Categories
Politics Top News Himachal Latest KHAS KHABAR Shimla State News

बिक्रम ठाकुर बोले- एक हफ्ते से दिल्ली में बैठी सुक्खू सरकार, विकास ठप

शिमला में कहा-सरकार में नहीं समन्वय

शिमला। नगर निगम शिमला के चुनाव में कांग्रेस पार्टी ने फर्जी वोट बनाकर जीत तो हासिल कर ली है, लेकिन अभी तक मेयर और डिप्टी मेयर पर कांग्रेस निर्णय नहीं कर पाई है, जो कांग्रेस पार्टी के भीतर की गुटबाजी का बड़ा उदाहरण है। कांग्रेस पार्टी गुटों में बंटी हुई है और लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस पार्टी की गारंटियों की पोल खुल जाएगी। चारों सीटों पर भाजपा को जीत मिलेगी। यह बात पूर्व मंत्री और भाजपा नेता बिक्रम सिंह ठाकुर ने शिमला में कही है।

हिमाचल: अप्रैल तक पहुंचे 55 लाख पर्यटक, इस बार रिकॉर्ड टूटने की उम्मीद

 

बिक्रम सिंह ठाकुर ने सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि सरकार में समन्वय नहीं है और पूरी सरकार एक हफ्ते से दिल्ली में बैठी है, जिससे प्रदेश में विकास कार्य ठप पड़े हैं। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू कई बार कह भी चुके हैं कि जिन्होंने काम किया वो सत्ता में फिर से नहीं लौटे तो काम करके क्या होगा। शायद इसी सोच को लेकर मुख्यमंत्री आगे बढ़ रहे हैं और विकास कार्य नहीं कर रहे हैं।

पालमपुर चोरी मामला : 60 घंटे बाद भी कांगड़ा पुलिस खाली हाथ-छानबीन जारी

 

बिक्रम सिंह ठाकुर ने कहा कि कांगड़ा के साथ सरकार ने पहले ही अन्याय कर दिया है। केवल एक मंत्री ही कांगड़ा से बनाया गया है, जबकि सबसे बड़ा जिला कांगड़ा है। मुख्यमंत्री यह समझ नहीं पा रहे कि किसको मंत्री बनाया जाए और किसे नाराज किया जाए। 2024 के लोकसभा चुनाव तक कांग्रेस की सच्चाई जनता के सामने आ जाएगी और भाजपा लोकसभा की चारों सीटों पर जीत दर्ज करेगी।

हिमाचल की बेटी सीनियर कैप्टन रवीना को इंडिगो एयरलाइंस ने किया सम्मानित

 

मनाली-लेह नेशनल हाईवे-003 को लेकर बड़ी अपडेट, पढ़ें खबर

आज की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज़, लाइव न्यूज अपडेट पढ़ें https://ewn24.in/ पर,  ताजा अपडेट के लिए हमारा Facebook Page Like करें