Categories
Politics TRENDING NEWS Top News Himachal Latest Shimla State News

हिमाचल में एक बेटी पर मिलेंगे दो लाख, दो पर दिया जाएगा एक लाख रुपए का इंसेंटिव

शिमला में मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने की घोषणा

शिमला। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कन्या भ्रूण हत्या को रोकने के लिए बड़ी घोषणा की है। उन्होंने ऐलान किया कि अब एक बेटी (सिंगल गर्ल चाइल्ड) होने पर दो लाख और दूसरी बेटी का जन्म होने पर एक लाख रुपए का इंसेंटिव सरकार देगी।

HRTC ने जारी की फाइनल लगेज लिस्ट : जानें किस सामान की नहीं लगेगी टिकट, क्या जाएगा फ्री

पूर्व गर्भाधान और प्रसव पूर्व निदान तकनीक अधिनियम, 1994 पर शिमला में आयोजित दो दिवसीय कार्यशाला की शुरुआत के बाद मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने यह जानकारी दी। दो दिन की कार्यशाला के दौरान कन्या भ्रूण हत्या को रोकने और इस एक्ट को प्रभावी तरीके से लागू करने पर मंथन किया जाएगा।

मंडी : रिटायर शास्त्री चिंत राम के खाते में आए 36850 रुपए, खुशी से झूमा परिवार

मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि देश में लिंगानुपात में तीसरा स्थान हिमाचल का है। आज पंचायती राज संस्थाओं में 56 प्रतिशत महिलाएं हैं। महिलाओं के राजनीति में आने के कारण भ्रूण हत्या में कमी आई है। महिलाएं हर क्षेत्र में कंधे से कंधा मिलाकर काम कर रही हैं।

हिमाचल : देसी कट्टा, पिस्टल, रौंद व अफीम सहित धरे पंजाब के तीन लोग

उन्होंने कहा कि जिसकी एक बेटी (सिंगल गर्ल चाइल्ड) होगी, उसे दो लाख इंसेंटिव दिया जाएगा। दूसरी बेटी होने पर एक लाख की मदद सरकार देगी। पहले 35 हजार रुपए दिए जाते थे। यह घोषणा आने वाले समय के लिए लागू होगी।

हिमाचल लोक सेवा आयोग ने इन 56 पदों पर शुरू की भर्ती प्रक्रिया

उन्होंने कहा कि भ्रूण जांच न हो इसके लिए सख्ती की जरूरत है। उन्होंने कहा कि जनजातीय महिलाओं को जमीन का हक नहीं दिया जाता है, उन्हें कैसे जमीन का हक दिलाया जाए और शादी की उम्र को कैसे बढ़ाया जा सकता है, सरकार इस पर विचार कर रही है।

हिमाचल हाईकोर्ट में इन पदों पर निकली है भर्ती, जल्द करें आवेदन

हिमाचल के इस बैंक में निकली चालक के पदों के लिए भर्ती, ऐसे करें आवेदन

हिमाचल : एपीएल राशनकार्ड धारकों के चावल का कोटा बढ़ा, अब मिलेंगे छह किलो

हिमाचल स्कूल शिक्षा बोर्ड ने इस शुल्क में की बढ़ोतरी, अधिसूचना जारी

हिमाचल : मनाली में लापता दिल्ली के पर्यटक का शव गहरी खाई में मिला