Categories
TRENDING NEWS Top News Himachal Latest Shimla State News

हिमाचल पुलिस भर्ती को लेकर बड़ी अपडेट, ‘सरकार गांव के द्वार’ कार्यक्रम होगा शुरू

मुख्यमंत्री सुखविंदर सुक्खू ने शिमला में दी जानकारी

शिमला। हिमाचल पुलिस में 1200 से अधिक कांस्टेबल के पदों पर भर्ती होनी है। इसमें महिलाओं के लिए 30 पद आरक्षित होंगे। सुक्खू सरकार ने पदों को भरने की मंजूरी प्रदान कर दी।

कैबिनेट बैठक के बाद मीडिया से बातचीत में मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि इस माह पुलिस भर्ती शुरू होगी। सरकार ने 20 हजार पदों पर भर्ती का फैसला लिया है। इसकी प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। (हिमाचल पुलिस)

Breaking हिमाचल कैबिनेट : हाटी समुदाय को एसटी का दर्जा देने की अधिसूचना जारी

मुख्यमंत्री सुखविंदर सुक्खू ने कहा कि कैबिनेट की बैठक में सोलर योजना को मंजूरी दी है। इसके तहत सरकार 6 कनाल (3 बीघा) जमीन के लिए प्रतिमाह 20 हजार रुपए देगी। एक साल में दो लाख 40 हजार हजार रुपए दिए जाएंगे। इससे युवाओं को रोजगार का अवसर मिलेगा।

बता दें कि  मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने धर्मशाला में सरकार के एक साल पूरे होने पर आयोजित कार्यक्रम में इस योजना को शुरू करने घोषणा की थी। जिसे आज की कैबिनेट में मंजूरी दे दी गई है।

हिमाचल में इलेक्शन कानूनगो, एक्सटेंशन ऑफिसर सहित इन पदों पर निकली भर्ती

वहीं, सुक्खू सरकार ने सरकार गांव के द्वार कार्यक्रम शुरू करने का भी फैसला लिया है। कार्यक्रम की  शुरुआत 8 जनवरी 2024 से होगी। साथ ही 12 फरवरी तक कार्यक्रम चलेगा।

इस कार्यक्रम के तहत सभी मंत्री, विधायक, विधानसभा चुनाव के प्रत्याशी रहे नेता एक दिन में दो पंचायत का दौरा करेंगे। सरकार द्वारा एक साल में किए कार्यों की जानकारी जनता को दी जाएगी। साथ ही आने वाली कल्याणकारी योजनाओं के बारे में भी जनता को बताया जाएगा।

कांगड़ा : बैंकिंग सेक्टर में नौकरी का सुनहरा मौका, 180 पदों पर होगी भर्ती

बैजनाथ-पपरोला से कांगड़ा और जोगिंद्रनगर के बीच दौड़ी ट्रेन, ये है टाइमिंग

हिमाचल : नए साल से सस्ती दरों पर मिलेंगे बागवानी उपकरण, खाद व कीटनाशक

Job : हिमाचल प्रदेश लोक सेवा आयोग ने इन पदों पर निकाली भर्ती-जानें

हमीरपुर व बिलासपुर जिला में भरे जा रहे खाली पद : रिटायर्ड पटवारी और कानूनगो करें आवेदन

हिमाचल घूमने का बना लें प्लान : निगम के सभी होटलों में 40 प्रतिशत तक छूट
हिमाचल : भाजपा के प्रकोष्ठ के संयोजक, सह संयोजक घोषित, दो सेवानिवृत्त IAS को भी सौंपी जिम्मेदारी

कांगड़ा : डाकघरों में आधार कार्ड अपडेट करने को चलेगा विशेष अभियान