी खबर

प्रदेश में टनल बनाने के साथ पर्यटन को बढ़ावा देने की कोशिश की जा रही है और कांगड़ा को टूरिज्म कैपिटल बनाने की घोषणा मुख्यमंत्री ने की है इसके अलावा प्रदेश में फ़ॉर लाइन प्रोजेक्ट को तेजी से आगे बढ़ने के साथ हेलीपोर्ट बनाने पर भी काम किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू नई सोच के साथ आगे बढ़ रहे हैं हालांकि पूर्व सरकार द्वारा कर्ज में प्रदेश को डुबोया है।

डबल इंजन का राग अलापने वाली भाजपा प्रदेश पर 75 हजार करोड के ऋण और 11 हजार करोड़ की देनदारियां छोड़कर गए हैं। इसके बावजूद सरकार का प्रयास रहेगा कि प्रदेश को आत्मनिर्भर बनाने के साथ ही कर्ज के चक्कर से बाहर लाया जाए और आय के साधनों को बढ़ाने पर सरकार काम करेगी।

HRTC के बेड़े में शामिल हुई 11 वोल्वो बसें, डिप्टी सीएम ने दिखाई हरी झंडी

कालेश्वर महादेव बैसाखी मेले में टूटा झूला, गिरी युवती-गंभीर घायल

आज की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज़, लाइव न्यूज अपडेट पढ़ें https://ewn24.in/ पर,  ताजा अपडेट के लिए हमारा Facebook Page Like करें 
Categories
TRENDING NEWS Top News Himachal Latest Shimla State News

शिमला : रिज पर सजे स्वयं सहायता समूहों के उत्पाद, नाबार्ड का 5 दिवसीय मेला शुरू

प्रदेश के 30 स्वयं सहायता समूह व किसान संगठन ले रहे हिस्सा

शिमला। कृषि और ग्रामीण विकास बैंक (नाबार्ड), हिमाचल प्रदेश क्षेत्रीय कार्यालय-शिमला द्वारा स्वयं सहायता समूह एवं कृषक उत्पादक संघ के उत्पादों की पांच दिवसीय प्रदर्शनी का आगाज आज से शिमला के ऐतिहासिक रिज मैदान पर हो गया है। ये मेला आज से 3 मार्च तक चलेगा।

मनीष सिसोदिया की गिरफ्तारी का शिमला में विरोध, सड़कों पर उतरे ‘आप’ कार्यकर्ता 

मेले में नाबार्ड द्वारा समर्पित स्वयं सहायता समूहों के ग्रामीण महिलाओं और किसान उत्पादक संगठनों के किसानों द्वारा तैयार किए जा रहे उत्पादों की प्रदर्शनी लगाई गई है, जिसमे शॉल, पट्टू, टोपी, सदरी, अचार, शहद जैसे अन्य ग्रामीण निर्मित उत्पाद शामिल हैं।

नाबार्ड के क्षेत्रीय महाप्रबंधक डॉक्टर सुधांशु मिश्रा ने बताया कि मेले में पूरे हिमाचल प्रदेश के विभिन्न जिलों के लगभग 30 स्वयं सहायता समूह तथा किसान उत्पादक संगठन हिस्सा ले रहे हैं। शिमला में इस तरह के मेले नाबार्ड द्वारा कई वर्षों से लगाए जा रहे हैं। जिसमें स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं एवं कृषक उत्पादक संगठनों के उत्पादों को बेचने तथा खरीदने का अवसर दिया गया है।

पालमपुर होली महोत्सवः कलाकारों के ऑडिशन की तिथि तय-पढ़ें खबर

सुधांशु मिश्रा ने कहा कि दिवाली उत्सव मेला अक्तूबर में किया गया था जिसमें करीब 35 लाख की बिक्री हुई थी। इन मेलों के माध्यम से ग्रामीण स्वयं सहायता समूह की महिलाओं में उद्यमिता विकसित करना, इनके आत्मसम्मान को बढ़ाना, बाजार की पसंद के अनुसार अपने उत्पादों एवं उत्पाद की पैकेजिंग एवं ग्रेडिंग को बढ़ावा देना है।

आज की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज़, लाइव न्यूज अपडेट पढ़ें https://ewn24.in/ पर,  ताजा अपडेट के लिए हमारा Facebook Page Like करें